Friday, April 17, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

हेल्थ

केंद्रीय आयुष मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने ‘आयुष चिंतन शिविर 2026’ का उद्घाटन किया

April 17, 2026 06:15 AM

यह चिंतन शिविर आयुष नीति और उसके प्रभावी क्रियान्वयन को सुदृढ़ करने के लिए केंद्र सरकार के संकल्प को दर्शाता है: श्री प्रतापराव जाधव

विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण को साकार करने में आयुष निभाएगा निर्णायक भूमिका: श्री प्रतापराव जाधव

चिंतन शिविर आयुष क्षेत्र की समीक्षा, आत्ममंथन और भावी रोडमैप का एक महत्वपूर्ण मंच है: वैद्य राजेश कोटेचा

आयुष मंत्री ने मंत्रालय का व्हाट्सएप चैनल शुरू किया और आयुष बीमा के लिए टोल-फ्री नंबर जारी किया

आयुष मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने आज नई दिल्ली में ‘चिंतन शिविर 2026’ का उद्घाटन किया। यह दो दिवसीय रणनीतिक विचार-विमर्श कार्यक्रम आयुष के विभिन्न क्षेत्रों पर केंद्रित सत्रों के साथ 17 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रमुख नीतियों पर चर्चा, संस्थानों को सुदृढ़ करने और आयुष क्षेत्र के भविष्य की रूपरेखा तैयार करने पर विचार किया जाएगा।

इस अवसर पर श्री जाधव ने कहा कि यह चिंतन शिविर आयुष क्षेत्र में नीति दिशा को सुदृढ़ करने और प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति सरकार के संकल्प को दर्शाता है। पहले चिंतन शिविर के आधार पर आगे बढ़ते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सम्मेलन का उद्देश्य प्रगति की समीक्षा करना, कमियों की पहचान करना और एक व्यावहारिक, भविष्य के अनुरूप रोडमैप तैयार करना है। उन्होंने ‘वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर’ तथा ‘हील इन इंडिया, हील बाय इंडिया’ के दृष्टिकोण के अनुरूप जीवनशैली संबंधी रोगों से निपटने में आयुष की बढ़ती प्रासंगिकता पर भी प्रकाश डाला।

श्री जाधव ने कहा कि बजट आवंटन में वृद्धि आयुष क्षेत्र में शिक्षा, अनुसंधान, अवसंरचना और वैश्विक पहुंच को सुदृढ़ करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने साक्ष्य-आधारित अनुसंधान, अंतर-मंत्रालयी समन्वय और समग्र सरकारी दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल दिया तथा नवाचार, डिजिटलीकरण, उद्यमिता और जन-जागरूकता पर अधिक ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने हितधारकों से आग्रह किया कि वे विचार-विमर्श को जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन योग्य परिणामों में परिवर्तित करें और विश्वास व्यक्त किया कि आयुष विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि चिंतन शिविर आयुष क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा और भविष्य की रूपरेखा तैयार करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने बताया कि श्री प्रतापराव जाधव के मार्गदर्शन में मंत्रालय पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समन्वय के माध्यम से आयुष को आगे बढ़ा रहा है, साथ ही अनुसंधान, वैश्विक सहयोग और जनसंपर्क को भी सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह विचार-विमर्श समयबद्ध और क्रियान्वयन योग्य परिणामों में परिवर्तित होगा, जो विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में योगदान देगा।

आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव श्रीमती अलार्मेलमंगई डी. ने कहा कि यह शिविर सार्थक संवाद और सहयोगात्मक नीति निर्माण को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि आयुष स्वास्थ्य क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बनकर उभरा है और इसे राष्ट्रीय तथा वैश्विक स्तर पर मान्यता मिल रही है। उन्होंने अनुसंधान, नवाचार और संस्थागत क्षमताओं को सुदृढ़ करने के महत्व पर बल दिया तथा युवा पेशेवरों और शोधकर्ताओं की भूमिका को भी रेखांकित किया।

उद्घाटन सत्र का एक प्रमुख आकर्षण अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए), नई दिल्ली और जनरल इंश्योरेंस काउंसिल के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) का आदान-प्रदान रहा, जो आयुष उपचारों के लिए बीमा कवरेज का विस्तार और दावों के निपटान तंत्र को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रो. पी.के. प्रजापति, निदेशक, एआईआईए और कस्तूरी सेनगुप्ता, महासचिव, जनरल इंश्योरेंस काउंसिल ने केंद्रीय आयुष मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया। जीआई काउंसिल के ईसी सदस्य प्रो. बेजोन के. मिश्रा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे और उन्होंने इस क्षेत्र में प्रगति के लिए मंत्री के निरंतर समर्थन और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया।

इसके अतिरिक्त, केंद्रीय आयुष मंत्री ने मंत्रालय का आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल शुरू किया, जिससे वास्तविक समय में संवाद और नागरिक सहभागिता को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही ‘आयुष उपचारों के लिए बीमा कवरेज की मानक दरों में संशोधन तथा विभिन्न उपचारों/हस्तक्षेपों के दावों के निपटान’ शीर्षक दस्तावेज भी जारी किया गया, जिसका उद्देश्य पारदर्शिता, वहनीयता और मानकीकरण को बढ़ाना है। मंत्रालय ने आयुष बीमा के लिए टोल-फ्री नंबर (1800-11-0008) भी जारी किया।

आयुष मंत्रालय के सलाहकार (आयुर्वेद) डॉ. कौस्तुभ उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और सभी गणमान्य अतिथियों, विशेषज्ञों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने उद्घाटन सत्र को सफल बनाने में सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की और आश्वासन दिया कि चिंतन शिविर में हुई चर्चा को आयुष क्षेत्र के विकास और सुदृढ़ीकरण के लिए प्रभावी परिणामों में परिवर्तित किया जाएगा।

कार्यक्रम के पहले दिन तीन विषयगत सत्र आयोजित किए गए, जिनमें क्षेत्र के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा हुई। प्रथम सत्र में वर्ष 2023 में आयोजित पहले चिंतन शिविर के परिणामों और उस पर की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई, जिससे भविष्य की नीति दिशा तय करने में सहायता मिलेगी। दूसरे सत्र “ट्रेडिशन टू ट्रांसलेशन: साक्ष्य, नवाचार और वैश्विक साझेदारी को सुदृढ़ करना” में पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक वैज्ञानिक मान्यता के बीच सेतु बनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। तीसरे सत्र “आयुष में वाद प्रबंधन और विधिक तैयारी” में विनियामक ढांचे और क्षेत्र के विस्तार में विधिक तैयारी के महत्व पर चर्चा की गई।

केंद्रीय आयुष मंत्री चिंतन शिविर 2026 के दौरान आयुष अधिकारियों, वैज्ञानिकों एवं अन्य हितधारकों की विशिष्ट सभा को संबोधित करते हुए

आयुष मंत्रालय के सचिव, वैद्य राजेश कोटेचा, चिंतन शिविर 2026 के दौरान अपना संबोधन देते हुए

आयुष मंत्रालय के अंतर्गत एआईआईए और जीआई काउंसिल के बीच समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदा

आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव, श्रीमती अलार्मेलमंगई डी., चिंतन शिविर 2026 के उद्घाटन सत्र के दौरान प्रतिनिधियों का अभिवादन करते हुए

 

Union Ayush Minister and Secretary after launch of Official WhatsApp Channel of the Ministry of Ayush.

आयुष मंत्रालय के आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल के शुभारंभ के उपरांत केंद्रीय आयुष मंत्री और सचिव

 

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता खराब होने के कारण ‘ग्रैप’ का पहला चरण लागू किया

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता खराब होने के कारण ‘ग्रैप’ का पहला चरण लागू किया

एआईआईए-आईसीएआईएनई ने एमएसएमई हैकाथन 5.0 में अपने अभूतपूर्व विचार के चयन के साथ उत्कृष्टता कायम की

एआईआईए-आईसीएआईएनई ने एमएसएमई हैकाथन 5.0 में अपने अभूतपूर्व विचार के चयन के साथ उत्कृष्टता कायम की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, बेंगलुरु जैव रसायन एवं रुधिरविज्ञान में आईएसओ 15189:2022 मान्यता प्राप्त करने वाला पहला केन्‍द्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद् संस्थान बना

केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, बेंगलुरु जैव रसायन एवं रुधिरविज्ञान में आईएसओ 15189:2022 मान्यता प्राप्त करने वाला पहला केन्‍द्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद् संस्थान बना

कुनो राष्ट्रीय उद्यान में भारतीय मूल की मादा चीता ने जंगल में चार शावकों को जन्म दिया, भारत के चीता संरक्षण के सफर में एक ऐतिहासिक क्षण: श्री भूपेंद्र यादव

कुनो राष्ट्रीय उद्यान में भारतीय मूल की मादा चीता ने जंगल में चार शावकों को जन्म दिया, भारत के चीता संरक्षण के सफर में एक ऐतिहासिक क्षण: श्री भूपेंद्र यादव

आयुष मंत्रालय ने

आयुष मंत्रालय ने "दीर्घकालिक स्वास्थ्य के लिए होम्योपैथी" विषय पर राष्ट्रीय समारोह के साथ विश्व होम्योपैथी दिवस 2026 मनाया

केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव विश्व होम्योपैथी दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले दो-दिवसीय संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगे

केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव विश्व होम्योपैथी दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले दो-दिवसीय संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगे

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर इस बात पर बल दिया है कि सरकार निवारक और प्रोत्साहन वाली स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दे रही है

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर इस बात पर बल दिया है कि सरकार निवारक और प्रोत्साहन वाली स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दे रही है

आयुष मंत्रालय ने लोनार में योग महोत्सव-2026 के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के लिए 75 दिनों की उलटी गिनती शुरू की

आयुष मंत्रालय ने लोनार में योग महोत्सव-2026 के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के लिए 75 दिनों की उलटी गिनती शुरू की

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक, 2026: स्वास्थ्य क्षेत्र में अनुपालन को युक्तिसंगत बनाना और छोटे अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर करना

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक, 2026: स्वास्थ्य क्षेत्र में अनुपालन को युक्तिसंगत बनाना और छोटे अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर करना

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss