Wednesday, October 28, 2026
BREAKING
• क्या ए आई पर बढ़ती निर्भरता हमें "साइबर महामारी" की ओर धकेल रही है? • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 28 अक्तूबर, 2026 • ख़बर देने वाले ही कठघरे में! अंबानी-अडाणी समेत 21 मीडिया घराने एक साथ अदालत पहुँचे, आख़िर क्या है इस क़ानून में जिससे पत्रकारों की रूह काँप रही है? • प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के दौरान ब्रिक्स देशों के सांसदों से संवाद किया • रक्षा मंत्री ने ‘स्वावलंबन 2026’ में रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के अगले चरण ‘आत्मनिर्भरता 2.0’ का आह्वान किया • रेल मंत्री एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने जयपुर (खातीपुरा) - टाटानगर - सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने नशा मुक्ति सेवाओं में लगे चिकित्सा और संबद्ध स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम की शुरुआत की • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 27 अक्तूबर, 2026 • ड्रोन की गूंज, तोपों की गरज और मिसाइल कवच: 2.12 लाख करोड़ की मंजूरी से बदलेगी सेनाओं की सूरत! • Latest News from Haryana October 2026

क्रिकेट

आईपीएल 2025: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में मुकाबला बीच में ही रद्द

May 09, 2025 05:48 AM

-भारत-पाक सीमा पर तनाव के चलते मैदान खाली कराया गया

धर्मशाला, 08 मई (हि.स.)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) में शुक्रवार को धर्मशाला में खेले जा रहे पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले को 10.1 ओवर के बाद अचानक रोकना पड़ा। जैसे ही पहली पारी के मध्य में तीन फ्लड लाइट टावर बंद हो गए, खिलाड़ियों को मैदान से बाहर बुला लिया गया। इसके तुरंत बाद स्टेडियम को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू हुई और मुकाबले को रद्द कर दिया गया।

सुरक्षा कारणों से कराया गया स्टेडियम खाली

स्टेडियम में सार्वजनिक घोषणा प्रणाली (पीए सिस्टम) से कोई औपचारिक सूचना नहीं दी गई, लेकिन पुलिस और मैदान संचालन टीम ने दर्शकों को धीरे-धीरे बाहर निकलने का अनुरोध किया। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पूरे स्टेडियम को सावधानीपूर्वक खाली कराया गया।

भारत-पाक सीमा पर तनाव के कारण फैसला

इस घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ता तनाव बताया जा रहा है। खबरों के अनुसार, जम्मू (धर्मशाला से करीब 200 किलोमीटर दूर) में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमला हुआ है, जो भारत की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जवाब में बताया जा रहा है।

दोनों टीमें होटल के लिए रवाना

जब यह सब हो रहा था, उस समय तक पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें पहले ही मैदान से बाहर निकल चुकी थीं। दोनों टीमों को उनके होटल रवाना कर दिया गया है और खिलाड़ियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।

 

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss