Wednesday, August 05, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में, 2019 से 2026 तक 36 देशों से 274 भगोड़े अपराधियों को भारत वापस लाया गया डीबीटी के माध्यम से छात्रवृत्ति वितरण को सरकार ने किया और मजबूत; वर्ष 2025-26 में 47.53 लाख से अधिक पोस्ट-मैट्रिक और 26.79 लाख से अधिक प्री-मैट्रिक छात्रवृत्तियां प्रदान की गईं युवा संगम के सातवें चरण के लिए 4 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे देश में नए आयुष संस्थानों और अस्पतालों की स्थापना Horoscope Today: दैनिक राशिफल 06 अगस्त, 2026 मेटा की सफाई नाकाफी, सरकार ने फिर भेजा समन , एक हफ्ते में दूसरी बार तलब हुआ मेटा प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय दल के प्रदर्शन को सराहा जुलाई 2025 के मुकाबले जुलाई 2026 में भारतीय रेल ने माल ढुलाई में 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की; इस साल जुलाई में 141 मिलियन टन से ज्‍यादा माल ढुलाई केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने 16वें भारतीय अंगदान दिवस के अवसर पर अंगदान आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया प्रधानमंत्री पोषण योजना में विकल्पों की पोषण समतुल्यता

हेल्थ

देश में खाद्य परीक्षण प्रणाली को मजबूत करने के लिए किए गए उपाय

August 01, 2026 12:04 PM

एफएसएसएआई ने खाद्य नमूनों के विश्लेषण के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एवं अंशांकन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड से मान्‍यता प्राप्‍त 259 प्रयोगशालाओं तथा अपील संबंधी नमूनों के विश्लेषण हेतु 24 रेफरल खाद्य प्रयोगशालाओं को अधिसूचित किया

एसओएफटीईएल योजना के तहत 47 राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाओं को उन्नत विश्लेषणात्मक उपकरणों से सुसज्जित करके संरचनात्मक रूप से उन्नत किया गया तथा रासायनिक, भारी धातु और जैविक संदूषकों का पता लगाने के लिए 34 विशिष्‍ट सूक्ष्म जीव विज्ञान प्रयोगशालाएं स्थापित की गईं

"फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स" ने खाद्य परीक्षण, प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों की व्यापक पहुंच प्रदान की, विशेष रूप से गांवों, शहरों और दूरस्‍थ क्षेत्रों में; वर्तमान में, 35 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 305 एफएसडब्‍ल्‍यू संचालित हैं

"मैजिक बॉक्स" एक कॉम्पैक्ट एवं उपयोगकर्ता-अनुकूल किट है, जिसमें सात अलग-अलग खाद्य पदार्थों में सामान्‍य मिलावट का पता लगाने के लिए सरल एवं त्वरित परीक्षण विधियां उपलब्‍ध हैं

‘डिटेक्‍ट एडल्‍टरेशन विद रैपिड टेस्‍ट’ पुस्तिका में 44 ऐसे परीक्षण शामिल हैं, जिन्हें पानी और आयोडीन टिंचर जैसे सरल घोलों की सहायता से घर पर आसानी से किया जा सकता है

रैपिड एनालिटिकल फूड टेस्टिंग किट उन्नत, उपयोग में आसान, पोर्टेबल और हैंडहेल्‍ड उपकरण हैं, जिन्‍हें फील्‍ड स्तर पर परीक्षण करने के लिए किसी परिष्कृत उपकरण या पारंपरिक अभिकर्मकों की आवश्यकता नहीं होती है; अब तक 88 आरएएफटी किटों को मंजूरी दी गई 
 

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) को खाद्य पदार्थों के लिए विज्ञान आधारित मानक निर्धारित करने और मानव उपभोग के लिए सुरक्षित एवं पौष्टिक भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु उनके निर्माण, भंडारण, वितरण, बिक्री एवं आयात को विनियमित करने का दायित्व सौंपा गया है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 का कार्यान्वयन एवं प्रवर्तन केंद्र और राज्य सरकारों की साझा जिम्मेदारी है।

 

खाद्य एवं खाद्य उत्‍पादों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परीक्षण व्‍यवस्‍था के अंतर्गत एफएसएसएआई ने खाद्य नमूनों के विश्लेषण हेतु राष्ट्रीय परीक्षण एवं अंशांकन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड से मान्‍यता प्राप्‍त 259  प्रयोगशालाओं तथा अपील संबंधी नमूनों के विश्लेषण के लिए 24 रेफरल खाद्य प्रयोगशालाओं को अधिसूचित किया है।

 

देश में खाद्य परीक्षण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने वाली एसओएफटीईएल योजना, जिसमें मोबाइल खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला (एमएफटीएल) की व्यवस्था भी शामिल है, एफएसएसएआई की एक प्रमुख पहल है। इसका उद्देश्‍य राज्य खाद्य प्रयोगशालाओं को उन्नयन करना, सूक्ष्मजीव विज्ञान  सुविधाओं की स्‍थापना करना तथा मोबाइल खाद्य परीक्षण वैनों की तैनाती करना है। इस योजना के तहत 47 राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाओं को उन्नत विश्लेषणात्मक उपकरणों से सुसज्जित करके उनका ढांचागत उन्नयन किया गया है और रासायनिक, भारी धातु और जैविक संदूषकों का पता लगाने के लिए 34 विशेषीकृत सूक्ष्मजीव विज्ञान प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं। एमएफटीएल या "फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स" (एफएसडब्ल्यू) खाद्य परीक्षण, प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम के लिए व्यापक पहुंच प्रदान करता है, विशेष रूप से गांवों, शहरों और दूरस्थ क्षेत्रों में। वर्तमान में, 35 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 305 एफएसडब्ल्यू संचालित हैं।

 

“मैजिक बॉक्स” एक छोटा और उपयोगकर्ता अनुकूल परीक्षण किट है, जिसमें सात अलग-अलग खाद्य पदार्थों में पाए जाने वाले सामान्‍य मिलावटों का पता लगाने के लिए सरल और त्वरित परीक्षण विधियां शामिल हैं। इसका उद्देश्य दूध, मसाले, तेल और अनाज जैसे रोजमर्रा के खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान करना है।

 

त्वरित परीक्षण द्वारा मिलावट का पता लगाने (डीएआरटी) वाली पुस्तक में 44 परीक्षण शामिल हैं, जिन्हें घरेलू स्तर पर पानी और आयोडीन टिंचर जैसे सरल घोलों की सहायता से आसानी से किया जा सकता है। ये परीक्षण दूध और दूध उत्पादों, तेल और वसा, चीनी और मिठाई, अनाज और उसके उत्पाद, मसाले आदि जैसे खाद्य पदार्थों के लिए उपयोगी हैं। इन परीक्षणों में खाद्य उत्पादों की प्रामाणिकता स्थापित करने के लिए संवेदी मूल्यांकन परीक्षण भी शामिल हैं। डीएआरटी पुस्तक में चित्रों के माध्यम से शुद्ध और मिलावटी खाद्य उत्पादों के बीच अंतर दर्शाया गया है।

 

इसके अतिरिक्‍त, रैपिड एनालिटिकल फूड टेस्टिंग (आरएएफटी) किट उन्नत, उपयोग में आसान, पोर्टेबल एवं हैंडहेल्‍ड उपकरण हैं, जिनके उपयोग के लिए किसी जटिल उपकरण या पारंपरिक अभिकर्मकों की आवश्यकता नहीं होती। अब तक 88 आरएएफटी किटों को मंजूरी दी जा चुकी हैं। ये किट क्षेत्र स्तर पर खाद्य उत्पादों की जांच में लगने वाले समय को कम करने में मदद करती हैं, जो निगरानी और सर्वेलं आरएएफटी स गतिविधियों में तेजी लाती है।

 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने यह जानकारी आज लोकसभा में लिखित उत्तर में दी।

***

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

देश में नए आयुष संस्थानों और अस्पतालों की स्थापना

देश में नए आयुष संस्थानों और अस्पतालों की स्थापना

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने 16वें भारतीय अंगदान दिवस के अवसर पर अंगदान आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने 16वें भारतीय अंगदान दिवस के अवसर पर अंगदान आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य संस्थानों में परियोजना सारथी के विस्तार का आकलन करने के लिए बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य संस्थानों में परियोजना सारथी के विस्तार का आकलन करने के लिए बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने नीट यूजी काउंसलिंग 2026 की तैयारियों की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने नीट यूजी काउंसलिंग 2026 की तैयारियों की समीक्षा की

गंभीर बीमारियों में वित्तीय सहायता को मज़बूत करने के लिए उठाए गए कदम

गंभीर बीमारियों में वित्तीय सहायता को मज़बूत करने के लिए उठाए गए कदम

मानसून-संबंधित बीमारियों के प्रसार की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए उठाए गए कदम

मानसून-संबंधित बीमारियों के प्रसार की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए उठाए गए कदम

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) पर अपडेट

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) पर अपडेट

एनएचए ने डिजिटल स्वास्थ्य और जिम्मेदार एआई के माध्यम से देखभाल की निरंतर प्रक्रिया को मजबूत करने पर ब्रिक्स संवाद का आयोजन किया

एनएचए ने डिजिटल स्वास्थ्य और जिम्मेदार एआई के माध्यम से देखभाल की निरंतर प्रक्रिया को मजबूत करने पर ब्रिक्स संवाद का आयोजन किया

शैक्षणिक वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच एमबीबीएस की सीटें बढ़कर 1.29 लाख हो गईं, जबकि स्नातकोत्तर की सीटें लगभग तीन गुना बढ़कर 86,360 हो गईं

शैक्षणिक वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच एमबीबीएस की सीटें बढ़कर 1.29 लाख हो गईं, जबकि स्नातकोत्तर की सीटें लगभग तीन गुना बढ़कर 86,360 हो गईं

बाल्यावस्था में उच्च रक्तचाप और मोटापे को रोकने के लिए उठाए गए उपाय

बाल्यावस्था में उच्च रक्तचाप और मोटापे को रोकने के लिए उठाए गए उपाय

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss