Tuesday, September 15, 2026
BREAKING
यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई पर शुल्क की वापसी: संतुलन की परीक्षा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई दी केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज मुंबई में हिंदी दिवस 2026 एवं छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया वर्ष 2025-26 के लिए राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए रक्षा मंत्रालय को ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’ में प्रथम स्थान एनएमबीए की पहुंच 34.54 करोड़ नागरिकों तक, जिनमें 13.70 करोड़ से अधिक युवा और 10.64 करोड़ महिलाएं शामिल Horoscope Today: दैनिक राशिफल 15 सितंबर, 2026 दिल्ली में गूंजा वैश्विक एकजुटता का शंखनाद — जब पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर टिक गईं! 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के सत्र: “लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता: समावेशी वैश्विक विकास के लिए भविष्य को आकार देना” में प्रधानमंत्री के प्रारंभिक वक्तव्य केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज मुंबई में एशियाटिक सोसाइटी ऑफ मुंबई द्वारा आयोजित गणेश ज्ञानार्थी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया रक्षा सचिव ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा उप-मंत्री से मुलाकात की

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 12 अप्रैल, 2025

April 11, 2025 07:04 AM

मेष (Aries)

मेष राशि के जातकों को आज व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। आपकी योजनाएँ धीरे-धीरे मूर्त रूप लेंगी और सफलता के संकेत मिलेंगे। गूढ़ विषयों में रुचि जागेगी, जिससे आत्मविकास होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आराम और आत्मचिंतन का मूड रहेगा। रियल एस्टेट से लाभ के योग हैं।

वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि के जातक आज घर के लिए नई वस्तुएं खरीद सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। अचानक धन लाभ के प्रबल संकेत हैं। प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों के लिए दिन अनुकूल है। प्रियजन के साथ मधुर समय बीतेगा।

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि के लिए दाम्पत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव संभव हैं। काम का दबाव चिड़चिड़ापन ला सकता है। माताजी के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। आपकी दूरदृष्टि और दक्षता लाभ दिलाएगी। स्वार्थ की प्रवृत्ति से मित्रों का भरोसा डगमगा सकता है।

कर्क (Cancer

कर्क राशि के जातकों को आज विदेशी कंपनियों से जॉब ऑफर मिल सकता है। युवा प्रेम विवाहको लेकर परिवार में चर्चा करेंगे। जिम्मेदारियों को दूसरों पर टालना हानिकारक हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और व्यापार में अचानक लाभ संभव है।

सिंह (Leo)

सिंह राशि के लोग आज नए उत्पादों या सेवाओं पर खर्च कर सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में सफलता मिलेगी। खानपान में अनियमितता से गैस जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आकस्मिक खर्च के योग हैं। माता-पिता से किसी बात पर विवाद हो सकता है।

कन्या (Virgo)

कन्या राशि के जातक आज धार्मिक कार्यों में संलग्न रह सकते हैं। आपकी प्रबंधन क्षमता की सराहना होगी। मित्रों और शुभचिंतकों से सहयोग मिलेगा। संतान की उपलब्धियाँ आपको गर्वित करेंगी। पुराने स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिल सकती है। जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

तुला (Libra)

तुला राशि वालों को पुराने पारिवारिक विवाद फिर उभर सकते हैं। मन से किए गए कार्य अधिक फलदायी रहेंगे, इसलिए बेमन से काम करने से बचें। धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी। दिखावे से दूरी रखें। पारिवारिक चिंता बनी रह सकती है। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों को नई तकनीकों का प्रयोग लाभदायक रहेगा। विद्यार्थी शिक्षा के प्रति गंभीर रहेंगे। थोक व्यापारी लाभ में रहेंगे। महिलाएं आज किसी सरप्राइज गिफ्ट की उम्मीद कर सकती हैं। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है।

धनु (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों को आज जीवनसाथी से विशेष सहयोग मिलेगा। शुभ समाचार मिल सकता है जो आर्थिक और सामाजिक रूप से फायदेमंद रहेगा। सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से पूरे होंगे। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी। व्यवसायिक नेटवर्किंग मजबूत होगी।

मकर (Capricorn)

मकर राशि के जातकों को आज अजनबियों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। व्यस्तता के बावजूद अपनों के लिए समय निकाल पाएंगे। सीने में जलन की शिकायत हो सकती है। विवादास्पद संबंधों से दूर रहना हितकर होगा। उधार लौटाने के लिए दिन उपयुक्त है।

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के व्यापारिक संबंधों में दरार आ सकती है। क्रोध पर नियंत्रण जरूरी है, नहीं तो नुकसान हो सकता है। बेवजह की सोच से बचें। किसी भी गैरकानूनी गतिविधि से दूर रहें। जोड़ों में दर्द जैसी समस्या परेशान कर सकती है।

मीन (Pisces)

मीन राशि के जातकों का आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर करेंगे। धार्मिक रुचियों वाले लोगों से मुलाकात संभव है। बच्चों की परेशानियों को समझने की कोशिश करें। मनोरंजन को भी पर्याप्त समय देंगे।

 

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss