Wednesday, April 22, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

सोशल वेलफेयर

महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में राष्ट्रीय स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया

April 12, 2026 10:52 AM

15 अगस्त, 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री द्वारा की गई घोषणा के तहत भारत सरकार महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती को अप्रैल 2026 से अप्रैल 2027 तक देश भर में पूरे साल चलने वाले समारोह के माध्यम से मना रही है।

इन राष्ट्रव्यापी समारोह के तहत भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तहत डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन (डीएएफ) की ओर से 11 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र (डीएआईसी) के भीम हॉल में राष्ट्रीय स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में देश भर के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति, शिक्षाविद, नीति निर्माता और छात्र मौजूद रहे। इनकी उपस्थिति में भारत के महानतम समाज सुधारकों में से एक के द्विशताब्दी समारोह की महत्वपूर्ण शुरुआत हुई।

इस कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री और डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन (डीएएफ) के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने एक दूरदर्शी शिक्षाविद और शोषितों के हिमायती के रूप में अग्रणी भूमिका निभाने वाले महात्मा फुले पर प्रकाश डाला और शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता जताई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0021KFU.jpg

इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सचिव श्री सुधांश पंत ने अपने संबोधन में महात्मा फुले द्वारा परिकल्पित शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति और समावेशी एवं सशक्त भारत के निर्माण में इसकी निरंतर प्रासंगिकता पर जोर दिया। उन्होंने सामाजिक सुधार की विरासत को आगे बढ़ाने में मंत्रालय और डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन की भूमिका को भी रेखांकित किया।

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की सचिव सुश्री वी. विद्यावती ने फुले के समानता के दृष्टिकोण के अनुरूप समावेशी विकास और समाज के सभी वर्गों के लिए पहुंच और गरिमा सुनिश्चित करने की बात कही।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003VONA.jpg

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले चेयर के प्रभारी प्रोफेसर एस.के. चहल ने महात्मा फुले के अकादमिक और बौद्धिक योगदानों पर प्रकाश डाला और उनके विचारों के प्रसार में अनुसंधान और विद्वता के महत्व पर जोर दिया।

डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन के सदस्य सचिव श्री शैलेंद्र कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

कार्यक्रम में समाज सुधारक, दूरदर्शी शिक्षक और समानता के पैरोकार के रूप में महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन और मिशन को दर्शाने वाले विषयगत विचार-विमर्श, अकादमिक जुड़ाव और सांस्कृतिक तत्व भी शामिल थे।

डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन के सदस्य सचिव श्री शैलेंद्र कुमार द्वारा दिए गए धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इसमें उन्होंने कार्यक्रम के सफल संचालन में बहुमूल्य उपस्थिति और योगदान के लिए गणमान्य व्यक्तियों, प्रतिभागियों और सभी भागीदारों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम के साथ ही देश भर में वर्ष भर चलने वाली उन गतिविधियों का औपचारिक शुभारंभ हुआ, जिनका उद्देश्य महात्मा फुले के शिक्षा, सामाजिक न्याय और वंचित समुदायों के सशक्तिकरण में किए गए अमिट योगदान के बारे में जागरूकता फैलाना है।

नोडल एजेंसी के रूप में डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन द्विशताब्दी समारोह में सार्थक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विश्वविद्यालयों, अनुसंधान संस्थानों, सिविल सोसायटी और युवाओं को शामिल करते हुए राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों का समन्वय करना जारी रखेगा।

Have something to say? Post your comment

और सोशल वेलफेयर समाचार

पोषण पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत आंध्र प्रदेश में पूर्व स्कूुली बच्चोंा ने पोषण जागरूकता पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए एक कार्यक्रम में सहभागिता की

पोषण पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत आंध्र प्रदेश में पूर्व स्कूुली बच्चोंा ने पोषण जागरूकता पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए एक कार्यक्रम में सहभागिता की

गैर-अधिसूचित, खानाबदोश और अर्ध-खानाबदोश समुदायों के लिए विकास एवं कल्याण बोर्ड (डीडब्ल्यूबीडीएनसी)

गैर-अधिसूचित, खानाबदोश और अर्ध-खानाबदोश समुदायों के लिए विकास एवं कल्याण बोर्ड (डीडब्ल्यूबीडीएनसी)

मिजोरम के खावबंग आईसीडीएस प्रोजेक्ट ने सामुदायिक भागीदारी और पोषण केंद्रित गतिविधियों के साथ पोषण पखवाड़ा 2026 मनाया

मिजोरम के खावबंग आईसीडीएस प्रोजेक्ट ने सामुदायिक भागीदारी और पोषण केंद्रित गतिविधियों के साथ पोषण पखवाड़ा 2026 मनाया

एनबीसीएफडीसी ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया

एनबीसीएफडीसी ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया

दिल्ली में चकमा युवा संवाद में एनसीएसटी अध्यक्ष ने जनजातीय युवाओं के सशक्तिकरण को और मज़बूत बनाने का आह्वान किया

दिल्ली में चकमा युवा संवाद में एनसीएसटी अध्यक्ष ने जनजातीय युवाओं के सशक्तिकरण को और मज़बूत बनाने का आह्वान किया

पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी एवं रंगोली तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी एवं रंगोली तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

एनएसएफडीसी ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया

एनएसएफडीसी ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया

‘पोषण ट्रैकर’ डिजिटल एप्लिकेशन के ज़रिए आंगनवाड़ी सेवाओं के लिए लगभग वास्तविक समय में डेटा संग्रहण सुगम

‘पोषण ट्रैकर’ डिजिटल एप्लिकेशन के ज़रिए आंगनवाड़ी सेवाओं के लिए लगभग वास्तविक समय में डेटा संग्रहण सुगम

कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम, 2013  के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए एक डिजिटल शासन पहल - यौन उत्पीड़न इलेक्ट्रॉनिक बॉक्स (शी-बॉक्स) पोर्टल

कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम, 2013 के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए एक डिजिटल शासन पहल - यौन उत्पीड़न इलेक्ट्रॉनिक बॉक्स (शी-बॉक्स) पोर्टल

सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 योजना - एकीकृत रूप में सेवाओं का पैकेज प्रदान किया जा रहा है

सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 योजना - एकीकृत रूप में सेवाओं का पैकेज प्रदान किया जा रहा है

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss