Friday, April 17, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

हेल्थ

आयुष मंत्रालय ने लोनार में योग महोत्सव-2026 के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के लिए 75 दिनों की उलटी गिनती शुरू की

April 08, 2026 05:27 AM

योग महोत्सव-2026 में सामूहिक त्रिकोणासन अभ्यास के साथ एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज किया गया

सामूहिक त्रिकोणासन सामूहिक भागीदारी और साझा कल्याण की भावना को दर्शाता हैः श्री प्रतापराव जाधव

योग महोत्सव-2026 समग्र स्वास्थ्य की ओर वैश्विक जागरूकता का प्रतीक हैः श्री प्रतापराव जाधव
 
आयुष मंत्रालय के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) ने आज महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के लोनार स्थित छत्रपति श्री शिवाजी महाराज उद्यान में योग महोत्सव-2026 का आयोजन किया। इस आयोजन ने त्रिकोणासन करने वाले सबसे बड़े समूह के लिए एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

लगभग 5,000 प्रतिभागियों ने प्रातःकाल कॉमन योगा प्रोटोकॉल (सीवाईपी) का अभ्यास करने के लिए एकत्र होकर ऐतिहासिक शहर लोनार को सामूहिक कल्याण के एक जीवंत केंद्र में परिवर्तित कर दिया। इस व्यापक भागीदारी ने एकता, स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के एक शक्तिशाली माध्यम के रूप में योग की बढ़ती वैश्विक स्वीकृति को उजागर किया।

केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने इस आयोजन को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 75 दिन शेष रहने की एक सशक्त शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण लोनार क्षेत्र में इस आयोजन का होना समग्र स्वास्थ्य और सद्भाव की दिशा में एक व्यापक वैश्विक जागरूकता का प्रतीक है। योग के महत्व पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि यह अभ्यास शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण और भावनात्मक संतुलन को निरंतर बढ़ावा देता है।

रिकॉर्ड तोड़ त्रिकोणासन प्रदर्शन के महत्व का उल्लेख करते हुए, श्री जाधव ने कहा कि यह उपलब्धि योग में निहित सामूहिक भागीदारी और साझा कल्याण की भावना को दर्शाती है। उन्होंने आयुष आहार के महत्व को भी रेखांकित किया और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने एवं समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में बाजरा, रागी, नारियल तेल और औषधीय मसालों जैसे पारंपरिक और प्राकृतिक खाद्य पदार्थों की भूमिका पर बल दिया।

सभा को संबोधित करते हुए, आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुश्री मोनालिसा दास ने योग को विश्व के लिए भारत के सबसे मूल्यवान योगदानों में से एक बताते हुए कहा कि यह जीवन जीने का एक ऐसा तरीका है जो मन, शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य को बढ़ावा देता है।

इस कार्यक्रम में एमडीएनआईवाई के निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) काशीनाथ समागंडी के नेतृत्व में कॉमन योगा प्रोटोकॉल का लाइव प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया। सत्र में योगासन, प्राणायाम और ध्यान शामिल थे, जिससे प्रतिभागियों को योग के व्यापक लाभों का अनुभव करने का अवसर मिला।

योग महोत्सव-2026 में आयुष मंत्रालय की कई प्रमुख पहलों को भी प्रदर्शित किया गया, जिनमें "हवाई यात्रा के लिए योग" प्रोटोकॉल, "गैर-संक्रामक रोगों के लिए 10 योग प्रोटोकॉल" और दैनिक जीवन में योग को एकीकृत करने के उद्देश्य से शुरू किया गये योग जैसे 365 अभियान शामिल हैं। 14 दिनों के निःशुल्क निर्देशित योग अभ्यास की सुविधा प्रदान करने वाली टोल-फ्री हेल्पलाइन (1800-315-7008) को भी प्रमुखता से दिखाया गया।

इस कार्यक्रम के साथ ही 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2026 के लिए 75 दिनों की उलटी गिनती की औपचारिक शुरुआत हुई। कार्यक्रम में आयुष मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, जिला प्रशासन के प्रतिनिधि और अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।

पिछले ग्यारह संस्करणों में, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सबसे बड़े वैश्विक आंदोलनों में से एक के रूप में उभरा है, जिसमें हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी बढ़ रही है। आगामी 12वें संस्करण में गैर-संक्रामक रोगों से निपटने, वृद्धावस्था स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और कृत्रिम बुद्धिमत्ता सहित उभरती प्रौद्योगिकियों को योग के साथ एकीकृत करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

आयुष मंत्रालय ने जन भागीदारी के माध्यम से योग को एक जन आंदोलन के रूप में बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की और वर्ष 2026 के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले देश भर में और विश्व स्तर पर व्यापक भागीदारी को प्रोत्साहित किया।

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

केंद्रीय आयुष मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने ‘आयुष चिंतन शिविर 2026’ का उद्घाटन किया

केंद्रीय आयुष मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने ‘आयुष चिंतन शिविर 2026’ का उद्घाटन किया

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता खराब होने के कारण ‘ग्रैप’ का पहला चरण लागू किया

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता खराब होने के कारण ‘ग्रैप’ का पहला चरण लागू किया

एआईआईए-आईसीएआईएनई ने एमएसएमई हैकाथन 5.0 में अपने अभूतपूर्व विचार के चयन के साथ उत्कृष्टता कायम की

एआईआईए-आईसीएआईएनई ने एमएसएमई हैकाथन 5.0 में अपने अभूतपूर्व विचार के चयन के साथ उत्कृष्टता कायम की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, बेंगलुरु जैव रसायन एवं रुधिरविज्ञान में आईएसओ 15189:2022 मान्यता प्राप्त करने वाला पहला केन्‍द्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद् संस्थान बना

केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, बेंगलुरु जैव रसायन एवं रुधिरविज्ञान में आईएसओ 15189:2022 मान्यता प्राप्त करने वाला पहला केन्‍द्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद् संस्थान बना

कुनो राष्ट्रीय उद्यान में भारतीय मूल की मादा चीता ने जंगल में चार शावकों को जन्म दिया, भारत के चीता संरक्षण के सफर में एक ऐतिहासिक क्षण: श्री भूपेंद्र यादव

कुनो राष्ट्रीय उद्यान में भारतीय मूल की मादा चीता ने जंगल में चार शावकों को जन्म दिया, भारत के चीता संरक्षण के सफर में एक ऐतिहासिक क्षण: श्री भूपेंद्र यादव

आयुष मंत्रालय ने

आयुष मंत्रालय ने "दीर्घकालिक स्वास्थ्य के लिए होम्योपैथी" विषय पर राष्ट्रीय समारोह के साथ विश्व होम्योपैथी दिवस 2026 मनाया

केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव विश्व होम्योपैथी दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले दो-दिवसीय संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगे

केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव विश्व होम्योपैथी दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले दो-दिवसीय संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगे

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर इस बात पर बल दिया है कि सरकार निवारक और प्रोत्साहन वाली स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दे रही है

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक, 2026: स्वास्थ्य क्षेत्र में अनुपालन को युक्तिसंगत बनाना और छोटे अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर करना

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक, 2026: स्वास्थ्य क्षेत्र में अनुपालन को युक्तिसंगत बनाना और छोटे अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर करना

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss