Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
सोमनाथ की कहानी सुनाकर PM मोदी ने जगाया सांस्कृतिक गर्व Horoscope Today: दैनिक राशिफल 03 मई, 2026 Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट

चंडीगढ़

जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ने अपने परिचालन के पहले 10 दिनों में लगभग 45,000 यात्रियों को सेवा प्रदान की

May 13, 2026 09:23 AM

जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत सेवा ने अपने पहले सप्ताह में ही 28,762 यात्रियों को यात्रा कराई

ये सेवाएं तीर्थयात्री, पर्यटक, स्थानीय लोग और व्यापारी सहित भारत के किसी भी हिस्‍से के लोगों को कश्मीर के करीब ला रही हैं

इस खूबसूरत रूट का आनंद लें, जो आपको हवाई और सड़क यात्रा के मुकाबले बेहद किफायती खर्च पर धरती के स्वर्ग, कश्मीर तक ले जाएगा

इस मौके को न गंवाएं, ट्रेन पकड़ें और इस मार्ग पर मजेदार भोजन और एसी यात्रा का आनंद लें

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 6 जून, 2025 को ऐतिहासिक 272 किलोमीटर लंबे उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक का उद्घाटन किया था। यह एक ऐसा क्षण था जिसने महत्वाकांक्षा को वास्तविकता में बदल दिया। 30 अप्रैल, 2026 को, केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने विस्तारित, 20 कोच वाली जम्मू-तवी-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 2 मई को इसके नियमित होने के महज दस दिनों के भीतर, चारों ट्रेनों ने मिलकर दोनों दिशाओं में 44,727 यात्रियों को 11 मई तक उनकी मंजिलों तक पहुंचाया। इससे जम्मू-कश्मीर की जीवनरेखा के रूप में मजबूती से स्थापित हो गई। अपने परिचालन के पहले सप्ताह में ही, ट्रेनों ने 28,762 यात्रियों को 8 मई तक यात्रा कराई।

जम्मू-कश्मीर कॉरिडोर पर चलने वाली वंदे भारत सेवाओं की दो जोड़ियां हैं: ट्रेन संख्या 26401 (जम्मू-तवी से श्रीनगर) और इसकी वापसी सेवा ट्रेन संख्या 26402 (श्रीनगर से जम्मू-तवी), जो मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती हैं; और ट्रेन संख्या 26403 (जम्मू-तवी से श्रीनगर) और इसकी वापसी ट्रेन संख्या 26404 (श्रीनगर से जम्मू-तवी), जो बुधवार को छोड़कर सभी दिन चलती हैं। ये दोनों मिलकर सुनिश्चित करती हैं कि महत्वपूर्ण जम्मू-कश्मीर कॉरिडोर पर सप्ताह में कम से कम पांच दिन, प्रतिदिन 4 ट्रेनें चलती रहें। प्रत्येक मंगलवार और बुधवार को, 2 ट्रेनें लगातार इस व्यस्त मार्ग पर चलती हैं, जिससे स्थानीय लोगों, पर्यटकों, तीर्थयात्रियों और व्यापारियों के लिए आवागमन आसान हो जाता है।

एक ऐसा सप्ताह जिसने अपेक्षाओं को फिर से परिभाषित किया

अब 266 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर वंदे भारत सेवाओं की दो जोड़ी ट्रेनें चलती हैं, जिससे दोनों छोर के यात्रियों को कम से कम एक और ज्यादातर दिनों में दो विकल्प मिलते हैं। जिन दिनों दोनों जोड़ी ट्रेनें चलीं, मांग के चलते ट्रेनों में यात्रियों की संख्या लगभग पूरी क्षमता तक पहुंच गई: 3 मई को 4,977 यात्री, 8 मई को 4,955, 9 मई को 5,284, 10 मई को 5,657 और 11 मई को 5,024 यात्री। जो ट्रेन पहले 8 डिब्बों के साथ पूरी तरह भरी रहती थी, अब 20 डिब्बों के साथ भी लगभग पूरी क्षमता से चल रही है, जो इस बात को दर्शाता है कि इस कॉरिडोर पर यात्रा की "अत्‍यधिक" मांग उपलब्ध आपूर्ति से कहीं अधिक हो गई है।

जिन दिनों केवल एक जोड़ी ट्रेनें परिचालित हुईं, उन दिनों में 5 मई को ऑक्यूपेंसी दर 95.03 प्रतिशत और 6 मई को 94.79 प्रतिशत तक पहुंच गई। सप्ताहांतों में मांग में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई, अकेले शनिवार और रविवार को लगभग 11,000 यात्रियों ने यात्रा की। रविवार (10 मई) को ही ऑक्यूपेंसी दर 98.21 प्रतिशत थी, जो इस कॉरिडोर में पर्यटन की अपार संभावनाओं को दर्शाती है।

तीर्थयात्रियों से लेकर व्यापारियों तकसबके लिए एक ट्रेन

ये आंकड़े सिर्फ यात्रियों की संख्या से कहीं अधिक दर्शाते हैं। जम्मू और श्रीनगर के बीच तीर्थयात्री, छात्र, सरकारी अधिकारी और व्यापारी पहली बार बिना रुके यात्रा कर रहे हैं। जिन पर्यटकों को कभी घाटी की यात्रा करना मुश्किल लगता था, वे अब वंदे भारत ट्रेन की आरामदायक सीट से चेनाब और अंजी पुलों की अद्भुत इंजीनियरिंग कृतियों का आनंद ले रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ट्रेन को -20 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी चलने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे यह हिमपात और भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग के कई दिनों तक अवरुद्ध रहने पर भी एक भरोसेमंद और हर मौसम में चलने वाला रूट बन जाता है।

एक ऐसी यात्रा जो किफायती भी है

इस रूट पर वंदे भारत सबसे किफायती विकल्प भी है। भोजन सहित चेयर कार का टिकट उसी यात्रा के लिए बजट एयरलाइन द्वारा लिए जाने वाले शुल्क का एक अंश मात्र है, जबकि सबसे सस्ती एकतरफा उड़ान भी काफी महंगी होती है। साझा कैब में प्रति सीट का किराया अधिक होता है, और निजी टैक्सी में तो कई गुना अधिक, साथ ही राजमार्ग के अवरोधों से बचाव की कोई सुविधा भी नहीं होती। जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत रेल मार्ग केवल दो शहरों को ही नहीं जोड़ता; यह आपको दुनिया के सबसे खूबसूरत रेल मार्गों में से एक से होकर ले जाता है।

जम्मू के ऊंचे-नीचे भूभाग से लेकर, गुरुत्वाकर्षण को चुनौती देने वाले चेनाब और अंजी पुलों को पार करते हुए, हिमालय की चट्टानों को काटकर बनाई गई सुरंगों से गुजरते हुए, कश्मीर की धूप से जगमगाती घाटियों तक, इस यात्रा का हर किलोमीटर अपने आप में एक अनूठा अनुभव है। भारतीय रेलवे ने इस असाधारण यात्रा का किराया अपने परिचालन खर्च से कम रखा है, ताकि हर यात्री इस तरह की यात्रा का आनंद ले सके। धरती पर स्वर्ग अब कोई विशेषाधिकार नहीं रहा; यह बस एक ट्रेन टिकट की दूरी पर है। इस बेहद खास मार्ग की यात्रा का मौका न चूकें।

कश्मीर के स्वर्णिम मौसम का बिल्कुल सही समय

वंदे भारत सेवा का विस्तार ग्रीष्म ऋतु के आगमन के साथ हुआ है, यही वह मौसम है जब कश्मीर सचमुच धरती पर स्वर्ग कहलाने का हकदार होता है। घाटियां खिल उठती हैं, डल झील जगमगा उठती है और पहलगाम और गुलमर्ग के मैदान देश भर से यात्रियों को आकर्षित करते हैं। ऐसे में इस सेवा का समय इससे बेहतर नहीं हो सकता था। पर्यटक अब जम्मू तवी से ट्रेन में सवार होकर पांच घंटे से भी कम समय में श्रीनगर पहुंच सकते हैं, जो किसी भी अन्य विकल्प की तुलना में तेज, सस्ता और अधिक भरोसेमंद है। आने वाले व्यस्त पर्यटन महीनों में यात्रियों की संख्या पहले से ही प्रभावशाली आंकड़ों से कहीं अधिक बढ़ने की उम्मीद है और भारतीय रेलवे इस मांग को पूरा करने के लिए तैयार है।

जम्मू तवी-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस न केवल यात्रियों को ले जा रही है, बल्कि एक अधिक जुड़े हुए और समृद्ध जम्मू-कश्मीर का इरादा भी लेकर चल रही है।

***

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

Iran War Live: ट्रंप का चीन दौरा, ईरान संघर्ष के बीच बड़ा कूटनीतिक तनाव

Iran War Live: ट्रंप का चीन दौरा, ईरान संघर्ष के बीच बड़ा कूटनीतिक तनाव

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में निधन

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में निधन

NEET पेपर लीक मामला: नासिक से गिरफ्तारी, 10 लाख में खरीदकर 15 लाख में बेचने का आरोप

NEET पेपर लीक मामला: नासिक से गिरफ्तारी, 10 लाख में खरीदकर 15 लाख में बेचने का आरोप

IMD की नई AI आधारित मौसम सेवा: किसानों के लिए बड़ी राहत

IMD की नई AI आधारित मौसम सेवा: किसानों के लिए बड़ी राहत

क्रूज पर बड़ा अलर्ट: हैन्टावायरस के बीच दो भारतीय सुरक्षित

क्रूज पर बड़ा अलर्ट: हैन्टावायरस के बीच दो भारतीय सुरक्षित

पीएम की बड़ी अपील: ईंधन बचाओ, सोना खरीद घटाओ, वर्क फ्रॉम होम बढ़ाओ

पीएम की बड़ी अपील: ईंधन बचाओ, सोना खरीद घटाओ, वर्क फ्रॉम होम बढ़ाओ

NEET परीक्षा पर सवाल: ‘गेस पेपर’ से मेल 120 प्रश्नों की समानता से मचा बवाल

NEET परीक्षा पर सवाल: ‘गेस पेपर’ से मेल 120 प्रश्नों की समानता से मचा बवाल

हिमालय पर खतरा! IIT अध्ययन में ग्लेशियर पिघलने का बड़ा खुलासा

हिमालय पर खतरा! IIT अध्ययन में ग्लेशियर पिघलने का बड़ा खुलासा

ट्रंप ने ठुकराई ईरान की शांति डील, मध्य पूर्व में फिर बढ़ा युद्ध का खतरा

ट्रंप ने ठुकराई ईरान की शांति डील, मध्य पूर्व में फिर बढ़ा युद्ध का खतरा

एक साल तक सोना मत खरीदिए! पीएम मोदी की अपील से मचा आर्थिक हलचल

एक साल तक सोना मत खरीदिए! पीएम मोदी की अपील से मचा आर्थिक हलचल

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss