Sunday, October 18, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया • केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है • भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की • ITRA, जामनगर ने मनाया छठा स्थापना दिवस ‘ITRA दिवस’; आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान और जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्थान की उपलब्धियों को किया रेखांकित • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 17 अक्तूबर, 2026 • रुबियो जा रहे हैं अंबानी के जामनगर: अमेरिका में डीज़ल की आग बुझाने का रास्ता गुजरात से होकर निकलता है? • Latest News from Haryana October 2026

चंडीगढ़

मोदी सरकार के श्वेत पत्र ने कांग्रेस के काले कारनामों की खोली पोल: अनुराग ठाकुर

February 12, 2024 06:38 AM

खेलों से दूरी बनाना युवाओं में नशे की बढ़ती लत के पीछे बड़ा कारण: अनुराग ठाकुर

10 लाख का आँकड़ा जल्द छुएगी सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के लाभार्थियों की संख्या: अनुराग ठाकुर

महिला खेल-कूद प्रतियोगिता माताओं-बहनों के अच्छे स्वास्थ्य की दिशा में सार्थक प्रयास: अनुराग ठाकुर

दर्पण न्यूज़ सर्विस

हिमाचल प्रदेश/ नई दिल्ली,11 फरवरी 2024 :केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर आज यानी 11 फरवरी को हिमाचल प्रवास पर थे। इस दौरान श्री अनुराग ठाकुर ने सर्वप्रथम झंडुता विधानसभा के ग्राम पंचायत बालघाड़ के ठप्पर और ग्राम पंचायत बल्ह सीणा के बल्ह सीणा ग्राम में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लिया। इसके पश्चात श्री अनुराग ठाकुर घुमारवीं विधानसभा पहुंचे जहां ग्राम पंचायत अमरपुर के अमरपुर गांव में उन्होंने गांव चलो अभियान में शिरकत की।

इससे पूर्व प्रातः काल धर्मशाला एयरपोर्ट पर पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।

हाल ही में मोदी सरकार द्वारा संसद में पेश किए गए श्वेत पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "श्वेत पत्र ने पूरी तरह से कांग्रेस की पोल खोल दी है। इससे पता चलता है कि कैसे कांग्रेस की प्राथमिकता हमेशा परिवार और भ्रष्टाचार रहा है। उनके लिए देश नहीं बल्कि खुद की जेब भरना प्राथमिकता थी। श्वेत पत्र ने पूरी तरह से साफ किया है कि कैसे कांग्रेस काल में देश की आर्थिक नीतियों को नुकसान पहुंचा। देश के बैंक घाटे में थे। 12 में से 11 बैंक पीसीए फ्रेमवर्क में थे। लोग पैसा लेकर भाग रहे थे और सरकार चुप बैठी थी।"

श्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि देश में एक के बाद एक घोटाला हो रहा था। सरकारी फाइलें कैबिनेट में जाने की बजाय में एनएसी में जा रही थी जिसके सदस्य ऐसे लोग थे जिनकी काबिलियत और पृष्ठभूमि पर प्रश्न चिन्ह थे। इससे यह पता लगता है कि कांग्रेस ने देश को पीछे धकेलना का काम किया। उनकी नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को नाजुक स्थिति में डाल दिया।"

श्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि देश हित में भारतीय जनता पार्टी पिछले 10 वर्षों तक चुप रही। हम चाहते तो पहले दिन भी श्वेत पत्र ला सकते थे परंतु देश का नुकसान ना हो और मनोबल ना गिरे इसीलिए हमने ऐसा नहीं किया। हमारे लिए पहली प्राथमिकता देश का विकास है। नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने 10 वर्षों में देश को एक साफ सुथरी और ईमानदार सरकार दी है। स्पष्ट नीतियों के कारण आज सारे बैंक प्रॉफिट में हैं। देश अब लड़खड़ाती चरमराती अर्थव्यवस्था से विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। श्वेतपत्र ने आज देश के लोगों को यह बताया है कि मोदी जी ने किन परिस्थितियों से निकालकर देश को आगे बढ़ाया है।"

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा “ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज खेल के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छू रहा है, और उन्हीं की प्रेरणा से झंडूता विधानसभा क्षेत्र में मंडल स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुवात हुई है । महिला मोर्चा की बहनें और स्वयं सहायता समूह की बहनों ने इसमें भाग लिया। यह खेलो इंडिया, फिट इंडिया को बढ़ावा देने के लिए और जागरूकता फैलाने की दिशा में उपयोगी है। स्वस्थ रहने के लिए खेलों में भाग लें और साथ ही साथ यह मनोरंजन का भी सशक्त माध्यम है।अपनी संस्कृति परंपराओं के साथ-साथ खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए यह बहुत अच्छी शुरुआत है। मेरा विश्वास है कि ऐसे कार्यक्रमों को पूरे प्रदेश भर में और देश भर में चलना चाहिए इससे महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा “ मेरा युवाओं से आह्वाह्न है कि खेलों में भाग लीजिए स्वस्थ रहिए। हमारे युवा जो नशे से ग्रस्त हो रहे हैं इसका सबसे बड़ा कारण है कि वह खेलों में भाग नहीं ले रहे हैं। लेकिन जब वह देखेंगे कि उनकी मां, उनकी बहन, उनकी भाभी वह अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए दौड़ में भाग ले रही है, काम भी कर रही है तो आप मेरे युवाओं को भी प्रेरणा दोगे वह भी नशों से दूर रहेंगे और खेलों में भाग लेंगे। यह जिम्मेदारी भी मेरे नारी शक्ति ने उठाई है इससे बड़ी सौगात हमारे लिए क्या होगी। खेलों को आगे बढ़ाने के लिए मोदी सरकार ने खेलों का बजट 850 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 3000 करोड़ से ज्यादा का कर दिया और सबसे बड़ा लाभ उसमें मिला तो भारत की बेटियों को मिला। आज जितने मेडल पुरुष जीतते हैं उतनी ही बेटियां मेडल जीत के लाती है। भारत को एशियन गेम्स में 100वां पदक जितने का काम भारत की महिला कबड्डी टीम ने किया और उसकी कप्तान भी भारत की हिमाचल की बेटी थी। यह हमारी बेटियों ने करके दिखाया है”

आगे बोलते हुए श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में पिछले 6 वर्षों से हर घर जांच और उपचार की यह सुविधा अस्पताल के माध्यम से सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा दे रही है। जहां 40 तरह के आपकी जांच हो सकती है, उपचार भी होता है और दवाई भी मुफ्त में दी जाती है। इस महीने इस सेवा से लगभग 10 लाख लोग लाभवंतित हो जायेंगे”

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान  की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss