Thursday, February 26, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

सोशल वेलफेयर

गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार 27 फरवरी को गोवा में आयोजित नशा मुक्त भारत अभियान युवा रैली में शामिल होंगे

February 26, 2026 10:49 AM

नशा मुक्त भारत अभियान के छठे वर्ष के उपलक्ष्य में मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरूद्ध गोवा में एक विशाल युवा रैली का आयोजन किया जाएगा। सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग, गोवा सरकार के सहयोग से, नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 27 फरवरी 2026 को सुबह 9:00 बजे गोवा के बंबोलिम में श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में भव्य जनसभा का आयोजन करेगा।

इस ऐतिहासिक आयोजन में बड़ी संख्या में नागरिकों, विशेषकर युवाओं सहित 3,000 से अधिक लोग उपस्थित होंगे।

इस कार्यक्रम में गोवा के माननीय मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, गोवा सरकार के समाज कल्याण मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति और अन्‍य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं:

  • नशीली दवाओं के दुरुपयोग के विरूद्ध युवाओं की विशाल रैली
  • ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से मादक पदार्थों के विरुद्ध सामूहिक शपथ
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रस्तुतियाँ
  • प्रतिभागियों और भागीदारों का अभिनंदन
  • नशा मुक्त भारत अभियान की उपलब्धियों और सफलता की कहानियों को साझा करना

इसमें स्कूल और कॉलेज के छात्रों, युवाओं, अभिभावकों, स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी), स्वयंसेवकों, विभागीय अधिकारियों, आध्यात्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों, गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ), पुलिस कर्मियों, नागरिक समाज समूहों और नागरिकों की भागीदारी की अपेक्षा की जाती है।

नशा मुक्त भारत अभियान की पृष्ठभूमि

सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने 15 अगस्त 2020 को  सबसे कमजोर 272 जिलों से नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की थी और अब इसे देश भर के सभी जिलों में चलाया जा रहा है।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उच्च शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालय परिसरों, स्कूलों और सामुदायिक स्तर पर नागरिकों को जागरूक करना है।

प्रमुख उपलब्धियां :

  • मादक पदार्थों के सेवन के विरूद्ध 25.93 करोड़ से अधिक लोगों को जागरूक किया गया है।
  • 9.35 करोड़ से अधिक युवाओं तक पहुंच बनाई गई
  • 638 करोड़ से अधिक महिलाओं को जागरूक किया गया
  • 16.15 लाख से अधिक शैक्षणिक संस्थानों की भागीदारी से बच्चों और युवाओं तक पहुंच।

रणनीतिक साझेदारी: विभाग ने जन जागरूकता प्रयासों को मजबूत करने के लिए आठ प्रमुख आध्यात्मिक संगठनों: द आर्ट ऑफ लिविंग, ब्रह्मा कुमारिस, संत निरंकारी मिशन, इस्कॉन, श्री राम चंद्र मिशन, अखिल विश्व गायत्री परिवार, शिवानंद योग वेदांत धनवंतरी आश्रम और पतंजलि विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं।

डिजिटल पहुंच:

  • ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सक्रिय आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल
  • नशा मुक्त भारत अभियान की वेबसाइट पर व्यापक जानकारी, डैशबोर्ड, ई-प्रतिज्ञा सुविधा, चर्चा मंच और संसाधन
  • हाल की महत्वपूर्ण घटनाएँ:
  • पांचवीं वर्षगांठ – 13 अगस्त 2025 को दिल्ली सरकार के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में देशभर से लाखों लोग और 1,000 से अधिक छात्र शामिल हुए।
  • राष्ट्रीय आयोजन – 18 नवंबर 2025 को गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर में आयोजित कार्यक्रम में देश भर में 2.10 लाख से अधिक स्थानों से 6.3 करोड़ से अधिक लोगों और 10,000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

गोवा में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य अभियान की प्रगति और उपलब्धियों को उजागर करना; बड़े पैमाने पर सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना; नागरिकों, विशेषकर युवाओं को, मादक पदार्थों के सेवन को त्यागने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करना; और नशा मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में सामूहिक संकल्प को सुदृढ़ करना है।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग और गोवा सरकार सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं को, इस महत्वपूर्ण आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लेने और नशामुक्त समाज के इस आंदोलन में भागीदार बनने के लिए आमंत्रित करती है।

*

Have something to say? Post your comment

और सोशल वेलफेयर समाचार

श्री हरदीप सिंह गिल और श्री कर्म सिंह कर्मा ने 23.02.2026 (ए/एन) से राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग में पदभार ग्रहण किया

श्री हरदीप सिंह गिल और श्री कर्म सिंह कर्मा ने 23.02.2026 (ए/एन) से राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग में पदभार ग्रहण किया

‘नमस्ते’ योजना के अंतर्गत पिलिभीत में PPE किट, आयुष्मान कार्ड एवं सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम; सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा रहेंगे मुख्य अतिथि

‘नमस्ते’ योजना के अंतर्गत पिलिभीत में PPE किट, आयुष्मान कार्ड एवं सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम; सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा रहेंगे मुख्य अतिथि

 “दिव्यांगजन भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में निर्णायक शक्ति सिद्ध होंगे” — राज्यपाल (लेफ्टिनेंट जनरल), गुरमीत सिंह

“दिव्यांगजन भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में निर्णायक शक्ति सिद्ध होंगे” — राज्यपाल (लेफ्टिनेंट जनरल), गुरमीत सिंह

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, द्वारका, नई दिल्ली में विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, द्वारका, नई दिल्ली में विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने यूरोपीय संसद की एफईएमएम समिति के प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने यूरोपीय संसद की एफईएमएम समिति के प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लैंगिक बजट विवरण में महिलाओं और लड़कियों के कल्याण के लिए 5.01 लाख करोड़ रुपये का आवंटन, वित्तीय वर्ष 2025-26 के 4.49 लाख करोड़ रुपये के लैंगिक कल्याण आवंटन से 11.55 प्रतिशत अधिक है

“यह सिर्फ़ एक प्रदर्शनी नहीं है, यह इज्ज़त, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का उत्सव है” डॉ. वीरेंद्र कुमार ने चंडीगढ़ में 29वें दिव्य कला मेले का उद्घाटन किया

“यह सिर्फ़ एक प्रदर्शनी नहीं है, यह इज्ज़त, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का उत्सव है” डॉ. वीरेंद्र कुमार ने चंडीगढ़ में 29वें दिव्य कला मेले का उद्घाटन किया

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा पर राष्ट्रीय सम्मेलन (शी-बॉक्स) का आयोजन किया

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा पर राष्ट्रीय सम्मेलन (शी-बॉक्स) का आयोजन किया

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने बाल यौन शोषण से निपटने के लिए एक व्यापक कानूनी और संस्थागत ढांचा तैयार किया

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने बाल यौन शोषण से निपटने के लिए एक व्यापक कानूनी और संस्थागत ढांचा तैयार किया

मिशन पोषण 2.0 के तहत बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने, आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की क्षमता निर्माण करने और परिणामों में सुधार लाने के लिए विभिन्न कदम उठाए गए

मिशन पोषण 2.0 के तहत बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने, आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की क्षमता निर्माण करने और परिणामों में सुधार लाने के लिए विभिन्न कदम उठाए गए

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss