Friday, April 03, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

सोशल वेलफेयर

सरकार ने महिलाओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से " कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013" लागू किया

March 28, 2026 04:46 AM

मिशन शक्ति योजना के तहत, महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए समग्र और पीड़ित-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाया जाता है 

केंद्र सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई विधायी और नीतिगत उपाय किए हैं। सरकार ने  कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013" लागू किया है जिसका उद्देश्य कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना और इससे संबंधित शिकायतों की रोकथाम एवं निवारण करना है। यह अधिनियम सभी महिलाओं पर लागू होता है, चाहे उनकी उम्र, रोजगार की स्थिति या कार्य की प्रकृति कुछ भी हो, चाहे वे सार्वजनिक या निजी, संगठित या असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हों। यह अधिनियम सभी कार्यस्थलों, चाहे सार्वजनिक हों या निजी, के नियोक्ताओं पर यौन उत्पीड़न से मुक्त सुरक्षित कार्य वातावरण प्रदान करने का दायित्व डालता है, जिसके तहत दस से अधिक कर्मचारियों/श्रमिकों की स्थिति में प्रत्येक नियोक्ता को एक आंतरिक समिति (आईसी) गठित करना अनिवार्य है। इसी प्रकार, सरकार को प्रत्येक जिले में स्थानीय समिति गठित करने का अधिकार है, जो दस से कम कर्मचारियों वाले संगठनों से या नियोक्ता के विरुद्ध शिकायत प्राप्त करने के लिए अधिकृत है।

जिला और राज्य स्तर पर अधिनियम के कार्यान्वयन की जिम्मेदारी संबंधित सरकार की है, जिसके तहत अधिनियम के कार्यान्वयन की निगरानी करना और कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के सभी मामलों को दर्ज करना और निपटाए गए मामलों से जुड़े आंकड़े बनाए रखना आवश्यक है, जो राज्य द्वारा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पूर्णतः या काफी हद तक वित्तपोषित हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा और सशक्तिकरण को मजबूत करने के लिए एक समग्र और पीड़ित-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाया जाता है। इस योजना में शामिल हैं:

  1. वन स्टॉप सेंटर योजना: चिकित्सा सहायता, कानूनी सहायता, अस्थायी आश्रय, पुलिस सहायता और मनोसामाजिक परामर्श जैसी एकीकृत सेवाएं प्रदान करने के लिए वर्ष 2015 से कार्यरत है। देश भर में 926 वन स्टॉप सेंटर (ओएससी) कार्यरत हैं और 31 दिसंबर, 2025 तक इन्होंने 13.37 लाख से अधिक महिलाओं की सहायता की है।
  2. महिला सहायता डेस्क: पुलिस स्टेशनों में 15,049 महिला सहायता डेस्क स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 14,363 का नेतृत्व महिला पुलिस अधिकारी कर रही हैं।
  3. महिला हेल्पलाइन-181 और आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ईआरएसएस-112) आपातकालीन और सहायता सेवाएं प्रदान करती हैं। महिला हेल्पलाइन पर 288 करोड़ से अधिक कॉल्‍स प्राप्‍त हुई हैं और 99.09 लाख से अधिक महिलाओं की सहायता की है।

सरकार, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) और राज्यों में इसके समकक्ष संस्थानों के माध्यम से, सेमिनार, कार्यशालाओं, ऑडियो-विजुअल, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आदि के माध्‍यम से महिलाओं की सुरक्षा और संरक्षा के साथ-साथ कानून और नीतियों के विभिन्न प्रावधानों के बारे में लोगों को जागरूक कर रही है। नियोक्ताओं को नियमित अंतराल पर कार्यशालाओं और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करना आवश्यक है ताकि कर्मचारियों को अधिनियम के प्रावधानों से अवगत कराया जा सके और आंतरिक समिति के सदस्यों के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किए जा सकें।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 22 जनवरी, 2025 को सभी कार्यात्मक सुविधाओं के साथ 'मिशन शक्ति पोर्टल' का शुभारंभ किया। इस पोर्टल का उद्देश्य महिलाओं के लिए विभिन्न सरकारी सेवाओं की सुलभता बढ़ाना, बचाव, संरक्षण और पुनर्वास के लिए गुणवत्तापूर्ण तंत्र स्थापित करना और विभिन्न योजनाओं और कानूनों के अंतर्गत कार्यवाहकों और कर्तव्य धारकों की क्षमता का विकास करना है। इसके अलावा, 'शी-बॉक्स' पोर्टल कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 के अंतर्गत कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों को दर्ज करने और उनकी निगरानी के लिए एक केंद्रीकृत मंच प्रदान करता है।

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी।

***

Have something to say? Post your comment

और सोशल वेलफेयर समाचार

‘पोषण ट्रैकर’ डिजिटल एप्लिकेशन के ज़रिए आंगनवाड़ी सेवाओं के लिए लगभग वास्तविक समय में डेटा संग्रहण सुगम

‘पोषण ट्रैकर’ डिजिटल एप्लिकेशन के ज़रिए आंगनवाड़ी सेवाओं के लिए लगभग वास्तविक समय में डेटा संग्रहण सुगम

कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम, 2013  के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए एक डिजिटल शासन पहल - यौन उत्पीड़न इलेक्ट्रॉनिक बॉक्स (शी-बॉक्स) पोर्टल

कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम, 2013 के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए एक डिजिटल शासन पहल - यौन उत्पीड़न इलेक्ट्रॉनिक बॉक्स (शी-बॉक्स) पोर्टल

सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 योजना - एकीकृत रूप में सेवाओं का पैकेज प्रदान किया जा रहा है

सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 योजना - एकीकृत रूप में सेवाओं का पैकेज प्रदान किया जा रहा है

"सरकार के समग्र दृष्टिकोण" को अपनाते हुए, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, दोनों ही देश में बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार के लिए विशेष अभियान और कार्यक्रम संचालित कर रहे हैं

सरकार मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम कार्यान्वित कर रही है

सरकार मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम कार्यान्वित कर रही है

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय किशोर न्याय अधिनियम, 2015 के संचालन के लिए नोडल मंत्रालय है

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय किशोर न्याय अधिनियम, 2015 के संचालन के लिए नोडल मंत्रालय है

मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 में आंगनवाड़ी सेवाओं, पोषण अभियान व किशोरियों के लिए योजना को किया गया शामिल

मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 में आंगनवाड़ी सेवाओं, पोषण अभियान व किशोरियों के लिए योजना को किया गया शामिल

सरकार ने बालिकाओं के शैक्षिक, सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अपनाया बहुआयामी दृष्टिकोण

सरकार ने बालिकाओं के शैक्षिक, सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अपनाया बहुआयामी दृष्टिकोण

'पोषण ट्रैकर' डिजिटल एप्लिकेशन ने आंगनवाड़ी सेवाओं के लिए तत्‍क्षण डेटा संग्रह को सुगम बनाया है

'पोषण ट्रैकर' डिजिटल एप्लिकेशन ने आंगनवाड़ी सेवाओं के लिए तत्‍क्षण डेटा संग्रह को सुगम बनाया है

मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत स्थापित बाल देखभाल संस्थान आयु-उपयुक्त शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण तक पहुंच, मनोरंजन, स्वास्थ्य देखभाल और परामर्श प्रदान करते हैं

मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत स्थापित बाल देखभाल संस्थान आयु-उपयुक्त शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण तक पहुंच, मनोरंजन, स्वास्थ्य देखभाल और परामर्श प्रदान करते हैं

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss