Wednesday, October 14, 2026
BREAKING
• दिल्ली की सुरक्षा पर बड़ा सवाल: 27,000 जवानों की तैनाती बढ़ाने की मांग, फिर भी 2,800 अब तक नहीं पहुंचे! • उप-राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया • रक्षा मंत्री ने 2026 एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 27 पदक जीतने वाले सेना के खिलाड़ियों को सम्मानित किया • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने केलांग में आईसीएमआर सेंटर फॉर हाई एल्‍टीट्यूड मेडिसन एंड पब्लिक हेल्थ रिसर्च की आधारशिला रखी • 22.10.2026 को सभी स्टेशनों पर नागरिकों पर केंद्रित अखिल भारतीय रेल जन संवाद आयोजित किया जाएगा • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 13 अक्तूबर, 2026 • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 12 अक्तूबर, 2026 • जंतर-मंतर पर पर्दा गिरा? मुख्य चुनाव आयुक्त विवाद की आंच में दिल्ली पुलिस का बड़ा दांव, अब कहां गूंजेगी विरोध की आवाज़? • कांटों भरा ताज! भारत निर्वाचन आयोग के नए डिप्टी कमिश्नर राजपुरोहित के सामने हैं 3 सबसे बड़ी चुनौतियां। • Latest News from Haryana October 2026

चंडीगढ़

Iran Israel Tension:ईरान के परमाणु हमले के डर से क्या घबराया गया इजरायल? नहीं जुटा पा रहा हमले की हिम्मत

October 11, 2024 09:26 AM

सिटी दर्पण

नई दिल्ली, 10 अक्तूबरः

Iran Israel Tension: ईरान ने कुछ दिन पहले ही परमाणु परीक्षण (Iran Nuclear Test) कर डाला. ऐसा कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है. पूरी दुनिया में किसी भी देश को भनक तक नहीं लगी ईरान ने परमाणु परीक्षण (Secret Nuclear Test in Iran) की तैयारी कर ली और परीक्षण कर भी डाला. हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ईरान में भूकंप (Earthquake in Iran) आया. यह भूकंप नहीं परमाणु परीक्षण  का असर बताया गया है. कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान ने जमीन के 10-12 किलोमीटर नीचे यह परीक्षण किया जिससे धरती डोली. इस भूकंप 6 अक्तूबर को रिक्टर स्केल पर 4.6  मापा गया. सुबह करीब 3.15 बजे यह भूकंप ईरान के सेमनान प्रांत के सोरखेह स्थान पर आया था. 

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतनयाहू  (Joe Biden Talks with Benjamin Netanyahu) के बीच बुधवार की शाम करीब आधे घंटे तक विस्तार से बातचीत हुई. बताया जा रहा है कि इस बातचीत में ईरान के मुद्दे पर ही चर्चा हुई. इजरायल की (Israel revenge on Iran) ओर से कहा जा रहा है कि ईरान पर जोरदार हमले के लिए बेताब है. वह ईरान को 1 अक्तूबर के हमले का करारा जवाब देना चाहता है. लेकिन अमेरिका की ओर से इजरायल को हमले में संयम (US urges Israel to restrain) बरतने की बात समझाई जा रही है.

व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह बातचीत सीधी, ईमानदार और काम की रही.

ईरान के हमले के एक हफ्ते के बाद दोनों नेताओं के बीच यह वार्ता हुई है. प्रवक्ता का कहना है कि इजरायल ईरान के हमले का किस प्रकार से जवाब देगा इसी मुद्दे पर दोनों देशों के प्रमुख नेताओं में बातचीत हुई है. 

Latest and Breaking News on NDTV

प्रवक्ता (White House Spokesperson) का यह भी कहना था कि इस बातचीत में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) जो वर्तमान में अमेरिकी  राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव भी लड़ रही हैं, को भी शामिल किया गया है. गौर करने की बात है कि ईरान के हमले के बाद से इजरायल के रिएक्शन को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन काफी चिंतित रहे हैं.

इजरायल के लेबनान में बिना अमेरिका को सूचना दिए किए गए हमले से भी बाइडेन नाराज थे. इस हमले की वजह से लेबनान में रह रहे अमेरिकी लोगों की जान को खतरा हो गया था.

इस वजह से दोनों देशों के प्रमुख नेताओं के रिश्तों में खटास होने की बात भी सामने आ रही थी. अब कहा जा रहा है कि इस बातचीत के बाद से दोनों के मनमुटाव को समाप्त करने की कोशिश भी की गई है. गौर करने की बात यह भी है कि बाइडेन  से  बातचीत के अलावा नेतन्याहू ने रिपब्लिकिन की ओर से राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) से बात की गई है. 

Latest and Breaking News on NDTV

बताया जा रहा है कि इजरायल की ओर से हमले के बारे डिटेल नहीं बताया गया है. इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि अमेरिका यह नहीं चाहता कि ईरान के परमाणु केंद्रों और तेल उत्पादन केंद्रों पर इजरायल किसी प्रकार से हमला करे. तेल उत्पादन केंद्रों पर हमले से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल के दामों में अस्थिरता आने की संभावना है. 

अमेरिका यह भी भय है कि इजरायल का ज्यादा बड़ा हमला दोनों देशों में पूर्ण वॉर का रूप न ले लें.

इधर इन दोनों नेताओं की बातचीत के बाद  इजरायल के डिफेंस मिनिस्टर योव गैलेंट ने कहा कि इजरायल हमले का बदला लेगा जो कि खतरनाक, सटीक और सरप्राइज वाला होगा. गैलेंट का कहना है कि हम पर हमला करने वाले को कीमत चुकानी होगी. वे यह समझ ही नहीं पाएंगे, क्या हुआ, कैसे हुआ. उन्हें केवल परिणाम दिखेगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

पहले कहा जा रहा था कि ईरान अपने इस हमले की योजना में ईरान के परमाणु केंद्रों को निशाना बना सकता है. लेकिन अमेरिका चाहता है कि इजरायल इस प्रकार को कोई हमला न करे.

वहीं, इजरायल के पूर्व पीएम भी यही कह रहे हैं कि अब मौका है कि ईरान को अच्छे से सबक खिखाया जाए.

इसमें उनके परमाणु केंद्रों को तबाह करने की वकालत भी इजरायल के पूर्व पीएम कर रहे हैं. 
सवाल यह उठ रहा है कि 1 अक्तूबर के हमले का जवाब इजरायल कब देगा. क्या ईरान का परमाणु शक्ति बनने की वजह से कोई घबराहट तो नहीं है.

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

उप-राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

उप-राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

रक्षा मंत्री ने 2026 एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 27 पदक जीतने वाले सेना के खिलाड़ियों को सम्मानित किया

रक्षा मंत्री ने 2026 एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 27 पदक जीतने वाले सेना के खिलाड़ियों को सम्मानित किया

22.10.2026 को सभी स्टेशनों पर नागरिकों पर केंद्रित अखिल भारतीय रेल जन संवाद आयोजित किया जाएगा

22.10.2026 को सभी स्टेशनों पर नागरिकों पर केंद्रित अखिल भारतीय रेल जन संवाद आयोजित किया जाएगा

जंतर-मंतर पर पर्दा गिरा? मुख्य चुनाव आयुक्त विवाद की आंच में दिल्ली पुलिस का बड़ा दांव, अब कहां गूंजेगी विरोध की आवाज़?

प्रधानमंत्री 11 अक्टूबर को चेन्नई का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री 11 अक्टूबर को चेन्नई का दौरा करेंगे

रक्षा मंत्री ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के प्रतिभागियों को संबोधित किया और  रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर जोर दिया

रक्षा मंत्री ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के प्रतिभागियों को संबोधित किया और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर जोर दिया

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण ने जमीनी स्तर पर जैव विविधता संरक्षण और सामुदायिक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए बीज क्षेत्र से प्राप्त पहुँच एवं लाभ-साझाकरण (एबीएस) निधि के अंतर्गत 2.02 करोड़ रुपये वितरित किए

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया अहमदाबाद में ब्रिक्स पारंपरिक और स्वदेशी प्रदर्शन खेल 2026 के शुभारंभ की घोषणा करेंगे

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया अहमदाबाद में ब्रिक्स पारंपरिक और स्वदेशी प्रदर्शन खेल 2026 के शुभारंभ की घोषणा करेंगे

दिल्ली बनी छावनी! 7,000 जवान, पटरियों पर पहरा: 10 अक्टूबर को आख़िर होने क्या वाला है?

दिल्ली बनी छावनी! 7,000 जवान, पटरियों पर पहरा: 10 अक्टूबर को आख़िर होने क्या वाला है?

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss