Monday, June 29, 2026
BREAKING
Horoscope Today: दैनिक राशिफल 30 जून 2026 प्रधानमंत्री को राष्‍ट्रपति के विशेष सम्‍मान 'गार्जियन ऑफ द ब्‍ल्‍यू हॉरिजन' से सम्मानित किया गया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमितशाह ने आज गुजरात के गांधीनगर में 'PM Family Care Tracker' पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ कियाऔर इस अवसर पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण परिषद के 16वें सम्मेलन में 'समग्र शिशु बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम' आरंभ करेंगे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा 16वीं सीसीएचएफडब्ल्यू बैठक में एनीमिया मुक्त भारत अभियान के परिचालन संबंधी दिशा-निर्देश जारी करेंगे केन्‍द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने लाइसेंसिंग प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए चिकित्सा उपकरण नियम, 2017 में संशोधन का प्रस्ताव रखा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 29 जून 2026 चारधाम हेलीकॉप्टर संचालन 2026 का पहला चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ आईसीजीएस अक्षय को भारतीय तटरक्षक बेड़े में शामिल किया गया केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा 29 जून, 2026 को आरोग्य सेतु 2.0 और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए अन्य डिजिटल पहल का शुभारंभ करेंगे

चंडीगढ़

Sahara Desert: सहारा रेगिस्तान में बाढ़, 50 साल से सूखी झील में पानी भरा, ​​​​​​​मोरक्को में 2 दिन में सालभर की बारिश हुई

October 13, 2024 06:49 AM

सिटी दर्पण

सहारा, 12 अक्तूबरः अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान में पिछले 2 दिनों से लगातार बारिश के बाद बाढ़ आ गई है। मोरक्को के मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मोरक्को में 2 दिन से लगातार बारिश हो रही है। इसने देश में सालभर होने वाली औसत बारिश का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मोरक्को की राजधानी रबात से 450 किमी दूर एक गांव में 24 घंटे में करीब 4 इंच बारिश हुई।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पिछले 50 साल में पहली बार सहारा रेगिस्तान में इतने कम समय में इतनी ज्यादा बारिश हुई है। नासा की सैटेलाइट तस्वीरों में इरीकी झील में पानी भरता नजर आया, जो पिछले 50 साल से सूखी थी।

सहारा रेगिस्तान में रेत के बीच पानी भरने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इससे पहले सहारा रेगिस्तान में 1974 में 6 साल के सूखे के बाद बारिश हुई थी जो बाद में बाढ़ में बदल गई थी।

सहारा रेगिस्तान में बाढ़ की तस्वीरें...

सहारा रेगिस्तान में बाढ़ की ये ड्रोन फोटो है। इसमें जगह-जगह पानी नजर आ रहा है।
सहारा रेगिस्तान में बाढ़ की ये ड्रोन फोटो है। इसमें जगह-जगह पानी नजर आ रहा है।
सहारा रेगिस्तान में भरे पानी को देख एक पर्यटक खुशी मनाता नजर आया।
सहारा रेगिस्तान में भरे पानी को देख एक पर्यटक खुशी मनाता नजर आया।
साउथ ईस्ट मेक्सिको में बारिश की वजह से रेगिस्तान में झील बन गई। टूरिस्ट इसे देखने पहुंचे।
साउथ ईस्ट मेक्सिको में बारिश की वजह से रेगिस्तान में झील बन गई। टूरिस्ट इसे देखने पहुंचे।
बाढ़ की वजह से मोरक्को की एक झील में ताड़ के पेड़ भी पानी में डूबे नजर आए।
बाढ़ की वजह से मोरक्को की एक झील में ताड़ के पेड़ भी पानी में डूबे नजर आए।
सहारा रेगिस्तान 92 लाख वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला है, जो भारत के दोगुने से भी ज्यादा है।
सहारा रेगिस्तान 92 लाख वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला है, जो भारत के दोगुने से भी ज्यादा है।
सहारा रेगिस्तान में बाढ़ की वजह से एक ओएसिस का क्षेत्रफलवल बढ़ गया।
सहारा रेगिस्तान में बाढ़ की वजह से एक ओएसिस का क्षेत्रफलवल बढ़ गया।

अगले 1500 साल में हरा-भरा हो जाएगा सहारा रेगिस्तान वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले 1500 साल में सहारा का रेगिस्तान हरा-भरा हो जाएगा। ऐसा इसलिए होगा, क्योंकि धरती इस दौरान अपनी धुरी 22 से 24.5 डिग्री तक झ़ुक जाएगी। सहारा नाम अरबी शब्द 'सहरा' से लिया गया है, जिसका मतलब मरुस्थल होता है।

सहारा रेगिस्तान 92 लाख वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है, जो भारत के दोगुने से भी ज्यादा है। यह दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान है जो नॉर्थ, सेंट्रल और वेस्ट अफ्रीका के 10 देशों में फैला हुआ है। इसमें माली-मोरक्को, मौरितानिया, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, लीबिया, नाइजर, चाड, सूडान और मिस्र जैसे देश शामिल हैं।

बारिश से बदल सकता है सराहा रेगिस्तान का मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि इस तरह की बारिश से आने वाले कुछ महीनों या सालों तक इलाके में मौसम और तापमान में बदलाव आएगा। बारिश की वजह से हवा में नमी बढ़ेगी जिससे इवैपोरेशन बढ़ेगा। इसकी वजह से वहां और तूफान आ सकते हैं।

पिछले महीने मोरक्को में बाढ़ की वजह से 18 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले साल 2022 में सहारा रेगिस्तान का दरवाजा कहे जाने वाले अल्जीरिया में बर्फबारी हुई थी। पिछले 42 साल में ये पांचवीं बार है, जब यहां बर्फबारी दर्ज की गई थी। इसके बाद इस इलाके का न्यूनतम तापमान -2 डिग्री तक गिर गया था।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री को राष्‍ट्रपति के विशेष सम्‍मान 'गार्जियन ऑफ द ब्‍ल्‍यू हॉरिजन' से सम्मानित किया गया

प्रधानमंत्री को राष्‍ट्रपति के विशेष सम्‍मान 'गार्जियन ऑफ द ब्‍ल्‍यू हॉरिजन' से सम्मानित किया गया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमितशाह ने आज गुजरात के गांधीनगर में 'PM Family Care Tracker' पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ कियाऔर इस अवसर पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमितशाह ने आज गुजरात के गांधीनगर में 'PM Family Care Tracker' पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ कियाऔर इस अवसर पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई

चारधाम हेलीकॉप्टर संचालन 2026 का पहला चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

चारधाम हेलीकॉप्टर संचालन 2026 का पहला चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

आईसीजीएस अक्षय को भारतीय तटरक्षक बेड़े में शामिल किया गया

आईसीजीएस अक्षय को भारतीय तटरक्षक बेड़े में शामिल किया गया

रेलवे बोर्ड ने आज वैगन डिज़ाइन नीति में बड़े सुधारों को लागू करने का निर्णय लिया

रेलवे बोर्ड ने आज वैगन डिज़ाइन नीति में बड़े सुधारों को लागू करने का निर्णय लिया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, शुक्रवार, 26 जून 2026 को नई दिल्ली में नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की 10वीं शीर्ष-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, शुक्रवार, 26 जून 2026 को नई दिल्ली में नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की 10वीं शीर्ष-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे

प्रधानमंत्री ने प्रगति की 52वीं बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री ने प्रगति की 52वीं बैठक की अध्यक्षता की

राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए एनएचएआई ने अतिक्रमण अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई तेज की

राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए एनएचएआई ने अतिक्रमण अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई तेज की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों से मुलाकात की

स्वच्छ भारत मिशन - शहरी 2.0 के साथ सतत विकास की मजबूत नींव

स्वच्छ भारत मिशन - शहरी 2.0 के साथ सतत विकास की मजबूत नींव

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss