Tuesday, July 28, 2026
BREAKING
देशभर में 89,900 से अधिक सीवर एवं सेप्टिक टैंक कर्मियों का सत्यापन, तथा 87,000 से अधिक पीपीई किट वितरित सरकार ने पूर्वोत्तर राज्यों में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए कल्याणकारी पहलों का विस्तार किया राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने लेह में योग कल्याण प्रशिक्षक प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम शुरू किया प्रधानमंत्री ने प्रकृति के संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए संस्कृत सुभाषित साझा किया IB अफसर हत्या केस: कोर्ट से दोषियों के लिए फांसी की मांग पीएम मोदी ने CRPF जवानों को दी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं : पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में केंद्र सरकार का बड़ा कदम बांकीपुर उपचुनाव: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया रोड शो भारत के लिए गौरव का क्षण: मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में जिताया भारत को पहला स्वर्ण प्रधानमंत्री ने परीक्षा सुधारों पर उच्चाधिकार प्राप्त कार्यबल के गठन की घोषणा की

एजुकेशन

शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रधानमंत्री रिसर्च चेयर (पीएमआरसी) योजना 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए

June 03, 2026 09:45 AM

यह वैश्विक भारतीय प्रतिभा को भारत के वैज्ञानिक और नवाचार भविष्य से जोड़ने वाली एक प्रमुख राष्ट्रीय पहल है 

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रधानमंत्री रिसर्च चेयर (पीएमआरसी) योजना 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह एक प्रमुख राष्ट्रीय पहल है जिसका उद्देश्य विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों, प्रयोगशालाओं, अनुसंधान संस्थानों और उद्योगों से भारतीय मूल के प्रतिभाशाली अनुसंधानकर्ताओं, वैज्ञानिकों, प्रौद्योगिकीविदों और पेशेवरों को देश भर के प्रमुख सरकारी उच्च शिक्षा संस्थानों (एचईआई), राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं और अनुसंधान केंद्रों की ओर आकर्षित करना है।

यह योजना वैश्विक भारतीय प्रतिभाओं को भारत के तेजी से विस्तारित हो रहे अनुसंधान, विकास, नवाचार और प्रौद्योगिकी इकोसिस्‍टम से जोड़ेगी, जो राष्ट्रीय प्राथमिकता के 13 विषयगत क्षेत्रों में फैली हुई है, जिनमें शामिल हैं:

  1. उन्नत कंप्यूटिंग (एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग और सुपरकंप्यूटिंग)
  2. सेमीकंडक्‍टर
  3. ऊर्जा, स्थिरता और जलवायु परिवर्तन
  4. साइबर सुरक्षा
  5. स्वास्थ्य सेवा एवं चिकित्सा प्रौद्योगिकी
  6. जैव प्रौद्योगिकी
  7. उन्नत सामग्री और महत्वपूर्ण खनिज
  8. अंतरिक्ष और रक्षा
  9. अगली पीढ़ी के संचार
  10. विनिर्माण और उद्योग 4.0
  11. कृषि एवं खाद्य प्रौद्योगिकी
  12. नीली अर्थव्यवस्था
  13. परमाणु ऊर्जा

तीन मुख्य स्तंभों - अग्रणी संस्थान, मेजबान संस्थान और पीएमआरसी फेलो पर आधारित यह योजना, मिशन के अनुरूप, राष्ट्रीय स्तर पर प्रासंगिक और प्रभावोन्मुखी अनुसंधान सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है। भागीदार संस्थानों और फेलो का चयन भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार की अध्यक्षता वाली एक सशक्त समिति द्वारा पर्यवेक्षित एक कठोर प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।

पीएमआरसी फेलो को फेलोशिप और अनुसंधान अनुदान सहायता, प्रयोगशालाओं और अनुसंधान इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर तक पहुंच और भारत में अग्रणी सरकारी संस्थानों के साथ काम करने के अवसर प्राप्त होंगे।

इस योजना के अंतर्गत मेजबान संस्थानों को अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग, विश्व स्तर पर निपुण अनुसंधानकर्ताओं और पेशेवरों के साथ जुड़ाव और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में विस्तारित अनुसंधान और नवाचार से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से लाभ होगा।

यह योजना तीन श्रेणियों के तहत जुड़ाव के अवसर प्रदान करती है, जिनमें प्रारंभिक कैरियर के अनुसंधानकर्ताओं के लिए यंग रिसर्च फेलो, अनुभवी अनुसंधानकर्ताओं के लिए सीनियर रिसर्च फेलो और विश्व स्तर पर ख्यातिप्राप्त अनुसंधान क्षेत्र के दिग्‍गजों के लिए रिसर्च चेयर शामिल हैं।

पीएमआरसी योजना के अंतर्गत पात्र फेलो में भारतीय मूल के प्रख्यात अनुसंधानकर्ता, वैज्ञानिक और पेशेवर शामिल हैं, जिनमें विदेश में कार्यरत भारतीय नागरिक, ओसीआई कार्डधारक और भारतीय मूल के व्यक्ति शामिल हैं। इस योजना का उद्देश्य अनुसंधान, नवाचार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों वाले अग्रणी वैश्विक संस्थानों और उद्योगों के प्रख्यात भारतीय मूल के अनुसंधानकर्ताओं और पेशेवरों को आकर्षित करना है।

पात्र मेजबान संस्थानों में एनआईआरएफ की समग्र या इंजीनियरिंग श्रेणियों में शीर्ष 100 में या एनआईआरएफ अनुसंधान श्रेणी में शीर्ष 50 में स्थान पाने वाले सरकारी उच्च शिक्षण संस्थान शामिल हैं, साथ ही विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी), जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी), भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) एवं वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) जैसी एजेंसियों के तहत शीर्ष राष्ट्रीय प्रयोगशालाएं और अनुसंधान संस्थान भी शामिल हैं।

विभिन्न विषयगत क्षेत्रों में कार्यान्वयन को समर्थन देने के लिए, सात (07) प्रमुख संस्थानों को अग्रणी संस्थानों के रूप में चिन्हित किया गया है:

  1. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (आईआईटी दिल्ली)
  2. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (आईआईटी बॉम्बे)
  3. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (आईआईटी मद्रास)
  4. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (आईआईटी कानपुर)
  5. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद (आईआईटी हैदराबाद)
  6. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (इंडियन स्कूल ऑफ माइंस) धनबाद [आईआईटी (आईएसएम) धनबाद]
  7. भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु (आईआईएससी बेंगलुरु)

फेलो और मेजबान संस्थानों के आवेदन की प्रक्रिया 1 जून, 2026 से पीएमआरसी पोर्टल पर शुरू की गई है।

विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता मानदंड और आवेदन प्रक्रिया के लिए,
https://pmrc.education.gov.in पर देखें।

भारत के अनुसंधान, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के नए अध्याय का हिस्सा बनें। आत्मनिर्भर और विकसित भारत की ओर भारत की यात्रा में शामिल हों।

***

Have something to say? Post your comment

और एजुकेशन समाचार

केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला

केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एक समावेशी, कौशल-केंद्रित और भविष्य के लिए तैयार शिक्षा प्रणाली की नींव रख रही है - केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एक समावेशी, कौशल-केंद्रित और भविष्य के लिए तैयार शिक्षा प्रणाली की नींव रख रही है - केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री

भारत ने ब्रिक्स नेटवर्क विश्वविद्यालय सम्मेलन और अंतर्राष्ट्रीय शासी बोर्ड की बैठक की मेजबानी की, जिससे ब्रिक्स उच्च शिक्षा सहयोग को मजबूती मिली

भारत ने ब्रिक्स नेटवर्क विश्वविद्यालय सम्मेलन और अंतर्राष्ट्रीय शासी बोर्ड की बैठक की मेजबानी की, जिससे ब्रिक्स उच्च शिक्षा सहयोग को मजबूती मिली

विकसित भारत 2047 के लिए भविष्य के अनुरूप शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं - श्री धर्मेंद्र प्रधान

विकसित भारत 2047 के लिए भविष्य के अनुरूप शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं - श्री धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए एआईएसएचई की रिपोर्ट जारी की

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए एआईएसएचई की रिपोर्ट जारी की

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने भारत में स्कूली शिक्षा पर यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (यूडीआईएसई+) 2025-26 की रिपोर्ट जारी की

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने भारत में स्कूली शिक्षा पर यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (यूडीआईएसई+) 2025-26 की रिपोर्ट जारी की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा- आईआईएम बैंगलोर, इंडोनेशिया में अपना परिसर स्थापित करेगा; उन्होंने कहा- इस परिसर से आसियान क्षेत्र के युवाओं को व्यापक लाभ मिलेगा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा- आईआईएम बैंगलोर, इंडोनेशिया में अपना परिसर स्थापित करेगा; उन्होंने कहा- इस परिसर से आसियान क्षेत्र के युवाओं को व्यापक लाभ मिलेगा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा मंत्रियों के साथ बैठक की

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा मंत्रियों के साथ बैठक की

छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा संस्थानों में आत्महत्या की रोकथाम के लिए गठित राष्ट्रीय कार्य बल ने मई 2025 से अब तक 10 राज्यों के 30 उच्च शिक्षा संस्थानों का दौरा किया

छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा संस्थानों में आत्महत्या की रोकथाम के लिए गठित राष्ट्रीय कार्य बल ने मई 2025 से अब तक 10 राज्यों के 30 उच्च शिक्षा संस्थानों का दौरा किया

युवा संगम चरण-6 का समापन

युवा संगम चरण-6 का समापन

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss