🔴 मेष (Aries)
आज किसी महत्वपूर्ण काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। परिवार में बच्चों का झुकाव बुजुर्गों की ओर रहेगा। व्यवसाय में ग्राहकों से मधुर व्यवहार लाभदायक सिद्ध होगा। कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा।
🔴 वृषभ (Taurus)
छोटी-छोटी गलतियों को लोग बड़ा बना सकते हैं, सतर्क रहें। पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है, खानपान का ध्यान रखें। अतीत की घटनाएं दोबारा चर्चा में आ सकती हैं। पढ़ाई में छात्रों का मन नहीं लगेगा। चिड़चिड़ेपन के कारण सहकर्मियों से तकरार हो सकती है।
🔴 मिथुन (Gemini)
दिन की शुरुआत जोश और ऊर्जा के साथ होगी। पारिवारिक जीवन में सुकून रहेगा और बच्चे आज्ञाकारी रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और व्यवसाय में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी से भावनात्मक बातचीत रिश्ते को प्रगाढ़ बनाएगी। नए कार्यों की योजना बनेगी।
🔴 कर्क (Cancer)
कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताने का अवसर मिलेगा। अधूरे कार्यों को सहकर्मी पूरा करने में मदद करेंगे। व्यापार विस्तार के लिए लोन लेने की योजना बन सकती है। दूसरों की मदद करने से मन को शांति मिलेगी।
🔴 सिंह (Leo)
आज मन प्रसन्न रहेगा। किसी नई कला या कौशल को सीखने की प्रेरणा मिल सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य रहेगा। छात्रों का पढ़ाई में ध्यान केंद्रित रहेगा। अच्छे लोगों की संगति से सकारात्मक सोच विकसित होगी।
🔴 कन्या (Virgo)
दिन व्यस्तता भरा रहेगा। व्यापार में मनचाहे परिणाम मिलने की संभावना कम है। अनावश्यक खर्चों से बजट बिगड़ सकता है। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। विरोधियों की आलोचना झेलनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।
🔴 तुला (Libra)
पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। घर के बुजुर्गों से सराहना मिलेगी। घरेलू साज-सज्जा में रूचि बढ़ेगी। दोस्तों के साथ समय बिताने और पर्यटन का योग बन रहा है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे।
🔴 वृश्चिक (Scorpio)
आर्थिक संकट महसूस हो सकता है। कार्यों की योजना पहले बनाना जरूरी होगा। असंतुलित खानपान के कारण पाचन में समस्या आ सकती है। थकान व कमजोरी हावी रह सकती है। पर्याप्त नींद लें। युवा वर्ग को गलत संगति से बचने की आवश्यकता है।
🔴 धनु (Sagittarius)
आज व्यापार में गति आएगी और पुरानी हानि की भरपाई संभव है। परिवार में वैवाहिक चर्चाएं हो सकती हैं। प्रभावशाली व्यक्तियों से मेलजोल बढ़ेगा। महिलाओं के लिए दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा।
🔴 मकर (Capricorn)
अनावश्यक विवादों से दूर रहें। क्रोध पर नियंत्रण रखें, विशेषकर ऑफिस में। मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है।
🔴 कुंभ (Aquarius)
निजी क्षेत्र में कार्यरत लोगों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। प्रेम विवाह के योग हैं। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और नई नौकरी या संपत्ति की शुरुआत हो सकती है।
🔴 मीन (Pisces)
बुजुर्गों से संवाद का महत्व बढ़ेगा। विरोधियों पर आप हावी रहेंगे। पिता को करियर में सफलता मिलेगी। संतान संबंधी समस्याएं दूर होंगी। पड़ोसियों के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा संभव है।