Friday, April 03, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

चंडीगढ़

सरकार ने भ्रामक खबरों पर अंकुश लगाने के लिए बहुस्तरीय तंत्र लागू किया; सूचना की विश्वसनीयता में सुधार लाने के उद्देश्य से एफसीयू, आईटी नियम और मीडिया विनियम बनाए गए

April 03, 2026 12:43 PM

पीआईबी की फैक्ट चेक यूनिट (एफसीयू) समय पर और सटीक सार्वजनिक संचार सुनिश्चित करती है 

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रेस सूचना ब्यूरो के अंतर्गत एक फैक्ट चेक यूनिट (एफसीयू) कार्यरत है। एफसीयू केंद्र सरकार से संबंधित गलत सूचनाओं और भ्रामक खबरों की पहचान करती है। अधिकृत स्रोतों से समाचारों की प्रामाणिकता की पुष्टि करने के बाद, एफसीयू सीमावर्ती जिलों सहित व्यापक प्रसार के लिए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सही जानकारी प्रकाशित करती है।

 

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, एफसीयू ने ऑनलाइन प्रसारित हो रही गलत सूचनाओं और भ्रामक खबरों की सक्रिय रूप से पहचान की। इसने तुरंत झूठे दावों की तथ्य-जांच की, प्रामाणिक जानकारी प्रदान की और सटीक जनसंचार सुनिश्चित किया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान डिजिटल मीडिया पर 1,400 से अधिक यूआरएल को ब्लॉक करने के निर्देश भी जारी किए। इन यूआरएल की सामग्री में झूठी, भ्रामक, भारत-विरोधी समाचार सामग्री, सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री (मुख्य रूप से पाकिस्तान स्थित सोशल मीडिया खातों से) और भारतीय सशस्त्र बलों के विरुद्ध भड़काऊ सामग्री शामिल थी।

सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69ए के अंतर्गत सरकार भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के हित में वेबसाइटों, सोशल मीडिया हैंडल और पोस्ट को ब्लॉक करने के लिए आवश्यक आदेश जारी करती है।

उपरोक्त के अतिरिक्त, सरकार विभिन्न मीडिया प्लेटफार्मों पर उपलब्ध वैधानिक और संस्थागत तंत्रों के माध्यम से भ्रामक खबरों पर अंकुश लगाने के लिए सभी संभव कदम उठाती है, जिनमें शामिल हैं:

  • प्रिंट मीडिया: समाचार पत्रों को भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) द्वारा जारी किए गए “पत्रकारिता आचरण के मानदंडों” का पालन करना अनिवार्य है। इन मानदंडों में अन्य बातों के अलावा, भ्रामक/मानहानिकारक/फर्जी समाचारों के प्रकाशन पर रोक लगाना शामिल है। पीसीआई अधिनियम की धारा 14 के तहत, परिषद मानदंडों के कथित उल्लंघन की जांच करती है और मामले के अनुसार समाचार पत्र, संपादकों, पत्रकारों आदि को चेतावनी, फटकार या निंदा कर सकती है।
  • टेलीविजन: केबल टेलीविजन नेटवर्क (विनियमन) अधिनियम, 1995 के तहत टीवी चैनलों को कार्यक्रम संहिता का पालन करना अनिवार्य है, जिसमें अन्य बातों के अलावा यह प्रावधान है कि अश्लील, मानहानिकारक, जानबूझकर झूठे और भ्रामक संकेत तथा अर्ध-सत्य वाली सामग्री का प्रसारण नहीं किया जा सकता है। केबल टेलीविजन नेटवर्क (संशोधन) नियम 2021 में टीवी चैनलों द्वारा कार्यक्रम संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए तीन स्तरीय प्रक्रिया का प्रावधान है। कार्यक्रम संहिता का उल्लंघन पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाती है।
  • डिजिटल मीडिया: डिजिटल मीडिया पर समाचार और समसामयिक मामलों के प्रकाशकों और ऑनलाइन क्यूरेटेड सामग्री के प्रकाशकों के लिए, सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 (आईटी नियम, 2021) एक आचार संहिता के साथ-साथ ऐसे प्रकाशकों द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए तीन स्तरीय संस्थागत तंत्र का प्रावधान करता है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय समय-समय पर निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों को केबल टेलीविजन नेटवर्क (विनियमन) अधिनियम, 1995 के तहत कार्यक्रम संहिता और विज्ञापन संहिता का पालन करने के लिए परामर्शी भी जारी करता है।

सामुदायिक रेडियो स्टेशन (सीआरएस) सीमावर्ती जिलों सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रामाणिक, सामयिक और स्थानीय प्रासंगिक जानकारी के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम स्थानीय समुदाय के लिए तात्कालिक रूप से प्रासंगिक होने चाहिए, जिससे स्थानीय चिंताओं का समाधान हो सके और गलत सूचनाओं का प्रभावी ढंग से मुकाबला किया जा सके। सीआरएस को स्थानीय समुदाय के सदस्यों से मिलकर एक सलाहकार और विषय-सूची समिति गठित करनी होती है, जो सामुदायिक रेडियो पर प्रसारित होने वाली विषय-सूची का निर्धारण करती है। लक्षित श्रोताओं तक बेहतर पहुंच और समझ सुनिश्चित करने के लिए कार्यक्रमों का प्रसारण स्थानीय भाषाओं और बोलियों में करना बेहतर होता है।

सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने लोकसभा में श्री उम्मेदा राम बेनीवाल द्वारा पूछे गए प्रश्नों के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

सरकार ने चार सप्ताह के लिए टीवी समाचारों की टीआरपी रोकने का निर्देश दिया है; संकट की स्थितियों के दौरान अटकलों और सनसनीखेज खबरों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है

सरकार ने चार सप्ताह के लिए टीवी समाचारों की टीआरपी रोकने का निर्देश दिया है; संकट की स्थितियों के दौरान अटकलों और सनसनीखेज खबरों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है

श्री चंचल कुमार ने सूचना एवं प्रसारण सचिव का कार्यभार संभाला

श्री चंचल कुमार ने सूचना एवं प्रसारण सचिव का कार्यभार संभाला

सरकार ने ऑरेंज इकोनॉमी को गति दी; देश भर में कंटेंट क्रिएटर लैब्स और कौशल विकास पहलों का विस्तार किया

सरकार ने ऑरेंज इकोनॉमी को गति दी; देश भर में कंटेंट क्रिएटर लैब्स और कौशल विकास पहलों का विस्तार किया

अमेरिका में बड़ा झटका: सेना प्रमुख को समय से पहले हटाया, उठे कई सवाल

अमेरिका में बड़ा झटका: सेना प्रमुख को समय से पहले हटाया, उठे कई सवाल

केजरीवाल की सख्ती के बाद राघव चड्ढा का मौन वीडियो, बिना बोले दे दिया बड़ा संदेश!

केजरीवाल की सख्ती के बाद राघव चड्ढा का मौन वीडियो, बिना बोले दे दिया बड़ा संदेश!

महिला आरक्षण पर विशेष सत्र: सरकार का बड़ा दांव या चुनावी रणनीति?

महिला आरक्षण पर विशेष सत्र: सरकार का बड़ा दांव या चुनावी रणनीति?

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का कहर: उत्तर भारत में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट!

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का कहर: उत्तर भारत में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट!

हॉर्मुज की सुरक्षा से पीछे हटे ट्रंप? दुनिया से बोले—अब आप संभालें जिम्मेदारी!

हॉर्मुज की सुरक्षा से पीछे हटे ट्रंप? दुनिया से बोले—अब आप संभालें जिम्मेदारी!

विदेशी चंदा बिल पर संसद में घमासान: लोकसभा में हंगामे से ठप पड़ी कार्यवाही

विदेशी चंदा बिल पर संसद में घमासान: लोकसभा में हंगामे से ठप पड़ी कार्यवाही

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss