Tuesday, November 03, 2026
BREAKING
• जहरीली हवा ने फिर बढ़ाई चिंता: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में प्रदूषण का कहर, कब मिलेगा सांस लेने का अधिकार? • Latest News from Haryana November 2026 • Latest News from Punjab November 2026 • भारत की राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र में हरियाणा राज्य के गठन के 60वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हीरक जयंती’ समारोह में शामिल हुईं • प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क की दिशा में बड़ी पहल बताया • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ पुलिस के हीरक जयंती स्थापना समारोह में भाग लिया और चंडीगढ़ पुलिस के राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए • एयर मार्शल मेहताब सिंह देसवाल, एवीएसएम, वीएम ने पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यभार संभाला • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 02 नवंबर, 2026 • 59 मिनट में आगरा, ढाई घंटे से कम में लखनऊ: क्या उत्तर भारत का नक्शा बदलने वाला है? • Latest News from Punjab November 2026

चंडीगढ़

मैं झाबुआ लोकसभा चुनाव के लिए नहीं आया हूं, 370 पार सीटों के लिए पीएम मोदी ने बताए तरीके

February 12, 2024 06:06 AM

दर्पण न्यूज़ सर्विस

झाबुआ, 11 फरवरीः  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झाबुआ पहुंच गए हैं। इससे पहले इंदौर एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया है। इसके बाद हेलिकॉप्टर के जरिए वह झाबुआ पहुंचे हैं। नई सरकार बनने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश आए हैं। झाबुआ पहुंचने के बाद पीएम मोदी को मंच पर सीएम मोहन यादव ने सम्मानित किया है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से अलग-अलग परियोजनाओं का शिलान्यास किया है। इसके साथ ही रेलवे के कार्यों का लोकार्पण किया है। आदिवासी महाकुंभ को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा है कि मैं लोकसभा चुनाव के लिए नहीं आया हूं। मैं यहां की जनता को आभार करने आया हूं।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम स्थल तक पैदल ही पहुंचे हैं। उन्होंने मंच से रेलवे के तमाम परियोजनाओं की शुरुआत की है। इस दौरान सीएम मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी मौजूद रहे हैं। सरकारी कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुली जीप में सवार होकर जनजातीय सम्मेलन में पहुंचे हैं। वहां उनका जोरदार स्वागत हुआ है। पीएम मोदी भी अभिवादन करते हुए मंच की तरफ बढ़ रहे थे।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी महाकुंभ को संबोधित करते हुए कहा कि झाबुआ जितना मध्य प्रदेश से जुड़ा हुआ, उतना ही गुजरात से जुड़ा है। झाबुआ और गुजरात के लोग दिल आपस में जुड़े हुए हैं। गुजरात में रहने के दौरान यहां की परंपराओं से मुझे करीब से जुड़ने का मौका मिला था। इन दिनों इस इलाके में भगोरिया की तैयारियां चल रही होगी। पीएम मोदी ने लोगों को भगोरिया की शुभकामनाएं दी। मैंने भगोरिया से पहले आपकी चरणों में विकास योजनाओं को सुपुर्द किया है। मैंने पूरे एमपी के लिए हजारों करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण किया है। झाबुआ के किसान समृद्ध हो, इसके लिए आदर्श ग्राम विकास योजना की राशि जारी हुई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विकास का श्रेय यहां की जनता को जाता है। मेरी यात्रा को लेकर खूब चर्चा हो रही थी। कुछ लोग कह रहे थे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झाबुआ से लोकसभा चुनाव की शुरुआत करेंगे। लेकिन मैं लोकसभा चुनाव के लिए नहीं आया हूं। मैं बताना चाहता हूं कि लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के लिए नहीं आया हूं। मैं ईश्वर रूपी जनता का आभार करने आया हूं। विधानसभा चुनाव के नतीजों पहले ही बता चुके हैं कि आपका मूड क्या रहने वाला है। बीजेपी की सरकार के प्रति जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है। इस बार विपक्ष के बड़े-बड़े नेता संसद में बोलने लगे हैं चौबीस में 400 पार। पीएम ने मंच से नारे लगवाए हैं कि फिर एक बार मोदी सरकार।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

भारत की राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र में हरियाणा राज्य के गठन के 60वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हीरक जयंती’ समारोह में शामिल हुईं

भारत की राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र में हरियाणा राज्य के गठन के 60वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हीरक जयंती’ समारोह में शामिल हुईं

प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क की दिशा में बड़ी पहल बताया

प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क की दिशा में बड़ी पहल बताया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ पुलिस के हीरक जयंती स्थापना समारोह में भाग लिया और चंडीगढ़ पुलिस के राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ पुलिस के हीरक जयंती स्थापना समारोह में भाग लिया और चंडीगढ़ पुलिस के राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

एयर मार्शल मेहताब सिंह देसवाल, एवीएसएम, वीएम ने पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यभार संभाला

एयर मार्शल मेहताब सिंह देसवाल, एवीएसएम, वीएम ने पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यभार संभाला

प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित 'एकता दौड़' का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित 'एकता दौड़' का शुभारंभ किया

पहला बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास

पहला बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास

विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए उपराष्ट्रपति ने समग्र ग्रामीण विकास पर दिया जोर; गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह एवं 39वें दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए उपराष्ट्रपति ने समग्र ग्रामीण विकास पर दिया जोर; गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह एवं 39वें दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में 14,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के राष्ट्रीय विकास परियोजना का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में 14,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के राष्ट्रीय विकास परियोजना का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया

एयर मार्शल इंदरपाल सिंह वालिया को वायुसेना का उप प्रमुख नियुक्त किया गया

एयर मार्शल इंदरपाल सिंह वालिया को वायुसेना का उप प्रमुख नियुक्त किया गया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss