Monday, November 16, 2026
BREAKING
• अमेरिकी बाजार में भारत को मिलेगी प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त, कम टैरिफ से निर्यात को नई उड़ान की उम्मीद • बेल्जियम नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल टैंगी बॉटमैन ने भारत का दौरा किया • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह महाराष्ट्र के पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन करेंगे • भारतीय रेलवे ने नेपाल में जनकपुर धाम को भारत में अयोध्या से जोड़ने वाली साप्ताहिक ट्रेन सेवा को मंजूरी दी • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में कारीगरों के उत्पादों का प्रदर्शन किया • Latest News from Haryana November 15, 2026 • Latest News from Punjab November 15, 2026 • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 15 नवंबर, 2026 • रामलीला मैदान पर भीड़ और विरोध प्रदर्शनों की नई सीमा: सुरक्षा के नाम पर लोकतांत्रिक आवाजों पर कितना नियंत्रण उचित? • Latest News from Punjab November 2026

जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर की समस्या एक लाइलाज बीमारी- महबूबा मुफ्ती

February 13, 2025 09:46 PM

श्रीनगर, 13 फ़रवरी:  जम्मू-कश्मीर की समस्या को एक लाइलाज बीमारी करार देते हुए पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने गुरुवार को कहा कि भाजपा भी देश में वोटों के लिए स्थिति का ध्रुवीकरण करने के लिए पाकिस्तानी सैन्य नेतृत्व की तरह इसके समाधान में दिलचस्पी नहीं रखती है। उन्होंने शांति के व्यापक हित में इस मुद्दे के समाधान की वकालत की और कहा कि अगस्त 2019 में क्षेत्र को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त करने से समस्या का समाधान नहीं हुआ है बल्कि जम्मू-कश्मीर के लोग नाखुश हो गए हैं। महबूबा ने यहां अपने पार्टी मुख्यालय से पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर समस्या एक लाइलाज बीमारी की तरह है जिसका इलाज करने की जरूरत है। इसका इलाज कैसे होगा? जब आप लोगों के घावों पर मरहम लगाएंगे और नियंत्रण रेखा पार के उन मार्गों को खोलेंगे जिन्हें आपने (भाजपा सरकार ने) (2019 में) बंद कर दिया है। केंद्र ने अप्रैल 2019 में उत्तरी कश्मीर के सलामाबाद-उरी और पुंछ के चाकन-दा-बाग में दो निर्दिष्ट बिंदुओं से नियंत्रण रेखा पार व्यापार और यात्रा को निलंबित कर दिया था जिसमें अवैध हथियारों, नशीले पदार्थों और नकली मुद्रा के भारत में परिवहन की चिंताओं का हवाला दिया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह कह रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर में सब कुछ ठीक है, फिर सीमा पार मार्ग क्यों नहीं खोले जाते। उन्हें यहां आने दें और खुद अंतर देखें।

हालांकि महबूबा ने आरोप लगाया कि भाजपा देश भर में अपने वोट बैंक को मजबूत करने के लिए जम्मू-कश्मीर की समस्या को जीवित रखना चाहती है।

जिस तरह पाकिस्तान का सैन्य प्रतिष्ठान अपना महत्व बनाए रखने के लिए कश्मीर में उबाल बनाए रखना चाहता है ऐसा लगता है कि भाजपा भी कश्मीर समस्या का समाधान नहीं करना चाहती।

Have something to say? Post your comment

और जम्मू कश्मीर समाचार

J&K LATEST NEWS AUGUST 2026

J&K LATEST NEWS AUGUST 2026

उपराज्यपाल ने जम्मू में सिख क्रिकेट प्रीमियर लीग के पहले संस्करण का किया उद्घाटन

उपराज्यपाल ने जम्मू में सिख क्रिकेट प्रीमियर लीग के पहले संस्करण का किया उद्घाटन

भारतीय सेना सीमा पर हर स्थिति से निपटने में सक्षम:  उपराज्यपाल

भारतीय सेना सीमा पर हर स्थिति से निपटने में सक्षम: उपराज्यपाल

जम्मू-कश्मीर के सभी सॉफ्ट जोन क्षेत्रों में कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए वार्षिक नियमित परीक्षा शुरू

जम्मू-कश्मीर के सभी सॉफ्ट जोन क्षेत्रों में कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए वार्षिक नियमित परीक्षा शुरू

श्रीनगर पुलिस ने हजरतबल में ड्रग तस्कर की 18 लाख की संपत्ति जब्त की

श्रीनगर पुलिस ने हजरतबल में ड्रग तस्कर की 18 लाख की संपत्ति जब्त की

जीओसी व्हाइट नाइट कॉर्प्स और जीओसी सीआईएफ डेल्टा ने दुल, किश्तवाड़ का किया दौरा

जीओसी व्हाइट नाइट कॉर्प्स और जीओसी सीआईएफ डेल्टा ने दुल, किश्तवाड़ का किया दौरा

15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पटवारी गिरफ्तार

15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पटवारी गिरफ्तार

पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का किया उल्लंघन

पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का किया उल्लंघन

भाजपा ने केंद्रीय बजट 2025 पर कार्यशाला आयोजित की

भाजपा ने केंद्रीय बजट 2025 पर कार्यशाला आयोजित की

भाजपा ने मनाई श्री गुरु रविदास जयंती

भाजपा ने मनाई श्री गुरु रविदास जयंती

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss