Friday, April 03, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

सोशल वेलफेयर

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय किशोर न्याय अधिनियम, 2015 के संचालन के लिए नोडल मंत्रालय है

April 02, 2026 09:46 PM

इस अधिनियम के तहत बाल कल्याण समितियों को देखभाल और संरक्षण की जरूरत वाले बच्चों के संबंध में निर्णय लेने का अधिकार दिया गया है 

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 (जेजे अधिनियम, 2015) के संचालन के लिए नोडल मंत्रालय है। यह अधिनियम बच्चों की सुरक्षा, गरिमा और कल्याण सुनिश्चित करने वाला प्राथमिक कानून है। इसे राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश कार्यान्वित करते हैं। यह अधिनियम राज्य एवं जिला स्तर पर वैधानिक संरचनाएं बनाता है, जिनमें राज्य बाल संरक्षण समिति, बाल कल्याण समितियां, किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) और जिला बाल संरक्षण इकाइयां शामिल हैं। इसमें बाल देखभाल संस्थानों (सीसीआई) की स्थापना का भी प्रावधान है।

किशोर न्याय अधिनियम 2015 (धारा 27-30) के तहत, बाल कल्याण समितियों (सीडब्ल्यूसी) को देखभाल और संरक्षण की जरूरत वाले बच्चों के संबंध में उनके सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने का अधिकार दिया गया है। उन्हें बाल देखभाल संस्थानों (सीसीआई) के कामकाज की निगरानी करने का भी दायित्व सौंपा गया है। राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर इस अधिनियम के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए राष्ट्रीय/राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोगों का प्रावधान किया गया है (धारा 109)। इसके अलावा, किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 106 के अनुसार, अधिनियम के कार्यान्वयन की प्राथमिक जिम्मेदारी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासनों की है।

किशोर न्याय अधिनियम, 2015 की धारा 54 के तहत निरीक्षण समितियों को बाल-आश्रय केंद्रों का दौरा करने का अधिकार दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट जिले में देखभाल और संरक्षण की जरूरत वाले बच्चों के लिए नोडल प्राधिकारी हैं और निरीक्षण समितियों की प्रस्तुत रिपोर्ट के निष्कर्षों पर कार्रवाई करने के लिए भी वही प्राधिकारी हैं। मंत्रालय नियमित रूप से राज्य और केंद्र शासित प्रदेश सरकारों के साथ संपर्क में रहता है। मिशन वात्सल्य योजना के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न परामर्श जारी किए गए हैं।

वात्सल्य मिशन के तहत, जिला बाल संरक्षण इकाई जिला मजिस्ट्रेट के समग्र पर्यवेक्षण में कार्य करती है ताकि सेवा वितरण संस्थानों अर्थात् बाल देखभाल संस्थानों और प्रदान की जाने वाली देखभाल की समीक्षा, निगरानी और निरीक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

किशोर न्‍याय अधिनियम, 2015 की धारा 41 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश सरकारों को उन बाल देखभाल संस्थानों का पंजीकरण रद्द करने या रोकने का अधिकार देती है जो अधिनियम की धारा 53 में निर्दिष्ट पुनर्वास और पुन: एकीकरण सेवाएं प्रदान करने में विफल रहते हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने समय-समय पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन वात्सल्य के कार्यान्वयन को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न दिशा-निर्देश और सलाह जारी की हैं। मंत्रालय योजना के कार्यान्वयन के संबंध में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ नियमित रूप से संपर्क में भी रहता है। मिशन वात्सल्य योजना के शुभारंभ के बाद से ही, योजना को प्रभावी ढंग से बढ़ावा देने और कार्यान्वित करने के लिए मंत्रालय क्षेत्रीय सम्मेलन और जागरूकता/प्रसार कार्यशालाओं का आयोजन कर रहा है।

यह जानकारी महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में दी।

****

Have something to say? Post your comment

और सोशल वेलफेयर समाचार

‘पोषण ट्रैकर’ डिजिटल एप्लिकेशन के ज़रिए आंगनवाड़ी सेवाओं के लिए लगभग वास्तविक समय में डेटा संग्रहण सुगम

‘पोषण ट्रैकर’ डिजिटल एप्लिकेशन के ज़रिए आंगनवाड़ी सेवाओं के लिए लगभग वास्तविक समय में डेटा संग्रहण सुगम

कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम, 2013  के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए एक डिजिटल शासन पहल - यौन उत्पीड़न इलेक्ट्रॉनिक बॉक्स (शी-बॉक्स) पोर्टल

कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम, 2013 के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए एक डिजिटल शासन पहल - यौन उत्पीड़न इलेक्ट्रॉनिक बॉक्स (शी-बॉक्स) पोर्टल

सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 योजना - एकीकृत रूप में सेवाओं का पैकेज प्रदान किया जा रहा है

सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 योजना - एकीकृत रूप में सेवाओं का पैकेज प्रदान किया जा रहा है

"सरकार के समग्र दृष्टिकोण" को अपनाते हुए, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, दोनों ही देश में बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार के लिए विशेष अभियान और कार्यक्रम संचालित कर रहे हैं

सरकार मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम कार्यान्वित कर रही है

सरकार मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम कार्यान्वित कर रही है

मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 में आंगनवाड़ी सेवाओं, पोषण अभियान व किशोरियों के लिए योजना को किया गया शामिल

मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 में आंगनवाड़ी सेवाओं, पोषण अभियान व किशोरियों के लिए योजना को किया गया शामिल

सरकार ने बालिकाओं के शैक्षिक, सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अपनाया बहुआयामी दृष्टिकोण

सरकार ने बालिकाओं के शैक्षिक, सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अपनाया बहुआयामी दृष्टिकोण

सरकार ने महिलाओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से

सरकार ने महिलाओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से " कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013" लागू किया

'पोषण ट्रैकर' डिजिटल एप्लिकेशन ने आंगनवाड़ी सेवाओं के लिए तत्‍क्षण डेटा संग्रह को सुगम बनाया है

'पोषण ट्रैकर' डिजिटल एप्लिकेशन ने आंगनवाड़ी सेवाओं के लिए तत्‍क्षण डेटा संग्रह को सुगम बनाया है

मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत स्थापित बाल देखभाल संस्थान आयु-उपयुक्त शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण तक पहुंच, मनोरंजन, स्वास्थ्य देखभाल और परामर्श प्रदान करते हैं

मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत स्थापित बाल देखभाल संस्थान आयु-उपयुक्त शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण तक पहुंच, मनोरंजन, स्वास्थ्य देखभाल और परामर्श प्रदान करते हैं

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss