Saturday, July 19, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 19 जुलाई, 2025

July 17, 2025 10:10 PM

🔴 मेष (Aries):
परिवार में बुजुर्गों के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। घर में धार्मिक आयोजन की संभावना है जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। व्यवहारिक सोच के कारण जटिल समस्याओं को भी आप कुशलता से सुलझा लेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी दिक्कतों से राहत मिल सकती है।

🔴 वृषभ (Taurus):
आज घर की साज-संभार में रुचि रहेगी। रोगी जातकों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। कुछ लोग मानसिक तनाव देने की कोशिश कर सकते हैं। पारिवारिक और ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। मानसिक द्वंद्व बना रह सकता है।

🔴 मिथुन (Gemini):
आपके अच्छे कार्यों की सराहना होगी और सम्मान प्राप्त हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। अधूरे कामों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। निर्माण व प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को आय में लाभ होगा।

🔴 कर्क (Cancer):
आज आप शांति से समय बिताना पसंद करेंगे। आर्थिक दृष्टि से यह दिन काफी लाभदायक रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप अच्छे से निभाएंगे। जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से नुकसान हो सकता है, सतर्क रहें।

🔴 सिंह (Leo):
व्यवसायिक यात्रा के योग बन रहे हैं। बहस से दूर रहें और संयम बनाए रखें। लव लाइफ में पुराने साथी से मुलाकात संभव है। उच्च शिक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। समाज में आपकी सोच को महत्व मिलेगा। अधिकारियों से बेहतर संबंध बनेंगे।

🔴 कन्या (Virgo):
जिसकी मदद करेंगे वही आपको धोखा दे सकता है, सतर्क रहें। भूमि या संपत्ति विवाद तनाव का कारण बन सकते हैं। पारिवारिक माहौल थोड़ा अशांत हो सकता है। किसी से बड़ा आर्थिक लेन-देन करने से बचें। हृदय रोगियों को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा।

🔴 तुला (Libra):
दाम्पत्य जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। आय में वृद्धि आत्मविश्वास बढ़ाएगी। मित्रों के साथ आनंददायक समय बीतेगा। सरकारी नौकरी में प्रमोशन या सराहना मिल सकती है। भाई-बहनों का सहयोग कार्यक्षेत्र में सफलता दिला सकता है।

🔴 वृश्चिक (Scorpio):
नए लोगों से मुलाकात और अच्छे संबंध बनेंगे। संतान शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। घर में परिजनों के लिए शॉपिंग की संभावना है। अनावश्यक रूप से दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। योजनाओं को गोपनीय रखना ही फायदेमंद रहेगा।

🔴 धनु (Sagittarius):
वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल रहेगा। कामकाज में दक्षता और निपुणता बढ़ेगी। कोई बड़ा निवेश करने का मौका मिल सकता है। परोपकारी भावना प्रबल होगी। हालांकि, यश और प्रशंसा के कारण अहंकार बढ़ सकता है, जिससे बचना होगा।

🔴 मकर (Capricorn):
बेवजह खर्चों से बजट बिगड़ सकता है। मां के साथ संबंध बेहतर बनाने का प्रयास करें। ऑफिस में कुछ लोग जलन की भावना रख सकते हैं। मानसिक रूप से कमजोरी महसूस हो सकती है। कोई गुप्त शत्रु आपको अपनों के खिलाफ भड़का सकता है।

🔴 कुंभ (Aquarius):
आपके प्रभाव और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। शुभ समाचार मिलने से दिन सकारात्मक रहेगा। करियर को लेकर दोस्तों के साथ चर्चा फायदेमंद हो सकती है। कार्यभार के बावजूद प्रदर्शन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी भावनाओं को समझेगा।

🔴 मीन (Pisces):
व्यापारिक समस्याओं का हल निकालने में सफल होंगे। माता-पिता से संबंध मजबूत रहेंगे। गले से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। परिवार के बच्चों की खुशी से मन प्रसन्न रहेगा। आय के नए स्रोतों पर विचार कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss