Sunday, June 07, 2026
BREAKING
सीएक्यूएम ने एनसीआर में लागू नियमों की समीक्षा की; 11 से 29 मई के बीच 245 निरीक्षण किए Horoscope Today: दैनिक राशिफल 08 जून 2026 सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (एमओएसजेई) ने रोकथाम, उपचार और पुनर्वास के माध्यम से मादक द्रव्यों के दुरुपयोग के खिलाफ राष्ट्रीय अभियान को मजबूत कर रहा है नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ सोवा-रिग्पा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान आयोजित किया राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ ने विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान और पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया Horoscope Today: दैनिक राशिफल 07 जून 2026 IAEA की चेतावनी: ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बढ़ी वैश्विक चिंता पुतिन ने भारत को बताया भरोसेमंद साझेदार, पश्चिमी हस्तक्षेप पर साधा निशाना पीएम मोदी मेरे अच्छे मित्र, भारत और अमेरिका व्यापार समझौते तक पहुंचेंगे: ट्रंप केरल और कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, कई इलाकों में बढ़ी सतर्कता

एजुकेशन

विद्यालय शिक्षा और साक्षरता विभाग ने 27 फरवरी से 28 फरवरी, 2026 तक ओडिशा के भुवनेश्वर में यूडीआईएसई+ पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया

March 01, 2026 11:56 AM

शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत विद्यालय शिक्षा और साक्षरता विभाग (डीओएसईएल) ने ओडिशा सरकार के विद्यालय और जन शिक्षा विभाग के साथ मिलकर ओडिशा के भुवनेश्वर में यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (यूडीआईएसई+) पर दो दिन की कार्यशाला की सह-मेजबानी की। यह कार्यशाला 27 फरवरी 2026 को शुरू हुई। इसमें डीओएसईएल, भारत भर के शिक्षा बोर्ड और प्रमुख शिक्षा विभाग और संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी आंकड़ों पर आधारित शिक्षा शासन को मज़बूत करने पर विचार-विमर्श करने के लिए एक साथ आए। 

सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए, भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अपर सचिव श्री धीरज साहू ने पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में भरोसेमंद और समय पर शिक्षा संबंधी आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका पर ज़ोर दिया।  उन्होंने अपार आईडी (APAAR id) के ज़रिए विद्यार्थियों के साथ-साथ ड्रॉप आउट विद्यार्थियों के अधिगम परिणाम का अनुवीक्षण करके यूडीआईएसई+ का दायरा बढ़ाने पर बात की। उन्होंने राज्यों/जिलों से विद्यालय पारिस्थितिकी से विद्यार्थियों के ड्रॉप आउट होने के कारणों का विश्लेषण करने की भी अपील की।

स्वागत भाषण में डीओएसईएल के उप महा निदेशक डॉ. पंकज के.पी. श्रेयस्कर ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 समेत राष्ट्रीय प्रयासों का समर्थन करने में यूडीआईएसई+ के रणनीतिक महत्व पर ज़ोर दिया। डॉ. श्रेयस्कर ने आंकड़ों में सामंजस्य, आंकड़ों की गुणवत्ता और सुरक्षा और विद्यालयों द्वारा रिपोर्टिंग का बोझ कम करने के लिए एपीआई के ज़रिए यूडीआईएसई+ के साथ अलग-अलग पोर्टल्स के एकीकरण पर ज़ोर दिया।

सम्मेलन में केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) आयुक्त श्री विकास गुप्ता; डीओएसईएल की आर्थिक सलाहकार सुश्री ए. श्रीजा; और  ओडिशा सरकार में भुवनेश्वर से ओएसईपीए की राज्य परियोजना निदेशक सुश्री अनन्या दास शामिल हुए।

समूह चर्चा के दौरान, केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस), नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस), भारतीय वायु सेना (एआईएफ), नौसेना शैक्षिक सोसायटी (एनईएस), और राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी संस्थान (एनआईओएस) के विशेषज्ञों ने यूडीआईएसई + डेटाबेस के महत्व और इसके लाभों के साथ-साथ यूडीआईएसई+ द्वारा दी जा रही पेशकश से परे उनकी अपेक्षाओं पर विचार-विमर्श किया। ओडिशा सरकार, हरियाणा सरकार और आंध्र प्रदेश सरकार के विद्यालय शिक्षा विभागों ने बेहतर साक्ष्य-आधारित निर्णय लेने के लिए विद्यालय डेटा पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए अपनाई गई सर्वोत्तम परिपाटियों का प्रदर्शन किया।

कार्यशाला के दूसरे दिन यानी 28 फरवरी 2026 को, उत्तर प्रदेश (यूपी), केरल, कर्नाटक, मणिपुर, तेलंगाना और महाराष्ट्र सरकार के विद्यालय शिक्षा विभागों ने अपने डैशबोर्ड का प्रदर्शन करके और डेटा की सटीकता सुनिश्चित करने और यूडीआईएसई + के कवरेज को व्यापक बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देकर अपनी सर्वोत्तम परिपाटियों को साझा किया।  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस), माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, गोवा और ओडिशा के विशेषज्ञों के साथ निम्नलिखित सत्र जिसमें डेटा सेट की पवित्रता सुनिश्चित करने के लिए बोर्डों सहित स्कूली शिक्षा से संबंधित विभिन्न डेटासेट के एकीकरण की आवश्यकता पर चर्चा हुई।

डीओएसईएल ने यूडीआईएसई+ की प्रमुख विशेषताओं, यूडीआईएसई+ में हालिया उन्नयन, यूडीआईएसई+ इकोसिस्टम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग के लिए खोजे जाने वाले क्षेत्रों की गुंजाइश की जानकारी दी, जिसमें स्वचालित डेटा फ्लैगिंग, स्मार्ट सत्यापन कतार, डेटा प्रविष्टि के लिए एआई हेल्पडेस्क और स्वचालित स्कूल रिपोर्ट कार्ड इत्यादि जैसे उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है।

समापन टिप्पणी में, ओडिशा सरकार के विद्यालय और जन शिक्षा विभाग की सचिव डॉ. एन. तो तिरुमाला नाइक ने नीतिगत हस्तक्षेप करने में यूडीआईएसई+ डेटा बेस के महत्व और इसे और समृद्ध करने की आवश्यकता पर जोर दिया।  इस कार्यशाला के ज़रिए, शैक्षिक संस्थानों, परीक्षा बोर्ड और राज्य सरकारों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इन्फॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (यूडीआईएसई+) डेटाबेस से क्या उम्मीदें हैं। इस फोरम ने यूडीआईएसई+ फ्रेमवर्क के अंदर डेटा प्रबंधन, एकीकरण, वैलिडेशन और इस्तेमाल को मज़बूत करने के लिए राज्यों द्वारा अपनाई गई नई प्रौद्योगिकी और सबसे अच्छी  परिपाटियों को साझा करने का भी स्वागत किया।

यूडीआईएसई+ और उससे जुड़े क्षेत्रों पर दो दिन की कार्यशाला की ज़रूरी बातें इस तरह हैं:

  • आंकड़ों के संग्रह की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए डेटा इंटीग्रिटी को मज़बूत करना, यह सुनिश्चित करना कि विद्यालय अवसंरचना, विद्यार्थियों का नामांकन और टीचर प्रोफाइल पर रिकॉर्ड की गई जानकारी भरोसेमंद और रियल-टाइम हो।
  • राज्य और केंद्र शासित प्रदेश स्तर पर आने वाली विशेष कार्यान्वयन चुनौतियों को दूर करने के लिए मिलकर हल निकालना, नए यूडीआईएसई+ मॉड्यूल और वैलिडेशन प्रोटोकॉल की एक समान समझ को बढ़ावा देना। इसके अलावा, जल्द ही विद्यालय परीक्षा बोर्ड को यूडीआईएसई+ के केंद्र में लाना।
  • यूडीआईएसई+ को नए ज़माने के एआई  कम्प्लायंट डिसीजन सपोर्ट सिस्टम में बदलने के लिए रणनीतिक विस्तार के लिए साझा विज़न बनाना।

 

सभी को धन्यवाद देकर कार्यशाला संपन्न हुई।

Have something to say? Post your comment

और एजुकेशन समाचार

लिवरपूल विश्वविद्यालय को बेंगलुरु में अपना परिसर स्थापित करने के लिए अनुमोदन पत्र (एलओए) प्राप्त हुआ

लिवरपूल विश्वविद्यालय को बेंगलुरु में अपना परिसर स्थापित करने के लिए अनुमोदन पत्र (एलओए) प्राप्त हुआ

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ने युवा संगम के छठवें चरण के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के छात्र प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ने युवा संगम के छठवें चरण के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के छात्र प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की

तेलंगाना के राज्यपाल ने युवा संगम के छठे चरण के अंतर्गत मेघालय के छात्र प्रतिनिधिमंडल से संवाद किया

तेलंगाना के राज्यपाल ने युवा संगम के छठे चरण के अंतर्गत मेघालय के छात्र प्रतिनिधिमंडल से संवाद किया

ओडिशा के राज्यपाल ने युवा संगम के छठे चरण के तहत गुजरात के छात्र प्रतिनिधिमंडल से परस्‍पर बातचीत की

ओडिशा के राज्यपाल ने युवा संगम के छठे चरण के तहत गुजरात के छात्र प्रतिनिधिमंडल से परस्‍पर बातचीत की

शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रधानमंत्री रिसर्च चेयर (पीएमआरसी) योजना 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए

शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रधानमंत्री रिसर्च चेयर (पीएमआरसी) योजना 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए

शिक्षा मंत्रालय ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया और

शिक्षा मंत्रालय ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया और "तंबाकू-मुक्त पीढ़ी की ओर: स्कूल चैलेंज 2025" के विजेता विद्यालयों को सम्मानित किया

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई मुख्यालय में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई मुख्यालय में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

त्रिपुरा के राज्यपाल ने युवा संगम के छठे चरण के तहत छात्र प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की

त्रिपुरा के राज्यपाल ने युवा संगम के छठे चरण के तहत छात्र प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई भुगतान गेटवे प्रणाली में सुधार के लिए चार सार्वजनिक बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई भुगतान गेटवे प्रणाली में सुधार के लिए चार सार्वजनिक बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा के सुरक्षित, निष्पक्ष और सफल संचालन के लिए राज्यों को पत्र लिखा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा के सुरक्षित, निष्पक्ष और सफल संचालन के लिए राज्यों को पत्र लिखा

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss