Saturday, March 07, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

एजुकेशन

डिजिटल इंडिया के भाषिणी प्रभाग और भारतीय सर्वेक्षण विभाग ने स्थलाकृतिक डेटा के डिजिटलीकरण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

January 22, 2026 12:04 AM

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग-डीआईबीडी ने 20 जनवरी 2026 को भारतीय सर्वेक्षण विभाग के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिसका उद्देश्य आर्टिफिशियल इं‍टेलिजेंस आधारित वाक् और भाषा प्रौद्योगिकी के उपयोग से भौगोलिक स्थानों के नामों के डिजिटलीकरण, लिप्यांतरण और मानकीकरण में सहयोग करना है। यह सहयोग राष्ट्रीय भू-स्थानिक नीति, 2022 के अनुरूप सटीक, बहुभाषी और मानकीकृत स्थान नामिकी डेटा संग्रह निर्माण में सहायक होगा।

भौगोलिक नामों के मानकीकरण और रखरखाव के लिए राष्ट्रीय नोडल एजेंसी के तौर पर भारतीय सर्वेक्षण विभाग , राष्ट्रीय मानचित्रण प्रणाली में शामिल करने के लिए स्थानीय बोलचाल की भाषाओं में स्थानों के नाम की जानकारी हेतु व्‍यापक जमीनी सर्वेक्षण करता है। सहयोग के तहत, भाषिणी की वाक्-से-पाठ और भाषा प्रसंस्करण क्षमताओं के उपयोग से स्थानों के नाम ऑडियो रिकॉर्डिंग को संरचित डिजिटल पाठ में परिवर्तित किया जाएगा, जिससे 16 लाख से अधिक स्थानों को कवर करने वाले व्यापक और प्रमाणित स्थलाकृतिक डेटाबेस तैयार करने में सहायता मिलेगी ।

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और भाषिणी प्रभाग के बीच यह सहयोग राष्ट्रीय भौगोलिक नामकरण सूचना प्रणाली विकसित करने में सहायक होगा। इसके तहत क्षेत्र से एकत्रित ऑडियो (श्रव्‍य) डेटा को स्थानीय भाषा लिपियों, देवनागरी, रोमन और अन्य प्रारूपों में संसाधित किया जा सकेगा, जिससे राष्ट्रीय मानचित्रों, डिजिटल प्लेटफार्मों और शासन प्रणालियों में समरूपता सुनिश्चित होगी। स्वचालित वाक् पहचान, भाषा मानकीकरण और सत्यापन प्रक्रियाओं को समेकित करने से स्थलाकृतिक नामकरण डेटा प्रसंस्करण की गति, सटीकता और व्यापकता में वृद्धि होगी।

इस पहल से स्थानों के नाम का ऑडियो दस्तावेज़ीकरण सुदृढ होगा और सही उच्चारण और स्थानीय भाषाई विविधताएं संरक्षित होंगी। साथ ही, भारतीय सर्वेक्षण विभाग भू-नाम नियमावली और भारतीय मानक ब्यूरो-बीआईएस की कार्य संहिता के संरेखण द्वारा मानकीकरण व्यवस्थित होगा। इससे सर्व सुलभ मानचित्र, गवर्नेंस प्लेटफॉर्म और सार्वजनिक सूचना प्रणालियों में उपयोग किए जाने वाले स्थान नामिकी डेटासेट की विश्वसनीयता बढेगी।

इस साझेदारी द्वारा डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग डेटा निर्माण, स्‍पष्‍टीकरण और सत्यापन प्रक्रियाओं के लिए अपने वाक् और भाषा कृत्रिम बुद्धिमता पोर्टफोलियो की सहायता प्रदान करेगा, जिससे मानव वाक् को उच्च गुणवत्तापूर्ण भौगोलिक भाषा डेटासेट में व्‍यापक रूप से परिवर्तित करना संभव होगा। यह सहयोग सेवा प्रदान करने और निर्णय लेने में भाषाई सटीकता को महत्वपूर्ण मानते हुए भाषिणी के राष्ट्रीय डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना प्रणालियों में भाषा एआई एकीकृत करने के दृष्टिकोण को दर्शाता है।

यह समझौता ज्ञापन भारत के भू-स्थानिक पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ करने में भाषा प्रौद्योगिकियों की भूमिका महत्‍वपूर्ण बनाएगा, जिससे विभिन्न क्षेत्रों और बोलियों में स्थानों के नाम सटीक रूप से दर्ज और संरक्षित कर शासन, आपदा प्रबंधन, अवसंरचना नियोजन और नागरिक सेवाओं के लिए मानकीकृत किए जा सकेंगे। यह सहयोग भारत सरकार के स्वदेशी, कृत्रिम बुद्धिमता युक्‍त डिजिटल ढांचे के निर्माण के दृष्टिकोण के अनुरूप और भारतीय भाषाई वास्तविकताओं पर आधारित है।

Have something to say? Post your comment

और एजुकेशन समाचार

डॉ. सुकांत मजूमदार ने पश्चिम बंगाल में फुटबॉल वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता की; 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में फुटबॉल फॉर स्कूल्स(F4S) कार्यक्रम पूरा हुआ

डॉ. सुकांत मजूमदार ने पश्चिम बंगाल में फुटबॉल वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता की; 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में फुटबॉल फॉर स्कूल्स(F4S) कार्यक्रम पूरा हुआ

विद्यालय शिक्षा और साक्षरता विभाग ने 27 फरवरी से 28 फरवरी, 2026 तक ओडिशा के भुवनेश्वर में यूडीआईएसई+ पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया

विद्यालय शिक्षा और साक्षरता विभाग ने 27 फरवरी से 28 फरवरी, 2026 तक ओडिशा के भुवनेश्वर में यूडीआईएसई+ पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया

डीएसटी और बीआईआरएसी ने आईजीएसटीसी रणनीतिक सम्मेोलन 2026 में मोबाइल हेल्थ और टेलीमेडिसिन पर नवोन्मेेष प्रमुख साझेदारी पर ज़ोर दिया

डीएसटी और बीआईआरएसी ने आईजीएसटीसी रणनीतिक सम्मेोलन 2026 में मोबाइल हेल्थ और टेलीमेडिसिन पर नवोन्मेेष प्रमुख साझेदारी पर ज़ोर दिया

भारत और ब्राजील ने पारंपरिक ज्ञान और पेटेंट परीक्षण सहयोग के संरक्षण को मजबूत करने के लिए टीकेडीएल एक्सेस समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत और ब्राजील ने पारंपरिक ज्ञान और पेटेंट परीक्षण सहयोग के संरक्षण को मजबूत करने के लिए टीकेडीएल एक्सेस समझौते पर हस्ताक्षर किए

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने भारत-स्पेन उच्च शिक्षा सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने भारत-स्पेन उच्च शिक्षा सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित किया

शिक्षा मंत्रालय ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में

शिक्षा मंत्रालय ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में "भारत में एआई का दायरा बढ़ाना" विषय पर एक सत्र का आयोजन किया

शिक्षा मंत्रालय इंडिया ए आई शिखर सम्मेलन में

शिक्षा मंत्रालय इंडिया ए आई शिखर सम्मेलन में " पूशिंग दी फ्रंटियर ऑफ एआई इन इंडिया" नाम से एक विशेष सत्र का आयोजन करेगा

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले– हर FTA और समझौता राष्ट्रहित में

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले– हर FTA और समझौता राष्ट्रहित में

भारत बोधन एआई सम्मेलन 2026 का समापन शिक्षा में एआई-संचालित परिवर्तन के साझा संकल्प के साथ संपन्न

भारत बोधन एआई सम्मेलन 2026 का समापन शिक्षा में एआई-संचालित परिवर्तन के साझा संकल्प के साथ संपन्न

9वां परीक्षा पे चर्चा 6 फरवरी, 2026 को आयोजित किया जाएगा

9वां परीक्षा पे चर्चा 6 फरवरी, 2026 को आयोजित किया जाएगा

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss