Tuesday, September 15, 2026
BREAKING
दिल्ली में गूंजा वैश्विक एकजुटता का शंखनाद — जब पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर टिक गईं! 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के सत्र: “लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता: समावेशी वैश्विक विकास के लिए भविष्य को आकार देना” में प्रधानमंत्री के प्रारंभिक वक्तव्य केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज मुंबई में एशियाटिक सोसाइटी ऑफ मुंबई द्वारा आयोजित गणेश ज्ञानार्थी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया रक्षा सचिव ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा उप-मंत्री से मुलाकात की भारतीय रेल ने अगस्त 2026 में यात्री कनेक्टिविटी और माल ढुलाई क्षमता का विस्तार किया; अगस्त 2025 की तुलना में माल ढुलाई में 5.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई Horoscope Today: दैनिक राशिफल 14 सितंबर, 2026 भारत को यूरोपीय संघ से मिला 1.64 मिलियन टन स्टील कोटा: मुक्त व्यापार समझौते से खुला 6.95 लाख टन का नया रास्ता प्रधानमंत्री की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक विशाखापत्तनम में पश्चिमी नौसेना कमान में कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव टेबल टॉप एक्सरसाइज संपन्न केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने आंध्र प्रदेश में क्रिटिकल केयर ब्लॉक और एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया

दैनिक राशिफल

तिहाड़ जेल में CM अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल बिगड़ा

April 11, 2024 07:08 AM

सिटी दर्पण

नई दिल्ली, 10 अप्रैल: तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के हेल्थ अपडेट को लेकर आप सूत्रों का दावा है कि उनका शुगर लेवल बढ़ गया है. मुख्यमंत्री केजरीवाल का शुगर लेवल बिगड़ा हुआ आया है. सूत्रों की मानेंतो सीएम अरविंद केजरीवाल के हेल्थ बुलेटिन में ब्लड शुगर फास्टिंग 160 बताया गया, जबकि सामान्य तौर पर इसे 70 से 100 के बीच होना चाहिए. 

जानकारी के लिए बता दें कि एक अप्रैल 2024 को  सीएम अरविंद केजरीवाल को ज्यूडिशियल कस्टडी में तिहाड़ जेल भेजा गया था. वह तिहाड़ जेल की बैरक नंबर 2 में हैं. 15 अप्रैल तक सीएम कस्टडी में रहेंगे. 

तिहाड़ जेल के सूत्रों ने क्या कहा?

वहीं, तिहाड़ जेल के सूत्रों के मुताबिक, सीएम अरविंद केजरीवाल का वजन एक किलो बढ़ा है. साथ ही शुगर लेवल भी मेनटेन है. एक अप्रैल को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जब जेल गए थे, तब मेडिकल के दौरान उनका वजन 65 किलो था और 7 अप्रैल को उनका वजन 66 किलो था. साथ ही, शुगर लेवल भी पहले से काफी मेनटेन है और वो पूरी तरह स्वस्थ है बताए जा रहे हैं.

सीएम केजरीवाल को दी गई जेल नियमों की प्रति

बता दें, दिल्ली के आबकारी नीति मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके अनुरोध पर जेल नियमों की एक कॉपी उपलब्ध कराई गई है. इसकी जानकारी समाचार एजेंसी पीटीआई के सूत्रों ने दी है. तिहाड़ जेल के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कोई भी बंदी जेल की लाइब्रेरी में उपलब्ध किसी भी किताब को पढ़ सकता है. सीएम केजरीवाल ने जेल अधिकारियों से तीन किताबों- रामायण, महाभारत, और 'हाउ प्राइम मिनिस्टर्स डिसाइड' की मांग की थी. 

सूत्रों के अनुसार, केजरीवाल और तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी (आप) के अन्य नेताओं को भी उनकी कोठरियों में मच्छरदानी उपलब्ध कराई गई है. एक अधिकारी ने कहा कि प्रावधानों के अनुसार, बंदियों को उनकी जेल में मच्छरदानी दी जा सकती है.

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss