Saturday, October 24, 2026
BREAKING
• Latest News from Punjab October 2026 • Latest News from Haryana October 2026 • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन किया • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन के अनुरूप देश में वाइब्रेंट सिविल डिफेंस नेटवर्क के निर्माण का कार्य शुरू होने जा रहा है • रक्षा मंत्री ने सेना कमांडरों से कहा: दीर्घकालिक रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाएं और वर्तमान तथा उभरती हुई चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें • रेल मंत्री एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कल सतना–देवेंद्रनगर (53 किमी) एवं रीवा–चुरहट (65 किमी) रेलखंडों का करेंगे उद्घाटन • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 24 अक्तूबर, 2026 • खेत से रायसीना तक गूँजी माँग: क्या अब सच में हिल रही है ज्ञानेश कुमार की कुर्सी? • Latest News from Haryana October 2026 • Latest news from Punjab October 2026

चंडीगढ़

रक्षा मंत्री ने सेना कमांडरों से कहा: दीर्घकालिक रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाएं और वर्तमान तथा उभरती हुई चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें

October 24, 2026 08:25 AM

“ऑपरेशन सिंदूर ने नई रणनीतिक सोच, बेहतर तालमेल और उत्कृष्ट समन्वय का प्रदर्शन किया, जिसे अत्याधुनिक हथियार प्रणालियों का सहयोग प्राप्त था”

“आधुनिक समय के युद्धों में एकीकृत दृष्टिकोण अपनाना आवश्यक है, इसकी सफलता बहु-क्षेत्रीय क्षमताओं और संयुक्त अभियानों के दौरान निर्बाध तालमेल एवं समन्वय पर निर्भर करती है”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना की भविष्य की युद्ध तैयारियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लैंड वारफेयर डॉक्ट्रिन जारी किया
 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना कमांडरों से भू-राजनीतिक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर पैनी नजर रखने तथा भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने 23 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित सेना कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए अगले 20 से 30 वर्षों के लिए दीर्घकालिक रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। श्री सिंह ने भारतीय सेना के वरिष्ठ नेतृत्व से तत्काल और उभरती चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहने का आग्रह किया। रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि बदलती परिस्थितियों के अनुरूप रणनीतियों को गतिशील और लचीला बनाए रखना आवश्यक है, ताकि जरूरत पड़ने पर उनमें समय रहते बदलाव किया जा सके। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों द्वारा बदलती परिचालन परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को ढालने की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता में नई सोच, बेहतर तालमेल, उत्कृष्ट समन्वय और अत्याधुनिक हथियार प्रणालियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। श्री सिंह ने जोर देकर कहा कि इस अभियान ने स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने से कभी पीछे नहीं हटेगा।

रक्षा मंत्री ने सेना के पुनर्गठन के प्रयासों की सराहना करते हुए ड्रोन और आधुनिक प्रौद्योगिकियों के बढ़ते उपयोग पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सैन्य क्षमताओं को मजबूत करने, उनके प्रदर्शन का निरंतर आकलन करने और बदलती परिचालन परिस्थितियों के अनुरूप आवश्यक सुधार लागू करने की जरूरत व्यक्त की। श्री सिंह ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्वायत्त प्रणालियों, डेटा विश्लेषण, साइबर सुरक्षा तथा सुरक्षित संचार नेटवर्क जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रयासों को और तेज करने पर भी बल दिया।

रक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा कि हवाई, समुद्री, अंतरिक्ष और साइबर क्षेत्रों में चुनौतियां बढ़ने के बावजूद, भूमि पर लड़े जाने वाले युद्ध तथा थल सेना की भूमिका का महत्व हमेशा बना रहेगा। उन्होंने आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति से निपटने के लिए एकीकृत दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। श्री सिंह ने कहा कि भविष्य के युद्धों में सफलता बहु-क्षेत्रीय क्षमताओं और संयुक्त अभियानों के दौरान प्रभावी तालमेल एवं समन्वय पर निर्भर करेगी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image002_20261023174432_32ce88.jpg 

रक्षा मंत्री ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए सशस्त्र बलों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत की बढ़ती रक्षा विनिर्माण क्षमता सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। श्री सिंह ने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य के बीच प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता दे रही है। वित्त वर्ष 2025-26 में देश का रक्षा उत्पादन बढ़कर 1.78 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि रक्षा निर्यात भी लगभग 38 हजार करोड़ रुपये के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/WhatsAppImage2026-10-23at5.57.11PM_20261023175829_1dbfea.jpeg 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/WhatsAppImage2026-10-23at6.00.13PM_20261023180115_b6973b.jpeg 

श्री राजनाथ सिंह ने ‘सुधारों के वर्ष–2025’ का उल्लेख करते हुए कहा कि सुधार एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और उनकी सफलता प्रभावी क्रियान्वयन पर निर्भर करती है। उन्होंने सेना कमांडरों से अपने-अपने कमांड और स्तरों पर सुधारों को आगे बढ़ाने तथा यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि इनके परिणामस्वरूप सेना की परिचालन क्षमताओं में ठोस व प्रभावी सुधार दिखाई दें।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image003_20261023174438_0a9f01.jpg 

रक्षा मंत्री ने विश्व में भारत की स्थिति को मजबूत बनाने का श्रेय रक्षा बलों के साहस, अनुशासन, तत्परता और संयम के साथ-साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व तथा कूटनीतिक प्रयासों को दिया। उन्होंने रक्षा बलों से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने, सुधारों को प्रभावी ढंग से लागू करने, जनशक्ति का बेहतर प्रबंधन करने, सेना में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति एकीकृत दृष्टिकोण अपनाने पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/WhatsAppImage2026-10-23at5.58.35PM_20261023175907_d9f12d.jpeg 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सम्मेलन के अवसर पर लैंड वारफेयर डॉक्ट्रिन जारी किया। यह भारतीय सेना को युद्ध के बदलते स्वरूप और भविष्य के संघर्षों से जुड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करने हेतु एक व्यापक रूपरेखा प्रदान करता है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की वार्षिक पत्रिका का भी विमोचन किया और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले भारतीय सेना के जवानों को सम्मानित किया। यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट सेवा, पेशेवर दक्षता तथा अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने में उनके योगदान के प्रति सराहना के रूप में प्रदान किया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image005_20261023174449_d2255f.jpg 

इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्रीसंजय सेठ, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image006_20261023174454_eff774.jpg 

व्यापक एजेंडे के साथ आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य भारतीय सेना के वरिष्ठ नेतृत्व को एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करना है, जहां वे वर्तमान में जारी गतिविधियों की समीक्षा कर सकें, भविष्य की प्राथमिकताओं की पहचान कर सकें और आवश्यक नीतिगत दिशा तय कर सकें। सम्मेलन का लक्ष्य एक ऐसी भारतीय सेना का निर्माण करना है, जो प्रगतिशील, परिस्थितियों के अनुरूप ढलने में सक्षम, तकनीकी रूप से सशक्त और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हो।

***

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन के अनुरूप देश में वाइब्रेंट सिविल डिफेंस नेटवर्क के निर्माण का कार्य शुरू होने जा रहा है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन के अनुरूप देश में वाइब्रेंट सिविल डिफेंस नेटवर्क के निर्माण का कार्य शुरू होने जा रहा है

रेल मंत्री एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कल सतना–देवेंद्रनगर (53 किमी) एवं रीवा–चुरहट (65 किमी) रेलखंडों का करेंगे उद्घाटन

रेल मंत्री एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कल सतना–देवेंद्रनगर (53 किमी) एवं रीवा–चुरहट (65 किमी) रेलखंडों का करेंगे उद्घाटन

भारत की राष्ट्रपति रायपुर में नुआखाई महोत्सव के अवसर पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ और ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में शामिल हुईं

भारत की राष्ट्रपति रायपुर में नुआखाई महोत्सव के अवसर पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ और ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में शामिल हुईं

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह आज दिल्ली में यमुना पुनरुद्धार से जुड़ी ₹8,941 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में शामिल हुए

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह आज दिल्ली में यमुना पुनरुद्धार से जुड़ी ₹8,941 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में शामिल हुए

भारतीय नौसेना का प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन मालदीव पहुंचा

भारतीय नौसेना का प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन मालदीव पहुंचा

भारतीय रेलवे ने इस साल अक्टूबर में (18 तारीख तक) कोयला लदान का सर्वकालिक उच्च रिकॉर्ड बनाया

भारतीय रेलवे ने इस साल अक्टूबर में (18 तारीख तक) कोयला लदान का सर्वकालिक उच्च रिकॉर्ड बनाया

भारत की राष्ट्रपति ने 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के चयनित कलाकारों को ललित कला अकादमी पुरस्कार प्रदान किए

भारत की राष्ट्रपति ने 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के चयनित कलाकारों को ललित कला अकादमी पुरस्कार प्रदान किए

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और समारोह को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और समारोह को संबोधित किया

भारतीय वायु सेना 21 अक्टूबर, 2026 को मानवरहित और स्वायत्त प्रणालियों के विकास संबंधी रोडमैप पर रक्षा उद्योग जगत के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगी

भारतीय वायु सेना 21 अक्टूबर, 2026 को मानवरहित और स्वायत्त प्रणालियों के विकास संबंधी रोडमैप पर रक्षा उद्योग जगत के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगी

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss