Wednesday, February 18, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

चंडीगढ़

भारत का एआई युग: सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पवेलियन में सरकार, स्टार्टअप और क्रियेटर्स एक साथ आए

February 18, 2026 06:39 AM

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पवेलियन ने भारत की एआई क्षमताओं और स्टार्टअप की व्यापकता का प्रदर्शन

भारत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बदलते परिदृश्य में एक प्रमुख वैश्विक स्वर के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय (एमओआईबी) ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में एक समर्पित पवेलियन स्थापित किया है। इसका उपयोग भारत की बढ़ती तकनीकी क्षमताओं, स्टार्टअप की व्यापकता और जिम्मेदार एआई अपनाने के लिए नीति-आधारित दृष्टिकोण को उजागर करने के लिए किया जा रहा है।

यह पैवेलियन, जिसमें वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर स्थित है, एक मीडिया और संवादaस्थल के रूप में डिजाइन किया गया है जहां नीति निर्माता, स्टार्टअप, क्रियेटर्स और उद्योगपति इस बात पर चर्चा करने के लिए एकत्रित होने के लिए तैयार हैं कि एआई को भारत की विकासात्मक प्राथमिकताओं, सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी विचारों के साथ कैसे जोड़ा जा सकता है।

इस पहल से परिचित अधिकारियों ने कहा कि इस पवेलियन का उद्देश्य भारत के एआई इकोसिस्टम को न केवल वैश्विक प्रौद्योगिकी के उपभोक्ता के रूप मेंबल्कि स्वदेशीविस्तार योग्य और सामाजिक रूप से प्रासंगिक एआई समाधानों के क्रियेटर्स के रूप में प्रस्तुत करना है ।

भारतीय एआई नवाचार को बढ़ावा देने वाला एक मंच

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पवेलियन स्वास्थ्य सेवा, मीडिया, कंटेंट, शासन और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत भारतीय स्टार्टअप और उद्यमियों को प्रमुखता प्रदान करता है। चुनिंदा वार्तालापों और संस्थापकों के नेतृत्व में होने वाली चर्चाओं के माध्यम से, यह पवेलियन घरेलू और वैश्विक बाजारों के लिए एआई उत्पाद विकसित करने वाली भारतीय कंपनियों को पहचान दिलाने का प्रयास करता है।

एक अधिकारी ने कहा कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भारतीय एआई नवाचार को वैश्विक स्तर पर देखा, समझा और प्रासंगिक बनाया जाए। यह पवेलियन स्टार्टअप्स और नीति निर्माताओं, निवेशकों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के बीच सीधा संवाद स्थापित करता है।

पैवेलियन के कार्यक्रमों का मुख्य आकर्षण वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर है, जहां संरचित पैनल चर्चाओं, अनौपचारिक विचार-विमर्श और स्टार्टअप प्रदर्शनियों की एक श्रृंखला आयोजित की जाती है। सभी सत्रों का सीधा प्रसारण प्रसार भारती के डिजिटल प्लेटफॉर्म वेव्स ओटीटी पर किया जा रहा है, जिससे शिखर सम्मेलन स्थल से बाहर के दर्शकों तक भी इसकी पहुंच बढ़ जाती है।

योरस्टोरी स्टार्टअप-केंद्रित प्रोग्रामिंग का आयोजन करता है

पैवेलियन में स्टार्टअप और नवाचार से संबंधित चर्चा को योरस्टोरी द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है, जो उभरते संस्थापकों, एआई में महिलाओं का नेतृत्व और भारत तथा श्रेणी-2 और श्रेणी-3 बाजारों के लिए समाधान विकसित करने वाली कंपनियों को उजागर करने के लिए शिखर सम्मेलन में कई सत्रों का संचालन कर रहा है।

संस्थापक और सीईओ श्रद्धा शर्मा एआई संप्रभुता, सामाजिक प्रभाव वाले स्टार्टअप और लाइव फाउंडर पिच सत्रों सहित कई चर्चाओं का संचालन कर रही हैं।

उद्योग जगत के जानकारों का कहना है कि सरकारी मंडप के अंदर स्टार्टअप-केंद्रित मीडिया प्लेटफॉर्म की उपस्थिति इस बात का संकेत है कि भारत अपनी नवाचार गाथा को प्रस्तुत करने के तरीके में बदलाव ला रहा है - केवल नीतिगत संदेशों से हटकर संस्थापक-नेतृत्व वाली कहानियों की ओर बढ़ रहा है ।

 

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पवेलियन के दैनिक कार्यक्रम

सोमवार, 16 फरवरी

निर्धारित उच्च स्तरीय कार्यक्रमों के कारण प्रवेश प्रतिबंधित है।

  • दोपहर 12:00 बजे – दोपहर 1:00 बजे

पैनल: आगामी स्टार्टअप्स का प्रदर्शन (सेट 1)

एंकर के नेतृत्व में तीन एआई स्टार्टअप के साथ बातचीत।

  • दोपहर 3:00 बजे – शाम 4:00 बजे

पैनल: आगामी स्टार्टअप्स का प्रदर्शन (सेट 2)

मंगलवार, 17 फरवरी

शासन, संप्रभुता और भारत की एआई नीति की दिशा पर फोकस।

  • दोपहर 12:00 बजे – दोपहर 12:30 बजे

फायरसाइड चैट: भारत का एआई का समय

श्रद्धा शर्मा द्वारा भारतीय सूचना मंत्रालय के सचिव से भारत में एआई के क्षेत्र में हो रही प्रगति को बनाए रखने के विषय पर बातचीत।

दोपहर 1:00 बजे – दोपहर 1:40 बजे

पैनल: एआई और संप्रभुता

राष्ट्रीय सुरक्षा, डेटा नियंत्रण और स्वदेशी एआई विकास पर चर्चा।

  • दोपहर 3:00 बजे – दोपहर 3:30 बजे

फायरसाइड चैट: कुकू एफएम

संस्थापक लाल चंद बिसु द्वारा स्थानीय भाषा के कंटेंट और एआई-संचालित वितरण पर चर्चा।

  • शाम 5:00 बजे – शाम 6:00 बजे

भूमि पेडनेकर के साथ फायरसाइड चैट

सिनेमा, वकालत और उभरती प्रौद्योगिकियों पर चर्चा।

बुधवार, 18 फरवरी

समावेशिता और संस्थापकों की भागीदारी पर स्पॉट लाइट।

  • दोपहर 1:00 बजे – दोपहर 2:00 बजे

पैनल: आगामी स्टार्टअप्स का प्रदर्शन (सेट 3)

  • दोपहर 3:00 बजे – दोपहर 3:40 बजे

पैनल: एआई में महिलाएं

महिला संस्थापक और उद्योग जगत की नेता नेतृत्व और नवाचार पर चर्चा करती हैं।

  • शाम 4:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक

स्टार्टअप्स लाइव विद एसएस

संस्थापकों द्वारा दिए जाने वाले दो मिनट के संक्षिप्त भाषण।

गुरुवार, 19 फरवरी

  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और इमैनुएल मैक्रॉन की निर्धारित यात्राओं के कारण आम जनता को प्रवेश की अनुमति नहीं है ।

शुक्रवार, 20 फरवरी

प्रभाव और भारत-केंद्रित नवाचार पर समापन फोकस।

  • दोपहर 12:00 बजे – दोपहर 1:00 बजे

पैनल: सामाजिक प्रभाव पैदा करने वाले एआई स्टार्टअप

  • 3:00 अपराह्न

पैनल: भारत का अवसर

भारत के दूसरे और तीसरे श्रेणी के आर्थिक केंद्रों की एआई समाधान विकसित करती स्टार्टअप कंपनियां।

  • शाम के 4:00

पैनल: आगामी स्टार्टअप्स का प्रदर्शन (सेट 4)

वैश्विक एआई वार्ता के लिए भारत की स्थिति

अधिकारियों ने कहा कि पवेलियन का व्यापक उद्देश्य स्थानीय संदर्भ को बनाए रखते हुए भारतीय कंपनियों को वैश्विक एआई चर्चाओं के साथ जोड़ना है, जिससे स्टार्टअप शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले अंतरराष्ट्रीय हितधारकों, निवेशकों और सरकारों के साथ जुड़ सकें।

स्टार्टअप्स, क्रियेटर्स और नीति निर्माताओं को एक छत के नीचे लाकर, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पवेलियन का उद्देश्य भारत के एआई विजन को दृश्यमानबाजार के लिए तैयार क्षमताओं में बदलना है, जिससे वैश्विक एआई इकोसिस्टम में बड़ी भूमिका निभाने की भारत की आकांक्षा को बल मिलेगा।

जैसे-जैसे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 आगे बढ़ रहा है, यह पवेलियन इस बात की झलक दिखाता है कि भारत एआई को अपने तरीके से कैसे आकार देने, नियंत्रित करने और उसका विस्तार करने का इरादा रखता है ।

***

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री ने सर्बिया के राष्ट्रपति द्वारा लिखित एक लेख साझा किया, जिसमें इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट भारत को कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर वैश्विक संवाद के केंद्र में दृढ़तापूर्वक स्थापित करता है

प्रधानमंत्री ने सर्बिया के राष्ट्रपति द्वारा लिखित एक लेख साझा किया, जिसमें इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट भारत को कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर वैश्विक संवाद के केंद्र में दृढ़तापूर्वक स्थापित करता है

भारत-फ्रांस बैठक के अहम समझौतों की सूची : फ्रांस के राष्ट्रपति की भारत यात्रा

भारत-फ्रांस बैठक के अहम समझौतों की सूची : फ्रांस के राष्ट्रपति की भारत यात्रा

फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ जॉइंट प्रेस स्टेटमेंट के दौरान प्रधानमंत्री का प्रेस स्टेटमेंट

फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ जॉइंट प्रेस स्टेटमेंट के दौरान प्रधानमंत्री का प्रेस स्टेटमेंट

प्रधानमंत्री ने फ्रांस के राष्ट्रपति का स्वागत किया, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया

प्रधानमंत्री ने फ्रांस के राष्ट्रपति का स्वागत किया, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया

प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम साझा करते हुए जनहित में बुद्धि और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के गुणों पर प्रकाश डाला

प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम साझा करते हुए जनहित में बुद्धि और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के गुणों पर प्रकाश डाला

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी) का पवेलियन 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' में भारत के प्रमुख एआई नवाचार कार्यक्षेत्र के रूप में उभरा

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी) का पवेलियन 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' में भारत के प्रमुख एआई नवाचार कार्यक्षेत्र के रूप में उभरा

प्रधानमंत्री ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट को युवाओं की शक्ति और तकनीकी प्रगति का प्रमाण बताते हुए सराहा और एक संस्कृत सुभाषित साझा किया

प्रधानमंत्री ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट को युवाओं की शक्ति और तकनीकी प्रगति का प्रमाण बताते हुए सराहा और एक संस्कृत सुभाषित साझा किया

प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भारतीय एआई और गेमिंग स्टार्टअप्स ने प्रमुख भूमिका निभाई

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भारतीय एआई और गेमिंग स्टार्टअप्स ने प्रमुख भूमिका निभाई

दोस्ती में दरार? लड़ाकू विमान सौदे पर अमेरिका-सऊदी तनाव

दोस्ती में दरार? लड़ाकू विमान सौदे पर अमेरिका-सऊदी तनाव

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss