Sunday, October 18, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया • केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है • भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की • ITRA, जामनगर ने मनाया छठा स्थापना दिवस ‘ITRA दिवस’; आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान और जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्थान की उपलब्धियों को किया रेखांकित • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 17 अक्तूबर, 2026 • रुबियो जा रहे हैं अंबानी के जामनगर: अमेरिका में डीज़ल की आग बुझाने का रास्ता गुजरात से होकर निकलता है? • Latest News from Haryana October 2026

चंडीगढ़

ईरान के अंदर घुसकर करेंगे हमला... इजरायल के विदेश मंत्री ने दी खुली धमकी, अली खामेनेई को दिया करारा जवाब

April 11, 2024 07:18 AM

सिटी दर्पण

तेल अवीव, 10 अप्रैल: इजरायल ने ईरान को सीधी धमकी दी है। इजरायली विदेश मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा, अगर ईरान ने अपनी जमीन से हमला किया तो इजरायल ईरान के अंदर जवाबी हमला करेगा। इजरायल के विदेश मंत्री ने बुधवार को ये ट्वीट किया है। फारसी और हिब्रू में किए गए इस ट्वीट में इजरायली विदेश मंत्री ने ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को टैग किया है। इजरायल की ये धमकी अली खामेनेई के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने सीरिया के दमिश्क में ईरानी वाणिज्य दूतावास पर हमले के लिए इजरायल को सजा देने की कसम खाई थी।

अली खामेनेई ने ईरानी वाणिज्य दूतावास पर हमले को ईरान की जमीन पर हमला बताया था। बुधवार को रमजान के पूरा होने पर एक समारोह में बोलते हुए अली खामेनेई ने कहा हमारे दूतावास पर ये हमला ऐसे था, जैसे हमारी धरती पर हमला हुआ हो। उन्होंने कहा इसके लिए जिन ताकतों ने ये कदम उठाया है उन्हें सजा मिलनी चाहिए और सजा जरूर मिलेगी। हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि ईरान किस तरह से प्रतिक्रिया देगा। खामनेई ने कहा, किसी भी देश में दूतावास कार्यालय उस देश का क्षेत्र होते हैं। उस पर हमला हमारे क्षेत्र पर हमला है। ईरान के सरकारी टीवी पर खामेनेई के भाषण का लाइव प्रसारण किया गया।

खामेनेई को टैग कर दिया जवाब

खामनेई का बयान सामने आने के बाद इजरायल के विदेश मंत्री काट्ज से एक्स पर धमकी देते हुए हिब्रू भाषा में लिखा, अगर ईरान अपनी जमीन से हमला करता है, तो इजरायल जवाब देगा और ईरान के अंदर हमला करेगा। इसके बाद उन्होंने यही धमकी दोबारा फारसी भाषा में लिखकर पोस्ट की। इजरायल में हिब्रू भाषा बोली जाती है जबकि ईरान की आधिकारिक भाषा फारसी है। काट्ज ने दोनों पोस्ट में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को टैग किया।

बीती 1 अप्रैल को इजरायल ने कथित हवाई हमले में सीरिया के दमिश्क स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास को निशाना बनाया था। हमले में कुल 13 लोग मारे गए थे, जिसमें ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के वरिष्ठ जनरल मोहम्मद रेजा जहेदी और उनके डिप्टी समेत सात अधिकारी भी शामिल थे। जहेदी को सीरिया में ईरान का महत्वपूर्ण अधिकारी माना जाता था। वे सीरियाई प्रशानस और ईरान के प्रॉक्सी चरमपंथी संगठन हिजबुल्लाह के बीच संपर्क बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान  की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss