♈ मेष (Aries)
आज कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है। घर में धन संबंधी विवाद की संभावना है। अपने प्रयास और योजनाएँ किसी से साझा न करें। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें। आत्ममूल्यांकन के लिए समय निकालें और भोजन की शुद्धता पर विशेष ध्यान दें।
♉ वृषभ (Taurus)
नज़दीकी रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। कारोबारियों को बिजनेस यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी सलाह का लोगों पर अच्छा असर होगा। पुरानी योजनाओं से आर्थिक लाभ मिलेगा। विवादित मामलों से छुटकारा मिलने की संभावना है।
♊ मिथुन (Gemini)
कार्यक्षेत्र की बाधाएँ कम हो सकती हैं। रुके हुए कार्य पूरे करने के लिए अच्छा समय है। अपनी उपलब्धियों से संतुष्टि महसूस करेंगे। हर मामले में लाभ-हानि का अत्यधिक विश्लेषण न करें। परिवार की जरूरतों का ध्यान रखें।
♋ कर्क (Cancer)
परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकता है। दूसरों को आर्थिक मदद करने से बचें। मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। कुछ लोग आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं। घुटनों और कूल्हों में तकलीफ संभव है, बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें।
♌ सिंह (Leo)
सहकर्मियों की वजह से नुकसान हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोग अपने व्यवहार में बदलाव लाएं। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। महिलाएँ घरेलू कार्यों में व्यस्त रह सकती हैं।
♍ कन्या (Virgo)
विदेश में उच्च शिक्षा की योजना बनाने वालों के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। विचारों में रचनात्मकता रहेगी। साझेदारी के कारोबार से लाभ संभव है। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। दिनचर्या में बदलाव आ सकता है।
♎ तुला (Libra)
रिश्तेदारों के साथ संबंध अच्छे रखें। कारोबार की रफ्तार धीमी रहेगी, लेकिन लाभ मिलेगा। साफ-सफाई पर ध्यान दें। करियर बदलाव को लेकर गंभीर हो सकते हैं। आत्मविश्वास में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अनावश्यक खर्च से बचें। काम के तनाव को खुद पर हावी न होने दें। अपने फैसले दूसरों पर न थोपें। संतान माता-पिता की बात मानेंगे। त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है।
♐ धनु (Sagittarius)
कार्यशैली में सुधार करेंगे। पर्यटन से जुड़े कारोबारियों को लाभ होगा। जीवनसाथी से सलाह लेकर काम शुरू करें, लाभ होगा। बुजुर्गों से सीखने का अवसर मिलेगा। बेरोजगार लोग नया व्यवसाय शुरू करने का विचार कर सकते हैं।
♑ मकर (Capricorn)
नौकरी में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अति आत्मविश्वास से व्यवसाय में नुकसान हो सकता है। गलतियों से सीखने की आदत विकसित करें। प्रेम संबंधों में विश्वास की कमी हो सकती है। धन लेन-देन में सावधानी रखें।
♒ कुंभ (Aquarius)
घर में शुभ कार्य होंगे। उधार का पैसा वापस मिल सकता है। लंबित कानूनी मामले आपके पक्ष में हल हो सकते हैं। समय की पर्याप्त उपलब्धता होगी। किसी पर अंधविश्वास न करें। सहकर्मी मजाक बना सकते हैं।
♓ मीन (Pisces)
कार्यक्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत होगी। नए और रचनात्मक काम की योजना बनाएंगे। जीवनसाथी हर मुद्दे पर साथ देगा। प्रभावशाली लोगों से मधुर संबंध बनेंगे। राजनीति में रुचि लेंगे।