Tuesday, September 15, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई दी केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज मुंबई में हिंदी दिवस 2026 एवं छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया वर्ष 2025-26 के लिए राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए रक्षा मंत्रालय को ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’ में प्रथम स्थान एनएमबीए की पहुंच 34.54 करोड़ नागरिकों तक, जिनमें 13.70 करोड़ से अधिक युवा और 10.64 करोड़ महिलाएं शामिल Horoscope Today: दैनिक राशिफल 15 सितंबर, 2026 दिल्ली में गूंजा वैश्विक एकजुटता का शंखनाद — जब पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर टिक गईं! 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के सत्र: “लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता: समावेशी वैश्विक विकास के लिए भविष्य को आकार देना” में प्रधानमंत्री के प्रारंभिक वक्तव्य केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज मुंबई में एशियाटिक सोसाइटी ऑफ मुंबई द्वारा आयोजित गणेश ज्ञानार्थी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया रक्षा सचिव ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा उप-मंत्री से मुलाकात की भारतीय रेल ने अगस्त 2026 में यात्री कनेक्टिविटी और माल ढुलाई क्षमता का विस्तार किया; अगस्त 2025 की तुलना में माल ढुलाई में 5.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई

जम्मू कश्मीर

भारतीय सेना सीमा पर हर स्थिति से निपटने में सक्षम: उपराज्यपाल

February 17, 2025 10:38 PM

जम्मू, 17 फरवरी:हाल ही में नियंत्रण रेखा पर सीमापार से हुई गोलीबारी और आईईडी हमले की कई घटनाओं के बीच जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि भारतीय सेना सीमा पर किसी भी तरह की स्थिति से निपटने में पूरी तरह सक्षम है। सेना दुश्मन ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। आतंकवाद विरोधी अभियानों में कोई रुकावट नहीं आएगी क्योंकि सुरक्षा एजेंसियों को इस खतरे को खत्म करने और क्षेत्र में शांति सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा साेमवार काे जम्मू में एक खेल कार्यक्रम के मौके पर संवाददाताओं से बात कर रहे थे।राज्यपाल सिन्हा ने कहा कि भारतीय सेना पूरी तरह सक्षम है और सीमा पर मुंहतोड़ जवाब दे रही है। उपराज्यपाल जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर हाल की घटनाओं पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे। जहां 11 फरवरी को जम्मू क्षेत्र के अखनूर सेक्टर में संदिग्ध आतंकवादियों के इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) हमले में एक कैप्टन सहित दो सैन्यकर्मी बलिदान हाे गये थे।राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा पर सीमा पार से गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में दो सैन्यकर्मी घायल भी हुए जबकि पिछले सप्ताह एक बारूदी सुरंग विस्फोट में एक और सैन्यकर्मी घायल हो गया था। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की ओर में भी भारी नुकसान हुआ। भारत और पाकिस्तान के 25 फरवरी, 2021 को संघर्ष विराम समझौते को नवीनीकृत करने के बाद से जम्मू-कश्मीर में सीमाओं पर संघर्ष विराम का उल्लंघन दुर्लभ है।

उपराज्यपाल ने कहा कि पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां घनिष्ठ तालमेल के साथ काम कर रही हैं और उन्हें आतंकवाद का सफाया करने और इस पारिस्थितिकी तंत्र को समाप्त करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद विरोधी अभियानों में कोई रुकावट नहीं आएगी क्योंकि सर्वाेच्च प्राथमिकता जम्मू-कश्मीर में शांति और सौहार्द बनाए रखना है।

Have something to say? Post your comment

और जम्मू कश्मीर समाचार

J&K LATEST NEWS AUGUST 2026

J&K LATEST NEWS AUGUST 2026

उपराज्यपाल ने जम्मू में सिख क्रिकेट प्रीमियर लीग के पहले संस्करण का किया उद्घाटन

उपराज्यपाल ने जम्मू में सिख क्रिकेट प्रीमियर लीग के पहले संस्करण का किया उद्घाटन

जम्मू-कश्मीर के सभी सॉफ्ट जोन क्षेत्रों में कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए वार्षिक नियमित परीक्षा शुरू

जम्मू-कश्मीर के सभी सॉफ्ट जोन क्षेत्रों में कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए वार्षिक नियमित परीक्षा शुरू

श्रीनगर पुलिस ने हजरतबल में ड्रग तस्कर की 18 लाख की संपत्ति जब्त की

श्रीनगर पुलिस ने हजरतबल में ड्रग तस्कर की 18 लाख की संपत्ति जब्त की

जम्मू-कश्मीर की समस्या एक लाइलाज बीमारी- महबूबा मुफ्ती

जम्मू-कश्मीर की समस्या एक लाइलाज बीमारी- महबूबा मुफ्ती

जीओसी व्हाइट नाइट कॉर्प्स और जीओसी सीआईएफ डेल्टा ने दुल, किश्तवाड़ का किया दौरा

जीओसी व्हाइट नाइट कॉर्प्स और जीओसी सीआईएफ डेल्टा ने दुल, किश्तवाड़ का किया दौरा

15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पटवारी गिरफ्तार

15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पटवारी गिरफ्तार

पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का किया उल्लंघन

पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का किया उल्लंघन

भाजपा ने केंद्रीय बजट 2025 पर कार्यशाला आयोजित की

भाजपा ने केंद्रीय बजट 2025 पर कार्यशाला आयोजित की

भाजपा ने मनाई श्री गुरु रविदास जयंती

भाजपा ने मनाई श्री गुरु रविदास जयंती

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss