Saturday, November 07, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana November 2026 • Latest News from Punjab November 2026 • सावधानी, संवेदनशीलता और सुरक्षा के साथ मनाएं रोशनी के इस खास पर्व दिपावली को • चार देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया • भारतीय वायुसेना के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन ने हवाई प्लेटफॉर्म के लिए स्वदेशी डिजिटल सुरक्षित संचार प्रणाली विकसित करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए • केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की प्रगति की समीक्षा की; इनके कार्यान्वयन और अधिक मजबूत बनाने हेतु कार्ययोजना • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 07 नवंबर, 2026 • दशकों पुराने बिजली विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हिमाचल को मिलेगा 11,973 एमयू बिजली का हिस्सा

चंडीगढ़

पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से दबे 300 लोग, चीनी श्रमिकों के परिजनों को पाकिस्तान देगा मुआवजा

May 26, 2024 09:22 AM

सिटी दर्पण

पापुआ न्यू गिनी, 25 मईः उत्तरी पापुआ न्यू गिनी के एक दूरदराज इलाके में शुक्रवार को हुए भारी भूस्खलन में 300 से अधिक लोग दब गए हैं। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि भूस्खलन में माईप मुरीताका गांव में दबे हुए लोगों के जीवित बचने की संभावना काफी कम है। हादसे में 1,182 घर दब गए हैं। पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत में भूस्खलन ने काओकलाम गांव को तबाह कर दिया। बता दें कि, भूस्खलन शुक्रवार तड़के 3 बजे हुआ, जब पूरा गांव गहरी नींद में था। अब तक 4 शव निकाले गए हैं।

बछेंद्री पाल ने अपना 71वां जन्मदिन मनाया
माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला और प्रसिद्ध पर्वतारोही बछेंद्री पाल ने एवरेस्ट बेस कैंप तक ट्रैकिंग करके ऐतिहासिक अभियान की 40वीं वर्षगांठ मनाई। उन्होंने कहा, वे दूसरों को प्रेरित करने का मौका पाकर खुद को सौभाग्यशाली समझती हैं। पाल ने शुक्रवार को अपना 71वां जन्मदिन भी मनाया, उनके साथ नामचे बाजार में 81 वर्षीय ब्रिगेडियर दर्शन कुमार खुल्लर भी शामिल हुए। माउंट एवरेस्ट शिखर सम्मेलन के 40 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में  पाल ने कहा, हम सचमुच उस पल को जीना चाहते हैं जो हमने पाया। 

पूर्णिमा 2 हफ्ते में 3 बार एवरेस्ट चढ़ीं
नेपाली पर्वतारोही और फोटो जर्नलिस्ट पूर्णिमा श्रेष्ठ ने शनिवार को एक ही चढ़ाई के मौसम में तीन बार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली व्यक्ति बनकर इतिहास रच दिया। पूर्णिमा ने पहली बार 12 मई को 8848.86 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ाई की थी। वह पसांग शेरपा के साथ 19 मई को फिर से शिखर पर पहुंची और शनिवार को सुबह 5:50 बजे अपना तीसरा शिखर हासिल किया।
 
भारत सरकार की वित्तीय मदद से दो स्कूलों का उद्घाटन
नेपाल में ‘भारत-नेपाल विकास सहयोग’ के तहत भारतीय वित्तीय मदद से निर्मित दो स्कूलों का उद्घाटन सरकारी-दूतावास अफसरों और सियासी प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। लमाही नगर पालिका, डांग में श्री बाल जनता माध्यमिक विद्यालय का स्कूल भवन, 1.76 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।
ऑस्ट्रेलिया : तेलंगाना के भाजपा नेता के बेटे का शव बरामद
तेलंगाना के शादनगर शहर के रहने वाले आईटी पेशेवर अरविंद (30) का शव सिडनी में समुद्र से बरामद हुआ है। अरविंद कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में लापता हो गए थे। वह तेलंगाना में स्थानीय भाजपा नेता के इकलौते बेटे थे। ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों को शुक्रवार को इस बारे में सूचित किया। 

 मारे गए चीनी श्रमिकों के परिजनों को पाकिस्तान देगा मुआवजा

पाकिस्तान सरकार ने दासू बांध परियोजना पर आत्मघाती हमले में मारे गए चीनी नागरिकों के परिवारों के लिए मुआवजा देने की मंजूरी दे दी है। एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान मारे गए पांचों चीनी इंजीनियरों के परिवारों को 25.8 लाख डॉलर का मुआवजा देगा। चीनी मृत श्रमिकों के प्रत्येक परिवार को मुआवजे के रूप में 5.16 लाख डॉलर मिलेंगे। 
 
Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

चार देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए

चार देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया

भारतीय वायुसेना के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन ने हवाई प्लेटफॉर्म के लिए स्वदेशी डिजिटल सुरक्षित संचार प्रणाली विकसित करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में 248 किलोमीटर से बढ़कर आज लगभग 1,200 किलोमीटर तक पहुंच चुके भारत के मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से अवगत कराया

प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में 248 किलोमीटर से बढ़कर आज लगभग 1,200 किलोमीटर तक पहुंच चुके भारत के मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से अवगत कराया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के अंबाला में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के अंबाला में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल उड़ान परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल उड़ान परीक्षण किया

रेल मंत्रालय ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में साल भर चले समारोह का समापन किया

रेल मंत्रालय ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में साल भर चले समारोह का समापन किया

केरलम के राज्यपाल प्रधानमंत्री से मिले

केरलम के राज्यपाल प्रधानमंत्री से मिले

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 'हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद-2026' में कहा- सुरक्षा के तनावपूर्ण वातावरण के बीच, समुद्री क्षेत्र में आपसी निर्भरता मजबूत करने के लिए आपूर्ति शृंखला में विविधता लाना और क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाना महत्वपूर्ण है

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss