Tuesday, October 13, 2026
BREAKING
• दिल्ली की सुरक्षा पर बड़ा सवाल: 27,000 जवानों की तैनाती बढ़ाने की मांग, फिर भी 2,800 अब तक नहीं पहुंचे! • उप-राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया • रक्षा मंत्री ने 2026 एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 27 पदक जीतने वाले सेना के खिलाड़ियों को सम्मानित किया • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने केलांग में आईसीएमआर सेंटर फॉर हाई एल्‍टीट्यूड मेडिसन एंड पब्लिक हेल्थ रिसर्च की आधारशिला रखी • 22.10.2026 को सभी स्टेशनों पर नागरिकों पर केंद्रित अखिल भारतीय रेल जन संवाद आयोजित किया जाएगा • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 13 अक्तूबर, 2026 • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 12 अक्तूबर, 2026 • जंतर-मंतर पर पर्दा गिरा? मुख्य चुनाव आयुक्त विवाद की आंच में दिल्ली पुलिस का बड़ा दांव, अब कहां गूंजेगी विरोध की आवाज़? • कांटों भरा ताज! भारत निर्वाचन आयोग के नए डिप्टी कमिश्नर राजपुरोहित के सामने हैं 3 सबसे बड़ी चुनौतियां। • Latest News from Haryana October 2026

चंडीगढ़

Weather Change : पहाड़ से लेकर मैदान तक बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर को मिली जानलेवा गर्मी से राहत

June 20, 2024 07:53 AM

श्रेष्ठ योगा मैट्स तथा अन्य सामग्री के लिए क्लिक करें ये लिंक ः- https://amzn.to/3xnSdWA

लगातार एक महीने से अधिक समय से प्रचंड गर्मी और लू से जूझ रहे दिल्ली-एनसीआर को बुधवार की रात थोड़ी राहत मिली। रात करीब 10 बजे से मौसम अचानक बदल गया और धूल भरी आंधी के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग से मिली सूचना के अनुसार इस दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली जिससे तापमान में कुछ कमी आई है। वैसे, पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला है।  

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हापुड़, मेरठ, बागपत समेत हरियाणा के कई इलाकों में मौसम के इस बदलाव का असर देखा गया। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी दिल्ली-एनसीआर में हालात में हल्के सुधार की बात कही है। विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बन रही है, जिससे दो दिनों तक राहत मिल सकती है। हालांकि, इससे पहले पूरे उत्तर भारत में बारिश न होने से गर्मी की स्थिति जानलेवा बनी रही। यूपी के  विभिन्न जिलों में बुधवार को भीषण गर्मी से 91 मौतों की खबर है, जबकि दिल्ली में लू व तेज गर्मी से 24 घंटे में 14 लोगों की मौत हो गई। इनमें आरएमएल अस्पताल में 5, सफदरजंग अस्पताल में दो व एलएनजेपी अस्पताल में छह लोगों की मौत शामिल है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 22 व नोएडा में 14 लोगों की मौत की सूचना है। 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों में बिहार और बंगाल के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा व महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी मानसून पहुंच जाएगा। इसके बाद उत्तर प्रदेश व दिल्ली की ओर इसके बढ़ने की उम्मीद है। एक निजी मौसम वेबसाइट ने 26 जून के बाद दिल्ली के तापमान में तेज गिरावट का अनुमान जताया है।

दिल्ली में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ा
दिल्ली में न्यूनतम तापमान ने 55 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग के सफदरजंग केंद्र के अनुसार 18 जून की रात न्यूनतम पारा सामान्य से 8 डिग्री अधिक 35.2 डिग्री दर्ज किया गया जो 1969 के बाद सर्वाधिक है। 23 मई, 1972 को न्यूनतम पारा 34.9 डिग्री रहा था।

आज 40 डिग्री से नीचे आ सकता है तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार को अच्छी बारिश हो सकती है। अनुमान जताया जा रहा है कि दिन का तापमान करीब एक महीने बाद 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है। इसके अलावा आंधी की संभावना भी बन रही है। 

यूपी के कई इलाकों में आंधी-बारिश, गिरा पारा
यूपी के कई इलाकों में बीती रात आंधी और बारिश की खबर है। यूपी में भीषण ठंड के बीच कई जिलों में बारिश ने लोगों को राहत की उम्मीद बंधाई है। लखनऊ में बुधवार देर रात कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। वहीं, बहराइच में करीब एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई है। इससे पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। जिले में बिजली की समस्या से लोग परेशान हैं लेकिन रात में हुई बारिश ने राहत दी है। इसी तरह श्रावस्ती के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश ने तपिश से राहत दी है। बरेली में तो आंधी-तूफान के कारण लेंटर गिरने से एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक19 जून से प्रदेश में कहीं-कहीं शुरू हुआ छिटपुट बारिश का दौर आगे भी जारी रहेगा। 22 जून के बाद लू से निजात मिलने की संभावना है।

पहाड़ों पर भी बारिश
जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों व हिमाचल के शिमला, धर्मशाला, मंडी समेत कुछ और जिलों में तेज बारिश हुई है। भरमौर-मणिमहेश की चोटियों पर बर्फबारी, रोहतांग में हल्के फाहे गिरे। डलहौजी में ओलावृष्टि हुई है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चंपावत जिलों में झमाझम, जबकि देहरादून में हल्की बारिश हुई है।

अस्पताल, एंबुलेंस व डॉक्टर तैयार रखें राज्य
भीषण गर्मी के चलते केंद्र ने फिर सभी राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया। बुधवार देर शाम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसके बाद राज्यों से गर्मी प्रभावित मरीजों को प्राथमिकता देने के लिए कहा गया। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अतुल गर्ग ने राज्यों को लिखे पत्र में कहा है कि अस्पताल, एंबुलेंस और डॉक्टरों को तैनात रखा जाए। देश के सभी एम्स और राज्यों के सरकारी अस्पतालों में तैयारियों की समीक्षा की जाए। नड्डा ने केंद्र के अस्पतालों में लू के लिए विशेष इकाइयों का गठन करने के लिए भी कहा है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

उप-राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

उप-राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

रक्षा मंत्री ने 2026 एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 27 पदक जीतने वाले सेना के खिलाड़ियों को सम्मानित किया

रक्षा मंत्री ने 2026 एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 27 पदक जीतने वाले सेना के खिलाड़ियों को सम्मानित किया

22.10.2026 को सभी स्टेशनों पर नागरिकों पर केंद्रित अखिल भारतीय रेल जन संवाद आयोजित किया जाएगा

22.10.2026 को सभी स्टेशनों पर नागरिकों पर केंद्रित अखिल भारतीय रेल जन संवाद आयोजित किया जाएगा

जंतर-मंतर पर पर्दा गिरा? मुख्य चुनाव आयुक्त विवाद की आंच में दिल्ली पुलिस का बड़ा दांव, अब कहां गूंजेगी विरोध की आवाज़?

प्रधानमंत्री 11 अक्टूबर को चेन्नई का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री 11 अक्टूबर को चेन्नई का दौरा करेंगे

रक्षा मंत्री ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के प्रतिभागियों को संबोधित किया और  रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर जोर दिया

रक्षा मंत्री ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के प्रतिभागियों को संबोधित किया और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर जोर दिया

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण ने जमीनी स्तर पर जैव विविधता संरक्षण और सामुदायिक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए बीज क्षेत्र से प्राप्त पहुँच एवं लाभ-साझाकरण (एबीएस) निधि के अंतर्गत 2.02 करोड़ रुपये वितरित किए

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया अहमदाबाद में ब्रिक्स पारंपरिक और स्वदेशी प्रदर्शन खेल 2026 के शुभारंभ की घोषणा करेंगे

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया अहमदाबाद में ब्रिक्स पारंपरिक और स्वदेशी प्रदर्शन खेल 2026 के शुभारंभ की घोषणा करेंगे

दिल्ली बनी छावनी! 7,000 जवान, पटरियों पर पहरा: 10 अक्टूबर को आख़िर होने क्या वाला है?

दिल्ली बनी छावनी! 7,000 जवान, पटरियों पर पहरा: 10 अक्टूबर को आख़िर होने क्या वाला है?

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss