Monday, April 20, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

हेल्थ

सीएसआईआर-आईआईआईएम, जम्मू में भारतीय भेषज संहिता (आईपी) 2026 पर वैज्ञानिक सम्मेलन आयोजित किया गया

April 19, 2026 05:23 AM

आईपी 2026 सम्मेलन में औषधि मानकों को आगे बढ़ाने और दवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रभावकारिता सुनिश्चित करने के लिए नियामक, शिक्षाविद और उद्योग जगत के प्रतिनिधि एक साथ आए

भारतीय भेषज संहिता आयोग ने सम्मेलन में मजबूत जन स्वास्थ्य सुरक्षा उपायों के लिए भेषजीय मानकों को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
 
भारतीय भेषज संहिता आयोग (आईपीसी) ने वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के सहयोग से 17 अप्रैल 2026 को सीएसआईआर-भारतीय समवेत औषध संस्थान (सीएसआईआर-आईआईआईएम), जम्मू में भारतीय भेषज संहिता (आईपी) 2026 पर एक वैज्ञानिक सम्मेलन और संवादात्मक सत्र का आयोजन किया। 

इस सम्मेलन में नियामक निकायों, शिक्षा जगत और दवा क्षेत्र के विशेषज्ञ एक साथ आए ताकि भेषज संहिता के मानकों में प्रमुख विकास और दवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रभावकारिता सुनिश्चित करने में उनकी भूमिका पर विचार-विमर्श किया जा सके।

उद्घाटन सत्र में वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों ने संबोधित करते हुए वैज्ञानिक और नियामक आवश्यकताओं में हो रहे बदलावों के अनुरूप भेषज मानकों को सुदृढ़ करने के महत्व में बताया। चर्चाओं में भारतीय भेषज संहिता की भूमिका पर बल दिया गया। यह देश भर में औषधियों के लिए एकसमान मानक बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण साधन है।

तकनीकी सत्रों में भारतीय भेषज संहिता (आईपी) 2026 में हुए नवीनतम जानकारी पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिनमें विनिबंधो का विकास और संशोधन, अशुद्धता मानकों को मज़बूत करना और आधुनिक विश्लेषणात्मक दृष्टिकोणों को अपनाना शामिल है। इस विचार-विमर्श में नियामक परिप्रेक्ष्य, पादप औषधियों का मानकीकरण और सूक्ष्मजीवविज्ञानीय एवं रक्त संबंधी मानकों को मज़बूत करने जैसे विषयों को भी शामिल किया गया। यह औषधि गुणवत्ता प्रणालियों में सुधार की दिशा में एक व्यापक दृष्टिकोण को दर्शाता है।

इस संवादात्मक सत्र ने हितधारकों को आईपी 2026 के कार्यान्वयन पहलुओं, उद्योग की तैयारियों और वैश्विक मानकों के साथ निरंतर तालमेल की आवश्यकता पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए एक मंच प्रदान किया। प्रतिभागियों ने नवीनतम मानकों को प्रभावी ढंग से अपनाने के लिए नियामकों, उद्योग और वैज्ञानिक संस्थानों के बीच सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस सम्मेलन में भारतीय भेषज संहिता आयोग (आईपीसी) की वैज्ञानिक प्रगति और हितधारकों की भागीदारी के माध्यम से भेषज संहिता मानकों को लगातार उन्नत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इससे देश में सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा उपायों को मज़बूत करने में योगदान मिलेगा।

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने पुणे में एबी पीएम-जेएवाई और एबीडीएम पर दो दिवसीय चिंतन शिविर का समापन किया; नवाचार, डिजिटल स्वास्थ्य और सहकारी शासन पर ध्यान केंद्रित किया गया

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने पुणे में एबी पीएम-जेएवाई और एबीडीएम पर दो दिवसीय चिंतन शिविर का समापन किया; नवाचार, डिजिटल स्वास्थ्य और सहकारी शासन पर ध्यान केंद्रित किया गया

केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने चिंतन शिविर 2026 का समापन किया; आयुष क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कार्य-उन्मुख रोडमैप का आह्वान किया

केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने चिंतन शिविर 2026 का समापन किया; आयुष क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कार्य-उन्मुख रोडमैप का आह्वान किया

केंद्रीय आयुष मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने ‘आयुष चिंतन शिविर 2026’ का उद्घाटन किया

केंद्रीय आयुष मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने ‘आयुष चिंतन शिविर 2026’ का उद्घाटन किया

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता खराब होने के कारण ‘ग्रैप’ का पहला चरण लागू किया

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता खराब होने के कारण ‘ग्रैप’ का पहला चरण लागू किया

एआईआईए-आईसीएआईएनई ने एमएसएमई हैकाथन 5.0 में अपने अभूतपूर्व विचार के चयन के साथ उत्कृष्टता कायम की

एआईआईए-आईसीएआईएनई ने एमएसएमई हैकाथन 5.0 में अपने अभूतपूर्व विचार के चयन के साथ उत्कृष्टता कायम की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, बेंगलुरु जैव रसायन एवं रुधिरविज्ञान में आईएसओ 15189:2022 मान्यता प्राप्त करने वाला पहला केन्‍द्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद् संस्थान बना

केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, बेंगलुरु जैव रसायन एवं रुधिरविज्ञान में आईएसओ 15189:2022 मान्यता प्राप्त करने वाला पहला केन्‍द्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद् संस्थान बना

कुनो राष्ट्रीय उद्यान में भारतीय मूल की मादा चीता ने जंगल में चार शावकों को जन्म दिया, भारत के चीता संरक्षण के सफर में एक ऐतिहासिक क्षण: श्री भूपेंद्र यादव

कुनो राष्ट्रीय उद्यान में भारतीय मूल की मादा चीता ने जंगल में चार शावकों को जन्म दिया, भारत के चीता संरक्षण के सफर में एक ऐतिहासिक क्षण: श्री भूपेंद्र यादव

आयुष मंत्रालय ने

आयुष मंत्रालय ने "दीर्घकालिक स्वास्थ्य के लिए होम्योपैथी" विषय पर राष्ट्रीय समारोह के साथ विश्व होम्योपैथी दिवस 2026 मनाया

केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव विश्व होम्योपैथी दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले दो-दिवसीय संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगे

केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव विश्व होम्योपैथी दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले दो-दिवसीय संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगे

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss