Monday, October 19, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया • केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है • भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की • ITRA, जामनगर ने मनाया छठा स्थापना दिवस ‘ITRA दिवस’; आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान और जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्थान की उपलब्धियों को किया रेखांकित • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 17 अक्तूबर, 2026 • रुबियो जा रहे हैं अंबानी के जामनगर: अमेरिका में डीज़ल की आग बुझाने का रास्ता गुजरात से होकर निकलता है? • Latest News from Haryana October 2026

चंडीगढ़

Weather: 14 जनवरी की रात से बिगड़ेगा मौसम, पंजाब-हरियाणा व यूपी समेत 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट; जानिए 4 दिनों का हाल

January 13, 2025 08:23 AM
सिटी दर्पण
नई दिल्ली, 12 जनवरीः  उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जारी की है। उत्तर और मध्य भारत में अभी लोगों को भीषण ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है।

 14 जनवरी की रात से एक नया पश्चिम विक्षोभ मौसम को प्रभावित करेगा। इस वजह से लोगों को अगले दो दिनों तक बारिश के साथ ठंड का सामना करना पड़ेगा। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी के आसार हैं।

 इन राज्यों में पड़ेगा घना कोहरा

13 जनवरी यानी आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 14 जनवरी को पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली में घने कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा।

 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिम विक्षोभ इन दिनों पंजाब के ऊपर सक्रिय है। 14 जनवरी की रात से दोबारा मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और यह सिलसिला 16 जनवरी तक जारी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ में बारिश के आसार हैं। पहाड़ी राज्यों में हिमपात भी होगा। वहीं श्रीलंका के पास एक चक्रवात बने होने की वजह से तमिलनाडु और केरल में भी बारिश का अलर्ट है।

 पिछले 24 घंटे में मौसम का हाल

पिछले 24 घंटे में पश्चिम विक्षोभ की वजह से जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में घना कोहरा पड़ा। यहां दृश्यता 50 मीटर से कम रही। 

ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी घना कोहरा देखने को मिला। जम्मू-कश्मीर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच कम होते अंतर के कारण रविवार को भी कड़ाके की ठंड जारी रही। पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में बारिश ने ठंड बढ़ा दी है।

 इन क्षेत्र में गिरेगा पारा

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। इसके बाद तीन दिनों तक तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। वहीं अगर पश्चिम भारत की बात करें तो अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।

 इसके बांद 2-3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। पूर्वी भारत में अगले 48 घंटों के दौरान लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यहां न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की उम्मीद है। मगर इसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी हो सकती है।

 कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम?

  • 13 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी राजस्थान में कोल्ड-डे जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा पड़ेगा। इसके अलावा बिहार, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश समेत पूरे पूर्वोत्तर में कोहरे का अलर्ट है।
  • 14 जनवरी को पंजाब-हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के राज्यों में घना कोहरा पड़ सकता है। तमिलनाडु और केरल में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
  • 15 जनवरी को उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में पश्चिम विक्षोभ की वजह से गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। वहीं तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
  • 16 जनवरी को भी पहाड़ी राज्यों और पंजाब व हरियाणा में बारिश हो सकती है। मगर मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। इस दौरान उत्तर प्रदेश, असम, त्रिपुरा और मेघालय में घना कोहरा पड़ेगा।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

सरकार का बड़ा फैसला: 137 कैंसर-रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन की सीमा तय, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें

सरकार का बड़ा फैसला: 137 कैंसर-रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन की सीमा तय, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान  की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss