Tuesday, February 10, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

चंडीगढ़

केंद्रीय जल आयोग कल नई दिल्ली में बाढ़ के पूर्वानुमान और बाढ़ प्रबंधन संबंधी डीपीआर पर हितधारकों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन करेगा

February 10, 2026 11:19 AM

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाला केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) फरवरी 2026 (सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक) को सीडब्ल्यूसी पुस्तकालय भवन, आरके पुरम, नई दिल्ली स्थित सभागार में बाढ़ पूर्वानुमान सेवाओं और बाढ़ प्रबंधन डीपीआर की तैयारी एवं मूल्यांकन के लिए दिशानिर्देशों पर एक दिवसीय हितधारक कार्यशाला का आयोजन कर रहा है।

जल संसाधननदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के सचिव श्री वीएल कांता राव, केंद्रीय जल आयोग के अध्यक्ष श्री अनुपम प्रसाद, केंद्रीय जल आयोग के सदस्यों और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर सुबह 10:00 बजे से शुरू होने वाली कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे।

कार्यशाला के दौरान, सभी हितधारकों के साथ सीडब्ल्यूसी की मौजूदा सेवाओं और नई पहलों को साझा करने और बाढ़ के पूर्वानुमान, तैयारी और बाढ़ प्रबंधन योजना में केंद्र-राज्य समन्वय को मजबूत करने के लिए उनके फीडबैक प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। साथ ही, विभिन्न संबंधित केंद्रीय संगठनों के सहयोग से राज्य सरकारों द्वारा सीडब्ल्यूसी की पूर्वानुमान और निर्णय-सहायता सेवाओं के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। बाढ़ प्रभावित राज्य सरकारों को बाढ़ की पूर्वानुमान गतिविधियों में अपनी पहलों और सीडब्ल्यूसी सेवाओं के साथ तालमेल बनाने के विकल्पों को साझा करने का अवसर दिया जाएगा।

सुबह के तकनीकी सत्रों में सीडब्ल्यूसी की बाढ़ की पूर्वानुमान क्षमताओं के बारे में बताया जाएगा। इनमें अल्पकालिक और सात दिवसीय परामर्श पूर्वानुमान, जलमग्नता पूर्वानुमान, एकीकृत जलाशय संचालन सहायता, जीएलओएफ निगरानी और एआई/एमएल अनुप्रयोगों जैसी नई पहलें, आईएमडी से विस्तारित अवधि के वर्षा पूर्वानुमानों का उपयोग और अचानक बाढ़ पूर्वानुमान शामिल हैं। राज्य सरकारें बाढ़ के पूर्वानुमान और सीडब्ल्यूसी के साथ समन्वय में अपने अनुभव और पहलों को साझा करेंगी।

दोपहर के सत्र में बाढ़ प्रबंधन और कटाव रोधी कार्यों के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करनेप्रस्तुत करने और मूल्यांकन के दिशा-निर्देशों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा जिसमें परियोजना की गुणवत्ता में सुधार और समय पर मूल्यांकन पर जोर दिया जाएगा। राज्यों से प्राप्त फीडबैक से दिशा-निर्देशों को संशोधित करने में सहायता मिलेगी।

कार्यशाला का समापन सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक सत्र के साथ होगा, जिसमें मुख्य निष्कर्षों और आगे के मार्ग की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी।

सरकार के आपदा से निपटने की क्षमता और जलवायु-अनुकूल जल प्रबंधन पर केंद्रित दृष्टिकोण के अनुरूप, इस कार्यशाला से बाढ़ की तैयारियों में सुधार, बेहतर गुणवत्ता वाले बाढ़ प्रबंधन प्रस्तावों और मजबूत संस्थागत समन्वय में योगदान मिलने की उम्मीद है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से टेलीफोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से टेलीफोन पर बातचीत की

भारत–सेशेल्स साझेदारी : उन्नत आपसी संपर्कों के माध्यम से सततता, आर्थिक विकास तथा सुरक्षा सुदृढ़ीकरण की संयुक्त रूपरेखा

भारत–सेशेल्स साझेदारी : उन्नत आपसी संपर्कों के माध्यम से सततता, आर्थिक विकास तथा सुरक्षा सुदृढ़ीकरण की संयुक्त रूपरेखा

‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के दूसरे एपिसोड में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोयंबटूर, रायपुर, देवमोगरा और गुवाहाटी के विद्यार्थियों से बातचीत की

‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के दूसरे एपिसोड में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोयंबटूर, रायपुर, देवमोगरा और गुवाहाटी के विद्यार्थियों से बातचीत की

प्रधानमंत्री ने छात्रों की असीमित क्षमताओं और 'परीक्षा पे चर्चा' की प्रेरणादायक भावना को दर्शाते हुए एक संस्कृत सुभाषित साझा किया

प्रधानमंत्री ने छात्रों की असीमित क्षमताओं और 'परीक्षा पे चर्चा' की प्रेरणादायक भावना को दर्शाते हुए एक संस्कृत सुभाषित साझा किया

तमिलनाडु के रेलवे बजट आवंटन में 2014 से 8.5 गुना से ज़्यादा की बढ़ोतरी, वर्ष 2026-27 में यह ₹7,611 करोड़

तमिलनाडु के रेलवे बजट आवंटन में 2014 से 8.5 गुना से ज़्यादा की बढ़ोतरी, वर्ष 2026-27 में यह ₹7,611 करोड़

पूर्वोत्तर विकास को नई गति; अश्विनी वैष्णव ने गुवाहाटी स्टेशन पर ब्लेंडेड हॉस्पिटैलिटी सेवाओं का शुभारंभ किया

पूर्वोत्तर विकास को नई गति; अश्विनी वैष्णव ने गुवाहाटी स्टेशन पर ब्लेंडेड हॉस्पिटैलिटी सेवाओं का शुभारंभ किया

भारतीय रेलवे ने क्षमता, सुरक्षा और परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए भारत भर में प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने क्षमता, सुरक्षा और परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए भारत भर में प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी दी

कोचिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने पर कार्यबल की रिपोर्ट

कोचिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने पर कार्यबल की रिपोर्ट

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण ने 10 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में जैव विविधता प्रबंधन समितियों को 45.05 लाख रुपए वितरित किए

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण ने 10 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में जैव विविधता प्रबंधन समितियों को 45.05 लाख रुपए वितरित किए

भारत-अमेरिका ट्रेड डील ऐतिहासिक है और भारतीय अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयां और गति देने वाली है- श्री शिवराज सिंह चौहान

भारत-अमेरिका ट्रेड डील ऐतिहासिक है और भारतीय अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयां और गति देने वाली है- श्री शिवराज सिंह चौहान

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss