Saturday, November 07, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana November 2026 • Latest News from Punjab November 2026 • सावधानी, संवेदनशीलता और सुरक्षा के साथ मनाएं रोशनी के इस खास पर्व दिपावली को • चार देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया • भारतीय वायुसेना के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन ने हवाई प्लेटफॉर्म के लिए स्वदेशी डिजिटल सुरक्षित संचार प्रणाली विकसित करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए • केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की प्रगति की समीक्षा की; इनके कार्यान्वयन और अधिक मजबूत बनाने हेतु कार्ययोजना • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 07 नवंबर, 2026 • दशकों पुराने बिजली विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हिमाचल को मिलेगा 11,973 एमयू बिजली का हिस्सा

चंडीगढ़

प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने दिल्ली पहुंचे चंडीगढ़ के मेयर-पार्षद हिरासत में

March 27, 2024 07:03 AM

सिटी दर्पण

नई दिल्ली,26 मार्चः  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री आवास के घेराव का आह्वान किया था। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए शहर के मेयर कुलदीप कुमार, आप के पांच पार्षद और कई कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। सभी को अशोका रोड से पुलिस ने हिरासत में ले लिया। धक्का-मुक्की में आप के प्रदेश सह प्रभारी डॉ. एसएस अहलूवालिया की पगड़ी भी खुल गई।आप के पीएम आवास के घेराव के आह्वान के चलते दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई थी। चंडीगढ़ से कुछ पार्षद सोमवार रात को ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे तो कुछ मंगलवार सुबह निकले। सभी दिल्ली में अशोका रोड के पास एकत्रित हुए। मेयर कुलदीप कुमार और पार्षदों के साथ डॉ. एसएस अहलूवालिया और कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी इकट्ठा होकर प्रदर्शन स्थल की तरफ निकले तो पुलिस ने उन्हें रोका और जबरन गाड़ी में बिठाने लगी।

डॉ. एसएस अहलूवालिया के साथ पार्षदों ने हिरासत में लेने का विरोध किया। अहलूवालिया जमीन पर लेट गए। उन्हें पुलिसकर्मियों ने उठाया और दूसरी गाड़ी में ले गए। इस धक्का-मुक्की में उनकी पगड़ी भी खुल गई। सभी को हिरासत में लेकर नजफगढ़ थाने में ले जाया गया, जहां शाम करीब साढ़े 6 बजे तक महिला पार्षदों को छोड़ दिया गया लेकिन अन्य को बिठाए रखा। पुलिस ने जिन नेताओं को हिरासत में लिया उनमें चंडीगढ़ के मेयर कुलदीप कुमार, डॉ. एसएस अहलूवालिया, पार्षद रामचंद्र यादव, योगेश ढींगरा, दमनप्रीत सिंह, जसविंदर कौर, पार्षद नेहा के साथ कार्यकर्ता मीना शर्मा, विजय पाल, पीपी घई, रवि मनी और हरमीत शामिल हैं।

काले कारनामों से ध्यान भटकाने के लिए केजरीवाल को किया गिरफ्तार : अहलूवालिया
डॉ. एसएस अहलूवालिया ने कहा कि भाजपा ने अपने काले कारनामों से देश की आम जनता का ध्यान भटकाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी से गिरफ्तार कराया है। आरोप लगाया कि भाजपा ने पहले चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली की और अब इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से रिश्वत लेते पकड़ी गई है। अहलूवालिया ने कहा कि भाजपा ने सरथ रेड्डी से 60 करोड़ की रिश्वत ली है, जिसको लेकर भाजपा के प्रवक्ता एक साल से शोर मचा रहे थे। चुनावी बांड सार्वजनिक होने से सबके सामने आ गया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए। अब देश भाजपा के काले कारनामों को जान चुकी है, जिसके लिए देश की जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

चार देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए

चार देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया

भारतीय वायुसेना के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन ने हवाई प्लेटफॉर्म के लिए स्वदेशी डिजिटल सुरक्षित संचार प्रणाली विकसित करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में 248 किलोमीटर से बढ़कर आज लगभग 1,200 किलोमीटर तक पहुंच चुके भारत के मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से अवगत कराया

प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में 248 किलोमीटर से बढ़कर आज लगभग 1,200 किलोमीटर तक पहुंच चुके भारत के मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से अवगत कराया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के अंबाला में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के अंबाला में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल उड़ान परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल उड़ान परीक्षण किया

रेल मंत्रालय ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में साल भर चले समारोह का समापन किया

रेल मंत्रालय ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में साल भर चले समारोह का समापन किया

केरलम के राज्यपाल प्रधानमंत्री से मिले

केरलम के राज्यपाल प्रधानमंत्री से मिले

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 'हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद-2026' में कहा- सुरक्षा के तनावपूर्ण वातावरण के बीच, समुद्री क्षेत्र में आपसी निर्भरता मजबूत करने के लिए आपूर्ति शृंखला में विविधता लाना और क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाना महत्वपूर्ण है

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss