Tuesday, September 29, 2026
BREAKING
• व्यापार नहीं, आतंक है असली काँटा? जयशंकर के एक बयान से वॉशिंगटन में हलचल • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अशोक सिंघल को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आध्यात्मिक संकल्प तथा सामाजिक एकता के प्रति समर्पण को याद किया • केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने फ्रांस के उच्च शिक्षा, अनुसंधान और अंतरिक्ष मंत्री महामहिम श्री फिलिप बैपटिस्ट के साथ नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया • भारतीय नौसेना नई दिल्ली स्थित नौसेना भवन में इस वर्ष कमांडरों के सम्मेलन के दूसरे संस्करण की मेजबानी करेगी • भारतीय रेलवे ने दक्षिण तट रेलवे के विजयवाड़ा के माध्यम से मछलीपट्टनम और कुरनूल शहर के बीच नई त्रि-साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी दी • केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और इससे संबद्ध अस्पतालों की प्रगति की समीक्षा की • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 29 सितंबर, 2026 • पंजाब का चुनावी दंगल शुरू : आप ने महँगाई भत्ते से मुलाज़िमों को मनाया तो अब भाजपा हाई कमान अमित शाह की नशे के मुद्दे पर एंट्री, किसका दाँव पड़ेगा भारी? • उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के 15वें स्नातक दिवस समारोह में शामिल हुए

चंडीगढ़

Mahakumbh: महाकुंभ शुरू, 1 करोड़ श्रद्धालु पहुंचेंगे:12 किमी पैदल चल रहे; डुबकी लगाकर विदेशी भक्त बोले- जय श्रीराम

January 13, 2025 08:24 AM
सिटी दर्पण
लखनऊ, 12 जनवरीः  

महाकुंभ का शुभारंभ हो चुका है। पौष पूर्णिमा पर आज पहला स्नान है। इस मौके पर 1 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाएंगे। संगम नोज पर हर घंटे में 2 लाख लोग स्नान कर रहे हैं। आज से ही श्रद्धालु 45 दिन का कल्पवास शुरू करेंगे।

संगम नोज समेत करीब 12 किमी एरिया में स्नान घाट बनाया गया है। संगम पर एंट्री के सभी रास्तों में भक्तों की भीड़ है। महाकुंभ में वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है। इसके चलते श्रद्धालु 10-12 किलोमीटर पैदल चलकर संगम पहुंच रहे हैं।

60 हजार जवान सुरक्षा और व्यवस्था संभालने में लगे हैं। पुलिस कर्मी स्पीकर से लाखों की संख्या में आई भीड़ को मैनेज कर रहे हैं। जगह-जगह कमांडो और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी तैनात हैं।

भीषण ठंड में विदेशी भक्त भी डुबकी लगा रहे हैं। ब्राजील के आए श्रद्धालु फ्रांसिस्को ने कहा- मैं योग का अभ्यास करता हूं। मोक्ष की खोज कर रहा हूं। भारत दुनिया का आध्यात्मिक हृदय है। जय श्रीराम।

एपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स भी महाकुंभ पहुंच चुकी हैं। उन्होंने निरंजनी अखाड़े में अनुष्ठान किया। वह कल्पवास भी करेंगी।

महाकुंभ 144 साल में दुर्लभ खगोलीय संयोग में हो रहा है। सीएम योगी ने पौष पूर्णिमा की बधाई दी। महाकुंभ को लेकर गूगल ने भी खास फीचर शुरू किया। महाकुंभ टाइप करते ही पेज पर वर्चुअल फूलों की बारिश हो रही है।

महाकुंभ के पहले स्नान से जुड़े पल-पल के अपडेट्स और वीडियो के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...

लाइव अपडेट्स

 21 मिनट पहले
संगम नोज पर उमड़ा सैलाब, देखिए तस्वीरें
 
 
 
 
  
24 मिनट पहले
स्नान के बाद नाचते-गाते हुए अपने घर लौट रहे श्रद्धालु

पौष पूर्णिमा पर महाकुंभ में देश की विभिन्न संस्कृतियों का संगम देखने को मिल रहा है। राजस्थान से आए कुछ श्रद्धालु, जिन्होंने पवित्र नदियों में डुबकी लगाकर पुण्य की कामना की, अब नाचते-गाते हुए अपने घर लौट रहे हैं।

 
46 मिनट पहले
प्रयागराज में श्रद्धालुओं के लिए चल रहीं 300 बसें, अपडेट दे रहे भास्कर रिपोर्टर राजेश

परिवहन विभाग प्रयागराज के लिए 7000 बसें चला रहा है, जबकि प्रयागराज में 300 शटल बसें चल रही हैं। मुख्य स्नान पर परिवहन निगम ने शटल बसों को मुफ्त रखने का फैसला किया है।

 
51 मिनट पहले
साउथ अफ्रीका की निक्की ने कहा- हम यहां आकर धन्य हो गए

साउथ अफ्रीका से आईं निक्की ने कहा- यह बहुत ही पावरफुल स्थान है। हम यहां आकर धन्य हो गए हैं।

 
56 मिनट पहले
रुस से आई महिला भक्त ने कहा- आई लव इंडिया

रुस आई महिला भक्त ने कहा- भारत एक महान देश है। मैं पहली बार कुंभ आई हूं। मुझे यहां पर असली भारत दिख रहा है।

असली शक्ति भारत के लोगों में निहित है। मैं यहां के लोगों की आस्था देखकर अचंभित हूं। आई लव इंडिया।

 
07:15 AM13 जनवरी 2025
संगम के तट पर जाने वाले रास्तों पर श्रद्धालुओं की भीड़, देखिए VIDEO
  
 
  
07:08 AM13 जनवरी 2025
जर्मनी से प्रवासी भारतीय परिवार के साथ पहुंचे, बोले-जमीन से जुड़े रहना चाहिए

मैसूर के मूल निवासी और अब जर्मनी में रह रहे जितेश प्रभाकर अपनी पत्नी सास्किया नॉफ और बेटे आदित्य के साथ महाकुंभ में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा- इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं यहां (भारत में) रहता हूं या विदेश में, जुड़ाव होना चाहिए। मैं हर दिन योग का अभ्यास करता हूं। व्यक्ति को जमीन से जुड़े रहना चाहिए। हमेशा अपने भीतर की यात्रा करने की कोशिश करनी चाहिए।

उनकी पत्नी सास्किया नॉफ ने बताया- मैं बहुत उत्साहित हूं। मुझे यहां आना हमेशा अच्छा लगता है।

 06:52 AM13 जनवरी 2025
स्पेन से आए भक्त ने कहा- मैं बहुत भाग्यशाली

स्पेन से आए भक्त ने कहा- हम एक आध्यात्मिक यात्रा पर हैं। मैंने गंगा में पवित्र स्नान किया। इसका भरपूर आनंद लिया। मैं बहुत भाग्यशाली हूं।

 06:50 AM13 जनवरी 2025
साउथ अफ्रीका के श्रद्धालु ने कहा- महाकुंभ बहुत सुंदर है

साउथ अफ्रीका से आए श्रद्धालु ने कहा- महाकुंभ बहुत सुंदर है। सड़कें साफ हैं। लोग बहुत मिलनसार हैं। हम सनातन धर्म का पालन कर रहे हैं।

 06:44 AM13 जनवरी 2025
ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय ने कुंभ में स्नान के पुण्य को बताया
 
 ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय ने बताया कि ग्रहों का एक दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसमें गंगा-यमुना के पवित्र जल में डुबकी लगाने वाले अमृत लाभ और पुण्य की प्राप्ति करेंगे। इससे उनके अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होगा।
 
06:34 AM13 जनवरी 2025
खोया पाया केंद्र पर लोगों की भीड़ लगी, ताजा अपडेट दे रहे भास्कर रिपोर्टर विकास
 
  
06:33 AM13 जनवरी 2025
श्रद्धालु ने कहा- प्रयागराज जैसा स्थान पूरे ब्रह्मांड में नहीं

श्रद्धालु पवन कुमार ने बताया- मैं अयोध्या से आया हूं। ये तीर्थ राज प्रयाग है। यह जगह बहुत पवित्र है, ऐसा स्थान पूरे ब्रह्मांड में कहीं नहीं है। इसे तीर्थों का राजा भी माना जाता है।

 
06:27 AM13 जनवरी 2025
प्रयागराज महाकुंभ के पहले स्नान की तस्वीरें
 

 

 
 
  
06:25 AM13 जनवरी 2025
एमपी से आई महिला अपने परिवार से बिछड़ी
  
06:23 AM13 जनवरी 2025
 श्रद्धालुओं पर आज और कल होगी पुष्प वर्षा 

महाकुंभ के मुख्य स्नान पर्वों के दिन संतों और श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। इसकी शुरुआत पौष पूर्णिमा स्नान पर्व यानी आज से होगी। इसके बाद मकर संक्रांति पर होने वाले अमृत स्नान के दौरान भी पुष्प वर्षा होगी।

 
06:20 AM13 जनवरी 2025
आज से हर 10 मिनट पर एक स्पेशल ट्रेन 

पौष पूर्णिमा के साथ ही सोमवार से महाकुंभ का आयोजन शुरू हो गया है। इस अवसर पर रेलवे ने प्रयागराज से 199 स्पेशल ट्रेनों का संचालन की तैयारी की है, जो रविवार रात 12 बजे से शुरू किया गया है। रेलवे का उद्देश्य है कि विभिन्न रूटों पर हर 10 मिनट में स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएं। 

06:11 AM13 जनवरी 2025
महाकुंभ का ड्रोन
06:00 AM13 जनवरी 2025
महाकुंभ में 144 साल बाद बन रहा समुद्र मंथन जैसा दुर्लभ संयोग

महाकुंभ में 144 साल बाद समुद्र मंथन जैसा दुर्लभ संयोग बन रहा है। बुधादित्य, कुंभ और श्रवण नक्षत्र के साथ ही सिद्धि योग बन रहा है। सूर्य, चंद्र और शनि तीनों ग्रह शनि की राशि मकर और कुंभ में गोचर कर रहे हैं। यह संयोग देवासुर संग्राम के समय बना था।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने अशोक सिंघल को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आध्यात्मिक संकल्प तथा सामाजिक एकता के प्रति समर्पण को याद किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अशोक सिंघल को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आध्यात्मिक संकल्प तथा सामाजिक एकता के प्रति समर्पण को याद किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

भारतीय नौसेना नई दिल्ली स्थित नौसेना भवन में इस वर्ष कमांडरों के सम्मेलन के दूसरे संस्करण की मेजबानी करेगी

भारतीय नौसेना नई दिल्ली स्थित नौसेना भवन में इस वर्ष कमांडरों के सम्मेलन के दूसरे संस्करण की मेजबानी करेगी

भारतीय रेलवे ने दक्षिण तट रेलवे के विजयवाड़ा के माध्यम से  मछलीपट्टनम और कुरनूल शहर के बीच नई त्रि-साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने दक्षिण तट रेलवे के विजयवाड़ा के माध्यम से मछलीपट्टनम और कुरनूल शहर के बीच नई त्रि-साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी दी

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और इससे संबद्ध अस्पतालों की प्रगति की समीक्षा की

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और इससे संबद्ध अस्पतालों की प्रगति की समीक्षा की

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के 15वें स्नातक दिवस समारोह में शामिल हुए

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के 15वें स्नातक दिवस समारोह में शामिल हुए

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंहल जी की जयंती पर आयोजित जन्मशताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंहल जी की जयंती पर आयोजित जन्मशताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया

भारत किसी देश की भूमि पर कब्जा नहीं करना चाहता, लेकिन खतरा होने पर अपनी सुरक्षा और रणनीतिक स्वायत्तता की रक्षा करेगा: राजनाथ सिंह

भारत किसी देश की भूमि पर कब्जा नहीं करना चाहता, लेकिन खतरा होने पर अपनी सुरक्षा और रणनीतिक स्वायत्तता की रक्षा करेगा: राजनाथ सिंह

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 27 सितंबर को केरल का दौरा करेंगे

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 27 सितंबर को केरल का दौरा करेंगे

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss