Wednesday, August 05, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में, 2019 से 2026 तक 36 देशों से 274 भगोड़े अपराधियों को भारत वापस लाया गया डीबीटी के माध्यम से छात्रवृत्ति वितरण को सरकार ने किया और मजबूत; वर्ष 2025-26 में 47.53 लाख से अधिक पोस्ट-मैट्रिक और 26.79 लाख से अधिक प्री-मैट्रिक छात्रवृत्तियां प्रदान की गईं युवा संगम के सातवें चरण के लिए 4 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे देश में नए आयुष संस्थानों और अस्पतालों की स्थापना Horoscope Today: दैनिक राशिफल 06 अगस्त, 2026 मेटा की सफाई नाकाफी, सरकार ने फिर भेजा समन , एक हफ्ते में दूसरी बार तलब हुआ मेटा प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय दल के प्रदर्शन को सराहा जुलाई 2025 के मुकाबले जुलाई 2026 में भारतीय रेल ने माल ढुलाई में 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की; इस साल जुलाई में 141 मिलियन टन से ज्‍यादा माल ढुलाई केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने 16वें भारतीय अंगदान दिवस के अवसर पर अंगदान आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया प्रधानमंत्री पोषण योजना में विकल्पों की पोषण समतुल्यता

हेल्थ

मानसून-संबंधित बीमारियों के प्रसार की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए उठाए गए कदम

July 29, 2026 01:11 AM

सरकार ने देश में मानसून से संबंधित बीमारियों के प्रसार की रोकथान एवं नियंत्रण के लिए कई उपाय किए हैं, जिनमें निम्नलिखित शामिल हैं:

  • मलेरिया की शुरुआती पहचान एवं पूर्ण उपचार के लिए, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को दवाइयां और निदान संबंधी सामग्री उपलब्ध कराई जाती हैं।
  • डेंगू की निगरानी एवं मुफ़्त जांच के लिए, पूरे देश में 887 सेंटिनल सर्विलांस अस्पताल (एसएसएच) और 27 एपेक्स रेफरल लेबोरेटरी (एआरएल) का एक नेटवर्क बनाया गया है। भारत सरकार, राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी), पुणे के माध्यम से इन सभी चुनी हुई प्रयोगशालाओं को आईजीएम  टेस्ट किट उपलब्ध कराती है।
  • पीपीसीएल कार्यक्रम के अंतर्गत 5 नैदानिक प्रयोगशालाओं के एक नेटवर्क को उपकरणों तथा उपभोग्य सामग्रियों की खरीद हेतु अनुदान-सहायता प्रदान करके सुदृढ़ किया गया है।
  • जमीनी स्तर पर पहुंच बढ़ाने के लिए प्रशिक्षकों, सामुदायिक नेताओं और फ्रंटलाइन कर्मचारियों का क्षमता निर्माण एवं प्रशिक्षण
  • चयनित उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में आंतरिक अवशिष्ट छिड़काव सहित एकीकृत वेक्टर प्रबंधन, उच्च मलेरिया स्थानिक क्षेत्रों में मच्छरदानी, लार्वाभक्षी मछलियों का उपयोग, शहरी क्षेत्रों में लार्वा-रोधी उपाय, जिनमें जैविक लार्वानाशक एवं सूक्ष्म पर्यावरणीय अभियांत्रिकी तथा प्रजनन में कमी की रोकथाम के लिए स्रोत शामिल है।
  • स्टॉप डायरिया अभियान का संचलन किया जाता है, जिसका उद्देश्य पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों में डायरिया के कारण होने वाली बीमारी को कम करना एवं मृत्यु को रोकना है। यह अभियान प्रोटेक्ट, प्रिवेंट एंड ट्रीट (पीपीटी) रणनीति पर काम करता है तथा ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ओआरएस) और जिंक की पूरकता के माध्यम से डायरिया के शीघ्र प्रबंधन को बढ़ावा देता है।
  • रोग प्रबंधन में सक्रिय, निष्क्रिय एवं सेंटिनल निगरानी के साथ प्रारंभिक मामलों का पता लगाना, उसके बाद पूर्ण और प्रभावी उपचार, रेफरल सेवाओं को मजबूत करना, महामारी की तैयारी एवं त्वरित प्रतिक्रिया शामिल है।
  • सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) तथा व्यवहार परिवर्तन संचार (बीसीसी) के उद्देश्य से सहायक मध्यवर्तन और सोशल मीडिया, रेडियो, समाचार पत्रों तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्मों के माध्यम से जनस्वास्थ्य संबंधी संदेशों का प्रसार।
  • राज्यों को रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए एकीकृत स्वास्थ्य सूचना पोर्टल-वेक्टर जनित रोग (आईएचआईपी-वीबीडी) पोर्टल पर डेटा दर्ज करने का प्रशिक्षण दिया जाता है।
  • राज्यों को कार्यान्वयन के लिए केस प्रबंधन, रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए तकनीकी दिशानिर्देश।
  • अंतर-क्षेत्रीय समन्वय, जिसमें संबद्ध मंत्रालयों के साथ उच्च-स्तरीय समर्थन, क्षमता निर्माण तथा नीति विकास के माध्यम से मानव संसाधन विकास शामिल है।
  • सरकार स्वच्छता बढ़ाने, मच्छर नियंत्रण उपायों को मजबूत करने और मलेरिया तथा अन्य वेक्टर जनित रोगों (वीबीडी) की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए जन जागरूकता बढ़ाने हेतु राज्य स्वास्थ्य विभागों और शहरी स्थानीय निकायों के साथ सक्रिय रूप से सहयोग कर रही है।
  • पंचायती राज संस्थाओं (पीआरआई), स्वयं-सहायता समूहों (एसएचजी), सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के सदस्यों और धार्मिक/सामुदायिक नेताओं को शामिल करते हुए विभागों के बीच तालमेल स्थापित करना ताकि समुदायों को एकजुट किया जा सके और बचाव के उपायों को बढ़ावा दिया जा सके।
  • राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को नियमित रूप से सलाह जारी की जाती है, जिसमें बीमारी को फैलने से रोकने के साथ-साथ स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, बचाव एवं इलाज के उपाय जारी रखने के निर्देश शामिल हैं।
  • लेप्टोस्पाइरोसिस पर जारी सलाह में आईडीएसपी के माध्यम से केस-आधारित निगरानी को मजबूत करने, समय पर जानकारी देने और शुरुआती एंटीबायोटिक दवाओं के उपयोग के साथ नैदानिक प्रबंधन दिशानिर्देशों के प्रसार पर बल दिया गया है, साथ ही आईजीएम एलिसा जैसी नैदानिक किटों के साथ प्रयोगशाला की तैयारी सुनिश्चित करने पर जोर।
  • राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) लेप्टोस्पायरोसिस की रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम (पीपीसीएल) को इस उद्देश्य से लागू कर रहा है कि निगरानी एवं निदान क्षमता को सुदृढ़ बनाकर, शीघ्र पहचान और उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ाकर, रोगी प्रबंधन सुविधाओं में सुधार करके, क्षमता निर्माण को बढ़ावा देकर तथा प्रभावी प्रकोप रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए अंतर-क्षेत्रीय समन्वय को सशक्त बनाकर बीमारी एवं मृत्यु दर में कमी लायी जा सके।
  • हालांकि शहरी बाढ़ प्रबंधन राज्य सरकारों तथा शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी)/शहरी विकास प्राधिकरणों के अधिकार क्षेत्र में आता है। भारत सरकार का आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय शहरी नियोजन तंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए राज्यों को वित्तीय एवं तकनीकी सहायता प्रदान करता है। यह योजनागत मध्यवर्तनों तथा शहरी जल निकासी और बाढ़ प्रबंधन में सुधार के लिए विभिन्न दस्तावेज़ों/परामर्श संबंधी दिशानिर्देशों को जारी करके राज्यों के प्रयासों में मदद करता है।
  • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा समय-समय पर राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को परामर्श/दिशानिर्देश जारी किए जाते हैं, जिनमें बाढ़-प्रभावित क्षेत्रों में वेक्टर जनित रोगों तथा अन्य मानसून-जनित बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए किए जाने वाले उपायों का उल्लेख होता है। इनमें त्वरित प्रतिक्रिया दलों की शीघ्र तैनाती सुनिश्चित करना, निदान किटों, दवाओं एवं कीटनाशकों का पर्याप्त भंडार बनाए रखना, रोग निगरानी प्रणालियों को सुदृढ़ करना तथा प्रकोपों का शीघ्र पता लगाने एवं उन्हें नियंत्रित करने के लिए स्थिति की निरंतर एवं कड़ी निगरानी शामिल है।

यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

देश में नए आयुष संस्थानों और अस्पतालों की स्थापना

देश में नए आयुष संस्थानों और अस्पतालों की स्थापना

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने 16वें भारतीय अंगदान दिवस के अवसर पर अंगदान आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने 16वें भारतीय अंगदान दिवस के अवसर पर अंगदान आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य संस्थानों में परियोजना सारथी के विस्तार का आकलन करने के लिए बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य संस्थानों में परियोजना सारथी के विस्तार का आकलन करने के लिए बैठक की अध्यक्षता की

देश में खाद्य परीक्षण प्रणाली को मजबूत करने के लिए किए गए उपाय

देश में खाद्य परीक्षण प्रणाली को मजबूत करने के लिए किए गए उपाय

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने नीट यूजी काउंसलिंग 2026 की तैयारियों की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने नीट यूजी काउंसलिंग 2026 की तैयारियों की समीक्षा की

गंभीर बीमारियों में वित्तीय सहायता को मज़बूत करने के लिए उठाए गए कदम

गंभीर बीमारियों में वित्तीय सहायता को मज़बूत करने के लिए उठाए गए कदम

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) पर अपडेट

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) पर अपडेट

एनएचए ने डिजिटल स्वास्थ्य और जिम्मेदार एआई के माध्यम से देखभाल की निरंतर प्रक्रिया को मजबूत करने पर ब्रिक्स संवाद का आयोजन किया

एनएचए ने डिजिटल स्वास्थ्य और जिम्मेदार एआई के माध्यम से देखभाल की निरंतर प्रक्रिया को मजबूत करने पर ब्रिक्स संवाद का आयोजन किया

शैक्षणिक वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच एमबीबीएस की सीटें बढ़कर 1.29 लाख हो गईं, जबकि स्नातकोत्तर की सीटें लगभग तीन गुना बढ़कर 86,360 हो गईं

शैक्षणिक वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच एमबीबीएस की सीटें बढ़कर 1.29 लाख हो गईं, जबकि स्नातकोत्तर की सीटें लगभग तीन गुना बढ़कर 86,360 हो गईं

बाल्यावस्था में उच्च रक्तचाप और मोटापे को रोकने के लिए उठाए गए उपाय

बाल्यावस्था में उच्च रक्तचाप और मोटापे को रोकने के लिए उठाए गए उपाय

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss