Tuesday, August 04, 2026
BREAKING
फ्लैश फ्लड ने केरल के व्यापार जगत की कमर तोड़ी: व्यापारी संगठन की चिंता भारत की राष्ट्रपति ने पीबीजी सोल्जरेथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक आईआईटी दिल्ली में आयोजित हैंडलूम हैकाथॉन 2.0 का सफल समापन हुआ, जिसमें भारत के हथकरघा क्षेत्र के लिए प्रौद्योगिकी आधारित नवाचारों का प्रदर्शन किया गया एमएस अधिनियम, 2013 के तहत किए गए नए सर्वेक्षण में कोई भी हाथ से मैला ढोने वाला नहीं मिलाः सरकार Horoscope Today: दैनिक राशिफल 04 अगस्त, 2026 नशामुक्त युवा, सशक्त भारत:प्रधानमंत्री मोदी ने छेड़ा नया राष्ट्रीय अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम् जिले के भोगापुरम में 17,900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली अनेक विकास परियोजनाओं का तथा उद्घाटन कर इन्‍हें राष्ट्र को समर्पित किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने मानसून 2026 में बाढ़ प्रभावित राज्यों को SDRF के तहत ₹2,117.85 करोड़ की अग्रिम केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी भारतीय रेलवे ने बिहार के दानापुर और फतुहा के बीच पूर्वी मध्य रेलवे की 976 करोड़ रुपये की मल्टीट्रैकिंग परियोजना को मंजूरी दी

उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh Latest News August 11, 2025

August 11, 2025 06:18 AM
विधान सभा अध्यक्ष ने विधान सभा सत्र के सुचारु संचालन के लिए सभी दलों से सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया
 
सदन की उच्च गरिमा और मर्यादा को बनाए रखते हुए गम्भीर चर्चा को आगे बढ़ाने से लोकतंत्र के प्रति आमजन की आस्था बढ़ती : मुख्यमंत्री
 
विगत वर्षां में उ0प्र0 विधान सभा ने पूरे देश में संसदीय कार्य प्रणाली की नजीर प्रस्तुत की
 
इस सत्र में सदस्यगण ‘विकसित भारत, विकसित उ0प्र0-2047’ विजन डॉक्यूमेन्ट की कार्ययोजना के सम्बन्ध में आगामी 13 अगस्त से 24 घण्टे के लिए सकारात्मक चर्चा को आगे बढ़ाएं
 
यह सार्थक परिचर्चा देश व प्रदेश की प्रगति का माध्यम बनेगी
 
मुख्यमंत्री ने विधान भवन के प्रवेश द्वार के नवीनीकृत गुम्बद और नवीनीकृत अतिविशिष्ट जलपान गृह एवं विधान सभा के नवीनीकृत सभा मण्डप तथा नवीनीकृत सभाकक्ष संख्या 15 का लोकार्पण किया

 लखनऊ : 10 अगस्त, 2025: उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने विधान सभा सत्र के सुचारु संचालन के लिए सभी दलों से सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया है। आज यहां विधान भवन में आहूत एक सर्वदलीय बैठक में उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही सदन चलता है। सकारात्मक वातावरण में तार्किक, तथ्यपरक एवं गुणवत्तापूर्ण संवाद से जनसमस्याओं का सार्थक समाधान किया जा सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का परसेप्शन देश और दुनिया में बदला है। मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा व सहयोग से विधान सभा में नवाचार किए जा रहे हैं। ‘विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश-2047’ विजन डॉक्यूमेन्ट प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री तथा नेता सदन योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि कल 11 अगस्त, 2025 से उत्तर प्रदेश विधान मण्डल के वर्ष 2025 के द्वितीय सत्र का शुभारम्भ होगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान सभा प्रदेश के समग्र विकास की धुरी है। विगत वर्षां में विधान सभा ने पूरे देश में संसदीय कार्य प्रणाली की नजीर प्रस्तुत की है। इससे लोकतंत्र मजबूत हुआ है। सदन स्वस्थ चर्चा-परिचर्चा के लिए जाना जा रहा है। यह कार्य दलीय नेताओं के सहयोग से सम्भव हुआ है।
विधान सभा अध्यक्ष जी के नेतृत्व में विधान सभा में नवाचार की श्रृंखला शुरू हुई है। सदन में डिजिटाइजेशन, गैलरी के सुन्दरीकरण, हॉल के नवीनीकरण जैसे विभिन्न कार्य किये गये हैं। यह कार्य देश के लिए अनुकरणीय बने हैं। विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं के स्पीकर, संसदीय कार्य मंत्री आदि सम्मानितजन इन नवाचारों को देखने आते हैं। यह हमारे लिए गौरव की बात है।
मुख्यमंत्री जी ने सत्र के सुचारु संचालन में सत्ता पक्ष के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सदन की उच्च गरिमा और मर्यादा को बनाए रखते हुए गम्भीर चर्चा को आगे बढ़ाने से लोकतंत्र के प्रति आमजन की आस्था बढ़ती है। प्रदेश सरकार राज्य के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। संसदीय परम्पराओं का पालन करते हुए सभी सदस्यों को अपने सुझावों एवं मुद्दों को सदन में रखना चाहिए। विधान सभा में सकारात्मक माहौल में चर्चा होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण एवं सतत विकास को सही दिशा में आगे बढ़ाने के लिए ‘विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश-2047’ विजन डॉक्यूमेन्ट तैयार करने की दिशा में कार्य कर रही है। इस सत्र में सदस्यगण ‘विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश-2047’ विजन डॉक्यूमेन्ट की कार्ययोजना के सम्बन्ध में आगामी 13 अगस्त से 24 घण्टे के लिए सकारात्मक चर्चा को आगे बढ़ाएं। यह सार्थक परिचर्चा देश व प्रदेश की प्रगति का माध्यम बनेगी और उत्तर प्रदेश विधान सभा देश में राज्य की एक नई छवि प्रस्तुत कर पाएगी। यह किसी पार्टी विशेष का नहीं, बल्कि राज्य का एजेण्डा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हमारा लक्ष्य इस विजन डॉक्यूमेन्ट को आगामी तीन माह में तैयार करने का है। राज्य सरकार ‘विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश-2047’ विजन डॉक्यूमेन्ट को पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू करने का कार्य करेगी। विजन डॉक्यूमेन्ट के दृष्टिगत आम जनता के विचारों को जानने के लिए क्यू0आर0 कोड जारी किया जा रहा है। यह क्यू0आर0 कोड विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए जाएंगे।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने विधान भवन के प्रवेश द्वार के नवीनीकृत गुम्बद और नवीनीकृत अतिविशिष्ट जलपान गृह एवं विधान सभा के नवीनीकृत सभा मण्डप तथा नवीनीकृत सभाकक्ष संख्या 15 का लोकार्पण किया।
संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि पक्ष एवं विपक्ष के सहयोग से ही सदन को सुचारु रूप से चलाया जा सकता है। सभी दलों ने सदन की कार्यवाही के निर्बाध संचालन में सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। यह एक अच्छी परम्परा है। सदस्यगण सदन में अपने क्षेत्र से सम्बन्धित मुद्दां को रखते हैं, लेकिन इस विजन डॉक्यूमेन्ट के माध्यम से वह पूरे प्रदेश के समग्र विकास की बात रख सकेंगे।  
इस अवसर पर मत्स्य मंत्री श्री संजय निषाद भी उपस्थित थे।
इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष समाजवादी पार्टी के श्री माता प्रसाद पाण्डेय, अपना दल (सोनेलाल) के श्री राम निवास वर्मा, राष्ट्रीय लोकदल की श्रीमती मिथिलेश पाल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के श्री ओम प्रकाश राजभर, निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल के श्री रमेश सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना‘, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के श्री रघुराज प्रताप सिंह तथा बहुजन समाज पार्टी के श्री उमाशंकर सिंह ने अपने-अपने दलों की ओर से पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss