Thursday, February 26, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

सोशल वेलफेयर

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, द्वारका, नई दिल्ली में विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया

February 21, 2026 08:36 AM

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (डीओएसजेई), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार ने आज नई दिल्ली के द्वारका स्थित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में विश्व सामाजिक न्याय दिवस को देश के संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पाठ पर केंद्रित एक गंभीर एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम के साथ मनाया।

इस अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी. एल. वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और मुख्य भाषण दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय भारत की संवैधानिक संरचना की नींव है और कहा कि शासन को प्रत्येक नागरिक के लिए गरिमा, समानता एवं समान अवसर सुनिश्चित करने का निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि सार्थक विकास केवल आर्थिक प्रगति में ही नहीं बल्कि समाज के सबसे कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण में भी दिखाई देता है।

मंत्री ने अनुसूचित जातियों, अन्य पिछड़ा वर्गों, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों, दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के उत्थान के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता की पुन: पुष्टि की। उन्होंने शिक्षा, कौशल विकास एवं कल्याणकारी पहलाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के महत्व पर बल दिया जिससे विकास अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंच सके।

कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण क्षण केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ था, जिसमें छात्र, शिक्षक, वरिष्ठ नागरिक, राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण के अधिकारी, ब्रह्मा कुमारी के प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी शामिल हुए और सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय के साथ-साथ स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। इस पाठ ने संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने की साझा जिम्मेदारी की सशक्त याद दिलाई।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. तसनीम देवो, एसोसिएट प्रोफेसर, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ने उद्घाटन भाषण से किया, जिसके बाद औपचारिक दीप प्रज्वलित किया गया। सभा का स्वागत प्रोफेसर (डॉ.) रुही पॉल, विधि की प्रोफेसर एवं रजिस्ट्रार ने किया। सुश्री मोनाली पी. ढाकाटे, संयुक्त सचिव, सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग ने नीति एवं सार्वजनिक जीवन में सामाजिक न्याय की निरंतर प्रासंगिकता पर अपना विचार व्यक्त किया।

अपने संबोधन में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलपति ने एक न्यायसंगत समाज के निर्माण में विधि संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को न केवल विधि का ज्ञान प्रदान करना चाहिए बल्कि भावी विधि पेशेवरों में संवैधानिक नैतिकता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं समावेशी न्याय के प्रति गहरी प्रतिबद्धता भी विकसित करनी चाहिए।

इस कार्यक्रम में ब्रह्मा कुमारी के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। इसमें विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (एनएएलएसए) के प्रतिनिधि, संकाय सदस्य एवं छात्र बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ जो राष्ट्र के संवैधानिक आदर्शों की सामूहिक पुष्टि थी।

इस आयोजन के माध्यम से विभाग ने सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने एवं संविधान के मूल्यों पर आधारित एक समावेशी एवं सशक्त भारत को मजबूत करने के अपने संकल्प को दोहराया।

****

Have something to say? Post your comment

और सोशल वेलफेयर समाचार

श्री हरदीप सिंह गिल और श्री कर्म सिंह कर्मा ने 23.02.2026 (ए/एन) से राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग में पदभार ग्रहण किया

श्री हरदीप सिंह गिल और श्री कर्म सिंह कर्मा ने 23.02.2026 (ए/एन) से राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग में पदभार ग्रहण किया

‘नमस्ते’ योजना के अंतर्गत पिलिभीत में PPE किट, आयुष्मान कार्ड एवं सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम; सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा रहेंगे मुख्य अतिथि

‘नमस्ते’ योजना के अंतर्गत पिलिभीत में PPE किट, आयुष्मान कार्ड एवं सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम; सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा रहेंगे मुख्य अतिथि

गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार 27 फरवरी को गोवा में आयोजित नशा मुक्त भारत अभियान युवा रैली में शामिल होंगे

गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार 27 फरवरी को गोवा में आयोजित नशा मुक्त भारत अभियान युवा रैली में शामिल होंगे

 “दिव्यांगजन भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में निर्णायक शक्ति सिद्ध होंगे” — राज्यपाल (लेफ्टिनेंट जनरल), गुरमीत सिंह

“दिव्यांगजन भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में निर्णायक शक्ति सिद्ध होंगे” — राज्यपाल (लेफ्टिनेंट जनरल), गुरमीत सिंह

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने यूरोपीय संसद की एफईएमएम समिति के प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने यूरोपीय संसद की एफईएमएम समिति के प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लैंगिक बजट विवरण में महिलाओं और लड़कियों के कल्याण के लिए 5.01 लाख करोड़ रुपये का आवंटन, वित्तीय वर्ष 2025-26 के 4.49 लाख करोड़ रुपये के लैंगिक कल्याण आवंटन से 11.55 प्रतिशत अधिक है

“यह सिर्फ़ एक प्रदर्शनी नहीं है, यह इज्ज़त, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का उत्सव है” डॉ. वीरेंद्र कुमार ने चंडीगढ़ में 29वें दिव्य कला मेले का उद्घाटन किया

“यह सिर्फ़ एक प्रदर्शनी नहीं है, यह इज्ज़त, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का उत्सव है” डॉ. वीरेंद्र कुमार ने चंडीगढ़ में 29वें दिव्य कला मेले का उद्घाटन किया

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा पर राष्ट्रीय सम्मेलन (शी-बॉक्स) का आयोजन किया

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा पर राष्ट्रीय सम्मेलन (शी-बॉक्स) का आयोजन किया

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने बाल यौन शोषण से निपटने के लिए एक व्यापक कानूनी और संस्थागत ढांचा तैयार किया

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने बाल यौन शोषण से निपटने के लिए एक व्यापक कानूनी और संस्थागत ढांचा तैयार किया

मिशन पोषण 2.0 के तहत बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने, आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की क्षमता निर्माण करने और परिणामों में सुधार लाने के लिए विभिन्न कदम उठाए गए

मिशन पोषण 2.0 के तहत बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने, आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की क्षमता निर्माण करने और परिणामों में सुधार लाने के लिए विभिन्न कदम उठाए गए

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss