Monday, June 22, 2026
BREAKING
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा- "योग दुनिया भर के लोगों को धर्म, जाति और पंथ से परे एकजुट करता है केन्‍द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देशभर में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 मनाया केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली विश्वविद्यालय में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित रेड रोड से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय आयोजन का नेतृत्व किया सरकार ने पशु चिकित्सा टीकों (वैक्सीन) के परीक्षण के लिए सीसीएस-एनआईएएच, बागपत में केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला के कार्यों के विस्तार को अधिसूचित किया Horoscope Today: दैनिक राशिफल 22 जून 2026 आईटीआरए जामनगर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले 100-दिवसीय योग अभियान पूरा किया, 4,500 से ज़्यादा लोग जुड़े दौड़ से ध्यान 2026 ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह से पहले कोलकाता को एकजुट किया केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ 'टीबी मुक्त भारत अभियान' की उच्च-स्तरीय वर्चुअल समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की; टीबी-मुक्त भारत की दिशा में प्रयासों को तेज करने का आह्वान किया एमआईएफएफ 2026 मास्टरक्लास में संजीव सिवन ने कहा: फिल्म निर्माता का सबसे बड़ा उपकरण कैमरा नहीं, बल्कि जिज्ञासा है

उत्तर प्रदेश

भारतीय लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करेगा 'संविधान हत्या दिवस' : सीएम योगी

July 13, 2024 09:32 AM

25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' घोषित किए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार

 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की केंद्र सरकार के निर्णय की प्रशंसा, निर्णय को अभिनंदनीय बताया

 सीएम ने कहा- यह दिवस हर नागरिक के मन में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान व विश्वास की लौ को सदैव प्रज्वलित रखेगा

 आज भी आपातकाल की भयावह स्मृतियां हमारे लोकतंत्र के माथे पर कलंक के समान विद्यमान हैं: योगी

 इस ऐतिहासिक निर्णय पर सीएम योगी ने अपनी प्रतिक्रिया में किया #SamvidhaanHatyaDiwas का उपयोग

 लखनऊ, 12 जुलाई। केंद्र सरकार द्वारा 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' घोषित किए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्णय की प्रशंसा करते हुए इसे अभिनंदनीय बताया है। उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए पीएम मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताते हुए कहा कि आज भी आपातकाल की भयावह स्मृतियां हमारे लोकतंत्र के माथे पर कलंक हैं। यह दिवस हर नागरिक के मन में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान व विश्वास की लौ को सदैव प्रज्वलित रखेगा। उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस निर्णय की जानकारी दी थी। साथ ही बताया था कि केंद्र सरकार ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

 आपातकाल की भयावह स्मृतियां हमारे लोकतंत्र के माथे पर कलंक

सीएम योगी ने एक्स पर हैशटैग संविधान हत्या दिवस (#SamvidhaanHatyaDiwas) का उपयोग करते हुए लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकनिष्ठ नेतृत्व में भारत सरकार का प्रत्येक वर्ष 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय अभिनंदनीय है। 25 जून, 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने हमारे महान संविधान का गला घोंटते हुए देश पर 'आपातकाल' थोप कर भारतीय लोकतंत्र की हत्या का कुप्रयास किया था।" उन्होंने आगे लिखा, "असंख्य सत्याग्रहियों के बलिदानों के पश्चात देश में लोकतंत्र पुनर्स्थापित हुआ, किंतु आज भी आपातकाल की भयावह स्मृतियां हमारे लोकतंत्र के माथे पर कलंक के समान विद्यमान हैं। कांग्रेस जैसे अधिनायकवादी, तानाशाही दलों की संविधान और लोकतंत्र विरोधी कुचेष्टाओं तथा षड्यंत्रों के प्रति हर भारतीय को सजग और सचेत रखने का प्रयास 'संविधान हत्या दिवस' भारतीय लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करेगा। निश्चित ही यह दिवस हर नागरिक के मन में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान व विश्वास की लौ को सदैव प्रज्वलित रखेगा। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री जी एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी का हार्दिक आभार। जय हिंद।"

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss