Tuesday, October 13, 2026
BREAKING
• उप-राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया • रक्षा मंत्री ने 2026 एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 27 पदक जीतने वाले सेना के खिलाड़ियों को सम्मानित किया • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने केलांग में आईसीएमआर सेंटर फॉर हाई एल्‍टीट्यूड मेडिसन एंड पब्लिक हेल्थ रिसर्च की आधारशिला रखी • 22.10.2026 को सभी स्टेशनों पर नागरिकों पर केंद्रित अखिल भारतीय रेल जन संवाद आयोजित किया जाएगा • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 13 अक्तूबर, 2026 • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 12 अक्तूबर, 2026 • जंतर-मंतर पर पर्दा गिरा? मुख्य चुनाव आयुक्त विवाद की आंच में दिल्ली पुलिस का बड़ा दांव, अब कहां गूंजेगी विरोध की आवाज़? • कांटों भरा ताज! भारत निर्वाचन आयोग के नए डिप्टी कमिश्नर राजपुरोहित के सामने हैं 3 सबसे बड़ी चुनौतियां। • Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026

चंडीगढ़

Mahakumbh : संगम की रेती पर तीन घंटे रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी, गंगा पूजन कर महाकुंभ की करेंगे शुरुआत

December 09, 2024 07:22 AM

सिटी दर्पण

लखनऊ, 08 दिसंबरः 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज में करीब तीन घंटे तक रहेंगे। इस दौरान वह गंगा पूजन कर महाकुंभ की शुरुआत करेंगे। साथ ही सात हजार करोड़ रुपये से अधिक की करीब 700 परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। शनिवार को प्रयागराज आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ एवं प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की तथा जरूरी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अफसरों संग बैठक में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की। साथ ही पूरे आयोजन का खाका खींचा। इसके अनुसार प्रधानमंत्री विशेष विमान से करीब 11 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां से हेलिकॉप्टर से अरैल आएंगे। अरैल से निषादराज क्रूज पर सवार हो किला घाट आएंगे। फिर संगम पहुंचकर गंगा पूजन करेंगे। प्रधानमंत्री इस मौके पर संतों संग वार्ता भी करेंगे।

प्रधानमंत्री अक्षयवट, पातालपुरी एवं हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। साथ ही कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। उनका भरद्वाज आश्रम जाने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। हालांकि, इसके लिए अभी पीएमओ से स्वीकृति मिलनी बाकी है। इसके बाद प्रधानमंत्री संगम नोज पर तैयार हो रहे पंडाल में सभा को संबोधित करेंगे।

Prime Minister Modi will stay on the sands of Sangam for three hours, will start Mahakumbh by worshiping Ganga
2 of 7

सात सौ निर्माण परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

इससे पहले वह 7000 करोड़ रुपये की करीब 700 निर्माण परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें से 3800 करोड़ रुपये की 400 से अधिक परियोजना महाकुंभ की हैं। इनके अलावा रेलवे, एनएचएआई समेत अन्य केंद्रीय विभागों की परियोजनाएं हैं। प्रधानमंत्री इस मौके पर वर्चुअल माध्यम से शृंग्वेरपुर में बने निषादराज पार्क समेत अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। साथ ही शृंग्वेरपुर में प्रस्तावित गंगा रिवर फ्रंट एवं संग्रहालय का शिलान्यास भी करेंगे।

27 नवंबर को प्रयागराज आए मुख्यमंत्री की ओर से पूर्व में 6500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण की घोषणा की गई थी। हालांकि, अब इनमें कई अन्य निर्माण भी शामिल हो गए हैं। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि लोकार्पण वाली परियोजनाओं की विभागवार सूची तैयार की जा रही। अभी इनकी संख्या और बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के हाथों पांच करोड़ रुपये या इससे अधिक लागत वाली स्थायी निर्माण परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा।

10 तक पूरे कर लिए जाएं सभी काम 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों संग बैठक में महाकुंभ के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पूरे हो चुके कार्यों पर संतोष जताया। साथ ही सभी कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने अन्य परियोजनाओं को भी 10 दिसंबर तक पूरा कर लेने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मेले की बसावट, संगम पर सर्कुलेटिंग एरिया बढ़ाने के लिए ड्रेजिंग आदि कार्यों में अपेक्षित तेजी लाने की बात कही। इसके लिए उन्होंने जरूरी संसाधन एवं श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने डिजिटल महाकुंभ की बात भी कही।

Prime Minister Modi will stay on the sands of Sangam for three hours, will start Mahakumbh by worshiping Ganga
4 of 7

शृंग्वेरपुर धाम नहीं जाएंगे प्रधानमंत्री लेकिन निषादराज की रहेगी चर्चा

प्रधानमंत्री शृंग्वेरपुर धाम तो नहीं जाएंगे लेकिन निषादराज की चर्चा हर जगह रहेगी। प्रधानमंत्री ऑनलाइन माध्यम से निषादराज पार्क, भगवान राम एवं निषादराज की गले मिलते प्रतिमा एवं घाट का भी लोकार्पण करेंगे। इसी के साथ वहां प्रस्तावित गंगा रिवर फ्रंट एवं संग्रहालय का शिलान्यास भी करेंगे। इन पर करीब 350 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री को शृंग्वेरपुर जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था लेकिन मुख्यमंत्री की बैठक में स्पष्ट किया गया कि प्रधानमंत्री शृंग्वेरपुर नहीं जाएंगे। हालांकि, वर्चुअल लोकार्पण के दौरान संबंधित विभाग के अफसर तथा अन्य लोग शृंग्वेरपुर में मौजूद रहेंगे।

Prime Minister Modi will stay on the sands of Sangam for three hours, will start Mahakumbh by worshiping Ganga
5 of 7

गंगा पूजन से पहले संतों संग वार्ता करेंगे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री संगम नोज पर गंगा पूजन से पहले संतों से वार्ता करेंगे। वार्ता में अखाड़ों, खाक चौक, दंडीबाड़ा, आचार्यबाड़ा संग अन्य संस्थाओं के संत शामिल रहेंगे। मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी देने के साथ संतों का भी आह्वान किया। इसके लिए मेला प्रशासन की ओर से संतों को आमंत्रण भी भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री ने संतों को प्रधानमंत्री की सभा के लिए आमंत्रित किया।

रसूलाबाद नहीं अब लिखा जाए चंद्रशेखर आजाद घाट

नैनी में फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने नालों की टैपिंग, एसटीपी के निर्माण, नालों एवं सीवर लाइन के गंदे पानी के शोधन आदि के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान जल निगम के अफसरों ने रसूलाबाद एसटीपी की भी फाइल दिखाई। इससे पहले समीक्षा बैठक में महापौर गणेश केसरवानी की ओर से मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई थी कि उनके निर्देश पर रसूलाबाद घाट का नामकरण चंद्रशेखर आजाद के नाम पर हो गया। ऐसे में मुख्यमंत्री फाइल में भी रसूलाबाद की जगह चंंद्रशेखर आजाद घाट लिए जाने का निर्देश दिया।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

उप-राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

उप-राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

रक्षा मंत्री ने 2026 एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 27 पदक जीतने वाले सेना के खिलाड़ियों को सम्मानित किया

रक्षा मंत्री ने 2026 एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 27 पदक जीतने वाले सेना के खिलाड़ियों को सम्मानित किया

22.10.2026 को सभी स्टेशनों पर नागरिकों पर केंद्रित अखिल भारतीय रेल जन संवाद आयोजित किया जाएगा

22.10.2026 को सभी स्टेशनों पर नागरिकों पर केंद्रित अखिल भारतीय रेल जन संवाद आयोजित किया जाएगा

जंतर-मंतर पर पर्दा गिरा? मुख्य चुनाव आयुक्त विवाद की आंच में दिल्ली पुलिस का बड़ा दांव, अब कहां गूंजेगी विरोध की आवाज़?

प्रधानमंत्री 11 अक्टूबर को चेन्नई का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री 11 अक्टूबर को चेन्नई का दौरा करेंगे

रक्षा मंत्री ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के प्रतिभागियों को संबोधित किया और  रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर जोर दिया

रक्षा मंत्री ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के प्रतिभागियों को संबोधित किया और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर जोर दिया

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण ने जमीनी स्तर पर जैव विविधता संरक्षण और सामुदायिक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए बीज क्षेत्र से प्राप्त पहुँच एवं लाभ-साझाकरण (एबीएस) निधि के अंतर्गत 2.02 करोड़ रुपये वितरित किए

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया अहमदाबाद में ब्रिक्स पारंपरिक और स्वदेशी प्रदर्शन खेल 2026 के शुभारंभ की घोषणा करेंगे

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया अहमदाबाद में ब्रिक्स पारंपरिक और स्वदेशी प्रदर्शन खेल 2026 के शुभारंभ की घोषणा करेंगे

दिल्ली बनी छावनी! 7,000 जवान, पटरियों पर पहरा: 10 अक्टूबर को आख़िर होने क्या वाला है?

दिल्ली बनी छावनी! 7,000 जवान, पटरियों पर पहरा: 10 अक्टूबर को आख़िर होने क्या वाला है?

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss