Tuesday, September 15, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई दी केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज मुंबई में हिंदी दिवस 2026 एवं छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया वर्ष 2025-26 के लिए राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए रक्षा मंत्रालय को ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’ में प्रथम स्थान एनएमबीए की पहुंच 34.54 करोड़ नागरिकों तक, जिनमें 13.70 करोड़ से अधिक युवा और 10.64 करोड़ महिलाएं शामिल Horoscope Today: दैनिक राशिफल 15 सितंबर, 2026 दिल्ली में गूंजा वैश्विक एकजुटता का शंखनाद — जब पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर टिक गईं! 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के सत्र: “लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता: समावेशी वैश्विक विकास के लिए भविष्य को आकार देना” में प्रधानमंत्री के प्रारंभिक वक्तव्य केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज मुंबई में एशियाटिक सोसाइटी ऑफ मुंबई द्वारा आयोजित गणेश ज्ञानार्थी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया रक्षा सचिव ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा उप-मंत्री से मुलाकात की भारतीय रेल ने अगस्त 2026 में यात्री कनेक्टिविटी और माल ढुलाई क्षमता का विस्तार किया; अगस्त 2025 की तुलना में माल ढुलाई में 5.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई

पंजाब

पूर्व आतंकी हत्याकांड: मुख्य हमलावर ने गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही पुलिस हिरासत से भागने की थी कोशिश, पुलिस फायरिंग में हुआ घायल; दो हथियार बरामद

July 08, 2024 06:51 PM

 - गिरफ्तार आरोपी सिमरनजीत उर्फ बबलू बब्बर खालसा इंटरनेशनल का है सदस्य
 
 - मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब पुलिस पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध

 - सीआई जालंधर की पुलिस टीम आरोपी को उस स्थान पर ले जा रही थी, जहां उसने रतनदीप की हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल छुपाई थी: डीजीपी गौरव यादव

 - आरोपी बबलू अमृतसर पुलिस के एक एएसआई की हत्या में भी था शामिल: ए.आईजी.  सी.आई.  नवजोत सिंह महल

 चंडीगढ़/जालंधर, 8 जुलाई: मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर संगठित अपराध के खिलाफ शुरू युद्ध के अंतर्गत काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई) जालंधर की ओर से एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बी.के.आई) के सदस्य सिमरनजीत सिंह उर्फ बबलू-जो कि पूर्व आतंकवादी रतनदीप सिंह, हत्या के मामले में मुख्य हमलावर है, जालंधर शहर के बाहरी इलाके में पुलिस हिरासत से भागने की असफल कोशिश के दौरान, दोनों पैरों में गोलियां लगने से घायल हो गया।

  मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व आतंकी रतनदीप सिंह की 3 अप्रैल 2024 को एसबीएस नगर में दो बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

 इस संबंध में जानकारी देते हुए डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने सोमवार को यहां बताया कि उक्त आरोपी की गिरफ्तारी के कुछ ही घंटे बाद ही जब काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर की टीम आरोपी सिमरनजीत बबलू को उसके खुलासे के मुताबिक बताए गए स्थान पर रतनदीप हत्याकांड में इस्तेमाल की गई पिस्तौल बरामद करने ले जा रही थी, तब उसने पुलिस पर हमला कर दिया और भागने की कोशिश की।

 डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि आरोपी को रोकने के लिए पुलिस टीमों को फायरिंग करनी पड़ी तो आरोपी घायल हो गया और उसका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

     पुलिस टीमों ने आरोपियों के पास से 2 आधुनिक हथियार- एक .32 वेब्ले रिवॉल्वर और एक .32 पिस्तौल के साथ एक मैगजीन और 19 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सिमरनजीत बबलू पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर रिंदा और अमेरिका स्थित गोपी नवांशहर के निर्देशों पर काम कर रहा था और उनके कहने पर ही अपने दूसरे साथी हमलावर, जिसकी पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी कुलाम के रूप में हुई है, ने समाज में दहशत फैलाने के लिए पूर्व उग्रवादी रतनदीप सिंह की टारगेट कर हत्या की थी। जानकारी के मुताबिक आरोपी जस्सी कुलाम वारदात को अंजाम देने के बाद विदेश भागने में कामयाब हो गया था।

   उन्होंने कहा कि पुलिस ने आर्म्स एक्ट और आपराधिक साजिश की धाराओं को शामिल किया हैं और मामले में अगले-पिछले संबंध स्थापित करने के लिए आगे की जांच जारी है।

   ऑपरेशन का विवरण साझा करते हुए एआईजी काउंटर-इंटेलिजेंस नवजोत सिंह माहल ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सीआई जालंधर की पुलिस टीमों ने देयोल नगर कॉलोनी, जालंधर के इलाके में एक विशेष चौकी स्थापित की और आरोपी सिमरनजीत सिंह उर्फ बबलू को पकड़ने में सफलता हासिल की।

   उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी एक दुर्दांत अपराधी है और उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी बबलू अमृतसर पुलिस के एक एएसआई की हत्या में भी शामिल है।

   इस संबंध में एफआईआर नं.  39 तिथि 07.07.2024 को पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर में आर्म्स एक्ट की धारा 25, और भारतीय न्यायिक संहिता की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss