Sunday, September 27, 2026
BREAKING
• वैकल्पिक ईंधन से रेलवे की उड़ान: हाइड्रोजन के बाद अब एलएनजी यानी लिक्विफाइड नेचुरल गैस से दौड़ेगी भारत की पहली ट्रेन • Latest News from Punjab September 2026 • Latest News from Haryana September 2026 • उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 27 सितंबर को केरल का दौरा करेंगे • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए • गुंटूर और नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चार लेन के ओवरब्रिज की आधारशिला रखी गई। • केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने संयुक्त राष्ट्र की उच्च स्तरीय बैठक में वैश्विक महामारी की तैयारियों और उससे निपटने की क्षमता को मजबूत करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 27 सितंबर, 2026 • महाराष्ट्र पर सूखे का साया: 265 तालुके संकट में, सरकार का 12-सूत्री राहत पैकेज बचा पाएगा किसानों की उम्मीदें? • प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विकास और समृद्धि को गति देने में ‘मेक इन इंडिया’ की भूमिका को रेखांकित किया

चंडीगढ़

Himachal Weather: बर्फबारी से 87 सड़कें और 457 बिजली ट्रांसफार्मर ठप, 10 स्थानों पर न्यूनतम पारा माइनस में

December 10, 2024 07:49 AM

सिटी दर्पण

शिमला, 09 दिसंबरः 

हिमाचल प्रदेश में लंबे समय बाद मौसम ने करवट बदली। रविवार को शिमला समेत हिमाचल के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है, जबकि कांगड़ा, कुल्लू और बिलासपुर के नयना देवी में बूंदाबांदी हुई है। शिमला, कुफरी, सिरमौर के चूड़धार, नौहराधार, हरिपुरधार, चंबा के किलाड़ और मंडी के शिकारी देवी, कमरूनाग और शैटाधार में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। सिरमौर के छितकुल और किन्नौर कैलाश, लाहौल-स्पीति में रोहतांग दर्रा, बारालाचा, कोकसर, सिस्सू, दारचा, जिस्पा, कुंजुम दर्रा समेत ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हुई है।

धर्मशाला के नड्डी और मैक्लोडगंज में फाहे गिरे। बर्फबारी के बाद सोमवार सुबह शिमला में हल्की धूप खिली, लेकिन दुश्वारियां बरकरार हैं। ताजा बर्फबारी के बाद सोमवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में एक नेशनल हाईवे व 87 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। वहीं सोलन, शिमला, कुल्लू, मंडी, किन्नाैर, चंबा, सिरमाैर जिले में 457 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हैं। रोहतांग सहित कोकसर में रविवार सुबह भी हल्की बर्फबारी हुई।

शीतलहर बढ़ी, सड़कों पर फिसलन
बर्फबारी से ऊपरी शिमला के लिए भी यातायात प्रभावित है। सड़क पर बर्फ जमने से फिसलन ज्यादा है। गाड़ियां स्किड हो रही हैं। प्रशासन ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने व जरूरी होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है। उधर, बर्फबारी के बाद अधिकतर क्षेत्रों में शीतलहर बढ़ गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकांश स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। अधिकतम तापमान भी सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। 10 स्थानों पर न्यूनतम पारा माइनस में दर्ज किया गया है। अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
  आज भी बारिश-बर्फबारी के आसार
कोकसर में 6.7, खदराला 5.0, सांगला 3.6, चाैपाल 4.0, गोंदला 2.5, कल्पा 1.8, पूह 1.0, केलांग 3.0, निचार और शिमला में 2.5 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं कंडाघाट में 2.2, नयना देवी और कसौली 2.0, जुब्बड़हट्टी 1.9, मंडी 1.4, सोलन 0.6 व सुंदरनगर में 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज भी लाहौल-स्पीति, चंबा, किन्नौर, कांगड़ा, शिमला, मंडी और कुल्लू जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। । 10 से 15 दिसंबर तक राज्य में माैसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 10 व 11 दिसंबर को भाखड़ा बांध (बिलासपुर) और बल्ह घाटी (मंडी) के जलाशय क्षेत्र के कई हिस्सों में सुबह व शाम को  घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 2.0, सुंदरनगर 3.1, भुंतर 2.9, कल्पा -3.8, धर्मशाला 3.9, ऊना 1.2, नाहन 6.9, पालमपुर 1.0 , सोलन 3.0, मनाली -0.2, कांगड़ा 4.0, मंडी 4.7, बिलासपुर 5.7, हमीरपुर 2.8, जुब्बड़हट्टी 2.4, कुफरी -3.1, कुकुमसेरी -6.4, नारकंडा -4.6, भरमाैर -1.2, रिकांगपिओ -0.6, सेऊबाग 3.0, बरठीं 3.2, समदो -5.4, सराहन 5.5, देहरा गोपीपुर 5.0, ताबो -12.3 व बजाैरा में 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
रोहतांग, कोकसर में फिर बर्फबारी मनाली-केलांग बस सेवा बंद
उधर, रोहतांग सहित कोकसर में रविवार सुबह भी हल्की बर्फबारी हुई है। मौसम को देखते हुए पर्यटकों की अटल टनल रोहतांग की तरफ आवाजाही को फिलहाल रोक दिया गया है।  ऊंची चोटियों पर एक दिन पहले हुई बर्फबारी के बाद मनाली व केलांग के बीच बस सेवा बाधित है। फिलहाल निगम की बसें न तो लाहौल भेजी जा रही हैं, न ही लाहौल से मनाली की ओर बसें आई हैं। कुल्लू व लाहौल में सोमवार को भी मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है।

 सिरमाैर जिले में हल्की बर्फबारी से तापमान में आई गिरावट, किसानों की उम्मीदें बढ़ीं

जनपद सिरमौर के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को सीजन का पहला हिमपात हुआ। हल्की बर्फबारी से तापमान में गिरावट आ गई है। वहीं लंबे अरसे से बारिश और बर्फबारी की बाट जोह रहे किसानों और बागवानों की उम्मीदें भी बढ़ी हैं। गौरतलब है कि पिछले करीब ढाई महीने से जिले में बारिश नहीं हुई है। इसके चलते किसानों और बागवानों को परेशानियां झेलनी पड़ रहीं। बारिश नहीं होने से गेहूं, लहसुन और गुठलीधार फलों के बागीचे बुरी तरह प्रभावित हो रहे थे।
 
बर्फ पर स्किड होकर खाई में गिरी गाड़ी, एक की माैत
बहराल क्षेत्र के इन इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई है। इससे क्षेत्र के किसानों व बागवानों की आस जग गई है। उधर, बारिश से होने से लोगों को सूखी ठंड से होने वाली बीमारियों से भी राहत मिलेगी। वहीं जिले में सोमवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की माैत हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नौहराधार में बर्फ पर स्किड होकर एक गाड़ी नाले में जा गिरी। पुलिस ने माैके पर पहुंचकर आगामी कारवाई शुरू की।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 27 सितंबर को केरल का दौरा करेंगे

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 27 सितंबर को केरल का दौरा करेंगे

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

गुंटूर और नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चार लेन के ओवरब्रिज की आधारशिला रखी गई।

गुंटूर और नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चार लेन के ओवरब्रिज की आधारशिला रखी गई।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विकास और समृद्धि को गति देने में ‘मेक इन इंडिया’ की भूमिका को रेखांकित किया

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विकास और समृद्धि को गति देने में ‘मेक इन इंडिया’ की भूमिका को रेखांकित किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया

ऑपरेशन दृष्टि: सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा ने नियंत्रण रेखा के पास तंगधार में आयोजित दो दिवसीय मेगा नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर के दौरान आंखों की रोशनी बहाल करने वाली 220 सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी कीं

ऑपरेशन दृष्टि: सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा ने नियंत्रण रेखा के पास तंगधार में आयोजित दो दिवसीय मेगा नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर के दौरान आंखों की रोशनी बहाल करने वाली 220 सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी कीं

भारतीय रेल ने वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस को मथुरा तक विस्तारित करने की मंजूरी दी

भारतीय रेल ने वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस को मथुरा तक विस्तारित करने की मंजूरी दी

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने ‘विश्वसंचार हिंदुत्व का’ पुस्तक का विमोचन किया, कहा— हिंदुत्व किसी के खिलाफ नहीं है, यह सभी को साथ लेकर चलता है

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने ‘विश्वसंचार हिंदुत्व का’ पुस्तक का विमोचन किया, कहा— हिंदुत्व किसी के खिलाफ नहीं है, यह सभी को साथ लेकर चलता है

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने क्वांटम अनुप्रयोगों हेतु 20 मिलीकेल्विन क्षमता वाले डाइल्यूशन रेफ्रिजरेटर के स्वदेशी विकास के लिए प्रौद्योगिकी विकास निधि योजना के तहत एक स्टार्ट-अप के साथ अपने पहले उच्च-मूल्य वाले गहन-प्रौद्योगिकी परियोजना समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारतीय रेल ने वडोदरा मंडल के अलकापुरी में 166.5 करोड़ रुपये की लागत से रोड ओवर ब्रिज के निर्माण की मंजूरी‍ दी

भारतीय रेल ने वडोदरा मंडल के अलकापुरी में 166.5 करोड़ रुपये की लागत से रोड ओवर ब्रिज के निर्माण की मंजूरी‍ दी

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss