♈ मेष (Aries)
आज घर का वातावरण थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। व्यापार से जुड़ी योजनाओं को टालने के बजाय तुरंत लागू करने का प्रयास करें। अपनी क्षमता को सिद्ध करने में सफल रहेंगे। हालांकि विचारों में स्पष्टता की कमी के कारण अपनी बात पूरी तरह से नहीं रख पाएंगे।
♉ वृषभ (Taurus)
आज आत्ममंथन का दिन है, अपने गुण-दोषों को पहचानकर योजनाएँ बनायें। बच्चे घर में ऑनलाइन गेम्स का आनंद लेंगे। दिनचर्या को संयमित रखने की आवश्यकता है। छात्रों को करियर से जुड़ा तनाव रह सकता है, पर शाम तक राहत मिलेगी। दांपत्य जीवन में कुछ खटपट हो सकती है।
♊ मिथुन (Gemini)
नया काम शुरू करने से बचें। सरकारी कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। व्यवसायिक कार्य समय पर पूरे नहीं होंगे। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में खटास की स्थिति बन सकती है। अति उत्साह आपके काम बिगाड़ सकता है।
♋ कर्क (Cancer)
प्रेम संबंधों में सकारात्मकता रहेगी, जीवनसाथी के साथ मतभेद खत्म होंगे। पुराने अनुभव आपके काम आएंगे और कार्य समय से पहले पूरे हो जाएंगे। सामाजिक गतिविधियों और सेवा कार्यों में आगे रहेंगे। संपत्ति में निवेश की संभावना है।
♌ सिंह (Leo)
कार्यक्षेत्र में दबाव महसूस करेंगे। परिवार के लिए महंगी खरीदारी कर सकते हैं। दूसरों की मदद करने से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लेकिन अपने विचारों में हठधर्मिता से बचें।
♍ कन्या (Virgo)
आज ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होगी। कल्पनाओं में अधिक समय नष्ट कर सकते हैं। युवा वर्ग आकर्षण को प्रेम समझने की भूल न करें। स्वास्थ्य को लेकर दस्त और कमजोरी जैसी दिक्कत हो सकती है, इसलिए पर्याप्त पानी पिएं। मित्रों के साथ समय सुखद रहेगा।
♎ तुला (Libra)
कार्यालय में अधीनस्थों से मतभेद हो सकते हैं। घरेलू माहौल अच्छा रहेगा। व्यक्तिगत जरूरतों के चलते बजट पर असर पड़ेगा। किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले उसकी रूपरेखा बनाएं। योजनाबद्ध तरीके से काम करना लाभकारी होगा।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
आज कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। काम का दबाव कम होने से दिन सुकूनभरा रहेगा। नए शोध या अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आराम के लिए समय मिलेगा। विदेश में रह रहे दोस्तों से बातचीत होगी।
♐ धनु (Sagittarius)
सहकर्मियों से असंतोष रह सकता है। परिजनों पर गुस्सा करने के बजाय धैर्य और प्यार से बात करें। कारोबार में धनलाभ होगा लेकिन चुनौतियाँ भी बनी रहेंगी। बीती बातों को भूलकर आगे बढ़ना फायदेमंद होगा। अपच से बचाव करें।
♑ मकर (Capricorn)
वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे। आप समय का सही उपयोग करेंगे। ऑफिस का काम घर से पूरा करना पड़ सकता है। आपकी प्रतिभा की सराहना होगी। छात्र पढ़ाई में मन लगाएंगे और करियर को लेकर नए विचार सामने आएंगे।
♒ कुंभ (Aquarius)
नकारात्मक आदतें बढ़ सकती हैं, प्रेम संबंधों में भावुकता हावी रहेगी। दिनचर्या में संतुलन बनाए रखें। घर और कामकाज के बीच तालमेल की कमी रह सकती है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। विदेश में रहने वाले परिजन के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है।
♓ मीन (Pisces)
सोच सकारात्मक रहेगी। कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। मित्र के सहयोग से अटका हुआ काम पूरा होगा। जीवनशैली संतुलित रहेगी। नई नौकरी की तलाश में हैं तो सफलता मिल सकती है।