Saturday, April 11, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

चंडीगढ़

बढ़ती लोकप्रियता के चलते, वंदे भारत रेलगाड़ी पूरे देश में तेज, आरामदायक और आधुनिक रेल यात्रा के नए युग की मांग को बढ़ावा दे रही हैं

April 11, 2026 11:16 AM

लगभग 34 प्रतिशत की वृद्धि के साथ, वित्त वर्ष 2025-26 में लगभग 4 करोड़ यात्रियों ने वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा की

वंदे भारत रेलगाड़ी की शुरुआत से अब तक लगभग 1 लाख यात्राओं में इन हाई-स्पीड रेलगाड़ी द्वारा 9.1 करोड़ से अधिक यात्रियों को सेवा प्रदान की जा चुकी है

नई दिल्ली-वाराणसी, नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा, सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम और चेन्नई-मैसूरु जैसे अधिक मांग वाले मार्गों पर अधिक यात्रा से पर्यटन और क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ावा मिल रहा है

वंदे भारत शयनयान सेवा ने आरंभिक तीन महीनों में 1.21 लाख यात्रियों के साथ 100 प्रतिशत से अधिक ऑक्यूपेंसी हासिल की

बेहतर गति, सुरक्षा सुविधाओं और यात्री आराम के साथ, स्वदेशी रूप से डिजाइन की गई वंदे भारत एक्सप्रेस 'मेक इन इंडिया' परिकल्पना को आगे बढ़ा रही है
 

भारतीय रेलवे के वंदे भारत एक्सप्रेस नेटवर्क पर यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। केवल वित्त वर्ष 2025-26 में लगभग 3.98 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की, जो वित्त वर्ष 2024-25 के 2.97 करोड़ यात्रियों की तुलना में लगभग 34 प्रतिशत की मजबूत वार्षिक वृद्धि दर्शाती है। यह तीव्र वृद्धि देश भर के यात्रियों के बीच तेज, आरामदायक और आधुनिक रेल यात्रा के लिए बढ़ती प्राथमिकता को उजागर करती है। वंदे भारत एक्सप्रेस ने इसकी शुरुआत से लेकर अब तक,  1 लाख यात्राओं के माध्यम से 9.1 करोड़ से अधिक यात्रियों को सेवा प्रदान की है, जो व्यापक जनविश्वास और निरंतर मांग को दर्शाती है।

भारतीय रेलवे, देश की पहली स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित सेमी-हाई-स्पीड रेलगाड़ी, वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ यात्रियों की यात्रा को लगातार नया रूप दे रहा है। फरवरी 2019 में नई दिल्ली-वाराणसी मार्ग पर शुरू की गई यह सेवा, मेक इन इंडिया पहल के तहत गति, आराम और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन चुकी है और एक राष्ट्रव्यापी नेटवर्क में विकसित हो गई है।

नई दिल्ली-वाराणसी मार्ग सबसे व्यस्त मार्ग बना हुआ है। इस मार्ग पर अब तक 73 लाख से अधिक यात्री वंदे भारत रेलगाड़ी से यात्रा कर चुके हैं। नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा मार्ग पर लगभग 56 लाख यात्रियों ने वंदे भारत रेलगाड़ी से यात्रा की है, जो तीर्थयात्रा के लिए इसके महत्व को रेखांकित करता है। दक्षिण भारत में, सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम मार्ग पर 48 लाख से अधिक यात्रियों ने यात्रा की है, जबकि पुरची थलाइवर डॉ. एमजीआर सेंट्रल (चेन्नई)-मैसूरु मार्ग पर 36 लाख से अधिक यात्रियों ने वंदे भारत रेलगाड़ी से यात्रा की है, जो मजबूत क्षेत्रीय मांग को दर्शाता है। ये सेवाएं पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण साधन के रूप में उभरी हैं, जो प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक और तटीय स्थलों तक पहुंच में सुधार के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं और पर्यटकों की संख्या में वृद्धि कर रही हैं।

भारतीय रेलवे ने लंबी दूरी के संपर्क को और मजबूत करते हुए जनवरी 2026 में वंदे भारत शयनयान सेवा शुरू की। परिचालन के पहले तीन महीनों में ही, इस सेवा ने 119 फेरों में 1.21 लाख यात्रियों को वंदे भारत शयनयान सेवा से यात्रा कराई, जिससे 100 प्रतिशत से अधिक की ऑक्यूपेंसी दर प्राप्त हुई, जो मजबूत मांग और प्रीमियम रात्रिकालीन रेल यात्रा में यात्रियों के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है।

वंदे भारत एक्सप्रेस भारतीय रेलवे की नवाचार, यात्री-केंद्रित सेवा और स्वदेशी विनिर्माण के की दिशा में प्रतिबद्धता का प्रमाण है। महानगरों, तीर्थ स्थलों, विरासत शहरों और उभरते आर्थिक केंद्रों को जोड़ने वाले निरंतर विस्तार और शयनयान श्रेणी के जुड़ने से भारतीय रेलवे तेज, सुरक्षित और अधिक आरामदायक यात्राएं प्रदान करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है और वंदे भारत एक्सप्रेस भारत में आधुनिक रेल यात्रा के परिवर्तन का नेतृत्व कर रही है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

वार्ता से पहले भावनात्मक वार: ईरान ने दिखाई हमले में मारे बच्चों की तस्वीरें

वार्ता से पहले भावनात्मक वार: ईरान ने दिखाई हमले में मारे बच्चों की तस्वीरें

SIR के बाद 12 राज्यों में घटे वोटर, ECI डेटा ने चौंकाया

SIR के बाद 12 राज्यों में घटे वोटर, ECI डेटा ने चौंकाया

बंगाल चुनाव में ‘M फैक्टर’ की एंट्री, BJP को बड़ी जीत की उम्मीद

बंगाल चुनाव में ‘M फैक्टर’ की एंट्री, BJP को बड़ी जीत की उम्मीद

मौसम का डबल अटैक: 9 राज्यों में तूफान, यूपी-बिहार में हीटवेव

मौसम का डबल अटैक: 9 राज्यों में तूफान, यूपी-बिहार में हीटवेव

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मथुरा नाव दुर्घटना के पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मथुरा नाव दुर्घटना के पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की

वृत्तचित्र, लघु कथा और एनीमेशन फिल्मों के लिए 19वां मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) 15 से 21 जून 2026 तक एनएफडीसी कॉम्प्लेक्स, मुंबई में आयोजित किया जाएगा

वृत्तचित्र, लघु कथा और एनीमेशन फिल्मों के लिए 19वां मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) 15 से 21 जून 2026 तक एनएफडीसी कॉम्प्लेक्स, मुंबई में आयोजित किया जाएगा

दूरदर्शन (प्रसार भारती) ने भारतीय सांस्कृतिक सामग्री की वैश्विक पहुंच बढ़ाने के लिए आईसीसीआर के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

दूरदर्शन (प्रसार भारती) ने भारतीय सांस्कृतिक सामग्री की वैश्विक पहुंच बढ़ाने के लिए आईसीसीआर के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

ईरान का सख्त अलर्ट: लेबनान पर हमले पर चेतावनी, होर्मुज में बढ़ाई पाबंदियां!

ईरान का सख्त अलर्ट: लेबनान पर हमले पर चेतावनी, होर्मुज में बढ़ाई पाबंदियां!

विधानसभा चुनाव 2026: असम-पुडुचेरी में जबरदस्त वोटिंग, केरल ने बनाया नया रिकॉर्ड!

विधानसभा चुनाव 2026: असम-पुडुचेरी में जबरदस्त वोटिंग, केरल ने बनाया नया रिकॉर्ड!

मुंबई एयरपोर्ट पर हड़कंप: टर्मिनल-1 में आग, उड़ानें प्रभावित, गेट अचानक बंद!

मुंबई एयरपोर्ट पर हड़कंप: टर्मिनल-1 में आग, उड़ानें प्रभावित, गेट अचानक बंद!

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss