Monday, November 02, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana November 2026 • Latest News from Punjab November 2026 • भारत की राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र में हरियाणा राज्य के गठन के 60वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हीरक जयंती’ समारोह में शामिल हुईं • प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क की दिशा में बड़ी पहल बताया • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ पुलिस के हीरक जयंती स्थापना समारोह में भाग लिया और चंडीगढ़ पुलिस के राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए • एयर मार्शल मेहताब सिंह देसवाल, एवीएसएम, वीएम ने पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यभार संभाला • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 02 नवंबर, 2026 • 59 मिनट में आगरा, ढाई घंटे से कम में लखनऊ: क्या उत्तर भारत का नक्शा बदलने वाला है? • Latest News from Punjab November 2026 • Latest News from Haryana November 2026

हरियाणा

*परिवहन मंत्री अनिल विज ने कैथल बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया*

November 29, 2024 09:42 PM

चंडीगढ़, 29 नवम्बर - हरियाणा के परिवहन, ऊर्जा एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज कैथल बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वह सिरसा से चंडीगढ़ जाते समय अचानक कैथल बस अड्डे पर पहुंचे।

 निरीक्षण के दौरान, शौचालयों की सफाई में लापरवाही और बसों की खराब हालत पर सख्त कार्रवाई करते हुए संस्थान प्रबंधक सुनील कुमार व बस चालक मोनू को निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्कशॉप कर्मचारियों के खिलाफ जांच के आदेश भी दिए, जो खराब बसों को रूट पर भेजने के लिए जिम्मेदार थे।

 श्री विज ने बस अड्डे पर दुकानों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच कर खाद्य निरीक्षक को सैंपल लेने के निर्देश दिए। उन्होंने रोडवेज महाप्रबंधक को निजी बसों में टिकट व्यवस्था की जांच करने और शौचालयों में 24 घंटे सफाई व पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए।

 परिवहन मंत्री ने कहा कि रोडवेज को देश में नंबर वन बनाना है और यात्रियों को हरसंभव सुविधा मुहैया कराई जाएगी। खराब बसों को ठीक करने और बस संचालन में कोई कोताही न बरतने के निर्देश भी दिए।

कैथल में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के संबंध में उन्होंने कहा कि महीने के दूसरे शुक्रवार को यह बैठक आयोजित की जाएगी।

 

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss