🔴 मेष (Aries)
घर के अधूरे कार्यों को लेकर तनाव बना रह सकता है। उच्च शिक्षा में बाधाएँ उत्पन्न हो सकती हैं। धन हानि की आशंका है, अतः निवेश में सावधानी रखें। कानूनी मामलों में उलझन की स्थिति बन सकती है। माता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। विद्यार्थियों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा।
🔴 वृषभ (Taurus)
वैवाहिक जीवन में संवाद की कमी से विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। अपने व्यवहार में नम्रता और लचीलापन बनाकर रखें। नजदीकी लोगों की सलाह को गंभीरता से लें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच-विचार अवश्य करें। व्यर्थ की चर्चाओं से दूरी बनाना फायदेमंद रहेगा।
🔴 मिथुन (Gemini)
दांपत्य जीवन में मधुरता और रोमांस की अनुभूति होगी। पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। व्यापार में विशेषकर खुदरा क्षेत्र में मुनाफा हो सकता है। ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
🔴 कर्क (Cancer)
कार्य क्षमता में गिरावट आ सकती है। जल्दबाजी में लिये गये निर्णय हानिकर हो सकते हैं। उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। समय प्रबंधन करें, तभी अटके काम पूरे होंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
🔴 सिंह (Leo)
आज आप दार्शनिक सोच से प्रभावित रहेंगे। बच्चों के प्रति संवेदनशील रहें। नए प्रेम संबंधों में कुछ असमंजस की स्थिति बन सकती है। निवेश में सावधानी बरतें। ऑफिस में वरिष्ठों के साथ मतभेद हो सकते हैं। श्वसन संबंधी रोगों से बचाव करें।
🔴 कन्या (Virgo)
रियल एस्टेट सौदों में सतर्कता बरतें। मौसमी बीमारियों से बचाव करें। कार्यक्षेत्र में कुछ त्रुटियाँ संभव हैं। महिलाओं को रसोई में उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करना चाहिए। अपनी गलतियों को स्वीकारें और सुधार करें।
🔴 तुला (Libra)
आज कार्यक्षेत्र में स्थायीत्व और सफलता प्राप्त होगी। आपके प्रयासों से उच्च अधिकारी प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपके विचार दूसरों पर प्रभाव डालेंगे।
🔴 वृश्चिक (Scorpio)
नई साझेदारियों के लिए दिन अनुकूल है। कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। व्यापार में बाधाएँ आ सकती हैं लेकिन आप उन्हें सुलझा पाएंगे। पड़ोसियों से अच्छे संबंध बनाकर रखें। प्रेम जीवन में पारिवारिक समर्थन मिल सकता है।
🔴 धनु (Sagittarius)
दांपत्य जीवन की कड़वाहट दूर होने की संभावना है। ससुराल पक्ष से संबंध सुधर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण उल्लासपूर्ण रहेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से मन को शांति मिलेगी।
🔴 मकर (Capricorn)
काम का बोझ अधिक महसूस होगा, लेकिन घरेलू जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। अपनी सफलताओं का दिखावा करने से बचें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। जीवनसाथी से विचारों में मतभेद संभव हैं।
🔴 कुंभ (Aquarius)
व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मित्रों और सहकर्मियों से सहायता मिलेगी, जिससे आत्मिक संतुष्टि प्राप्त होगी। सरकारी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए दिन राहतभरा रहेगा। नई योजनाएँ सफल हो सकती हैं।
🔴 मीन (Pisces)
दिनभर ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, परंतु पेट से संबंधित शिकायत हो सकती है। राजनीतिक या सामाजिक चर्चाओं में हिस्सा ले सकते हैं। दिनचर्या को अनुशासित रखें। प्रेम संबंधों में वादों से बचें। जिम्मेदारियों को लेकर मानसिक दबाव महसूस हो सकता है।