♈ मेष (Aries Horoscope Today)
आज कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। व्यावसायिक साझेदारियां लाभकारी साबित होंगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। दिन आराम और संतुलन से बीतेगा।
♉ वृषभ (Taurus Horoscope Today)
निवेश के मामलों में जल्दबाज़ी न करें। घुटनों से जुड़ी परेशानी वाले जातकों को सेहत पर ध्यान देना चाहिए। पुराने खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं। घर-परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी भी काम में अति शीघ्रता से बचें।
♊ मिथुन (Gemini Horoscope Today)
घर-परिवार में आपका सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। उच्च शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। धार्मिक आयोजनों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में तरक्की की संभावनाएं बन रही हैं। रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ेगा और बच्चों के साथ गहन चर्चा हो सकती है।
♋ कर्क (Cancer Horoscope Today)
आज आप घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। परिवारिक रिश्तों में सामंजस्य बढ़ेगा। भावनात्मक रूप से सशक्त रहेंगे। व्यापारियों को कर्मचारियों पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना चाहिए। ऊर्जा और जोश से काम को निपटाने में सफलता मिलेगी।
♌ सिंह (Leo Horoscope Today)
विद्यार्थी नए कोर्स या ट्रेनिंग की योजना बना सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में समय अच्छा बीतेगा। उधार दिया धन वापस मिलने के संकेत हैं। भावुक होकर बड़े निर्णय लेने से बचें।
♍ कन्या (Virgo Horoscope Today)
दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। परिवार के सदस्यों में सामंजस्य की कमी रहेगी। अहंकार त्यागना लाभकारी होगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर गंभीर न हों, अन्यथा रिश्ते बिगड़ सकते हैं। आर्थिक मामलों में कुछ बाधाएं सामने आ सकती हैं।
♎ तुला (Libra Horoscope Today)
घर में मेहमानों का आगमन होगा। बच्चों की समस्याओं का समाधान कर पाएंगे। प्रेम विवाह के लिए परिवार की सहमति मिल सकती है। घर की सजावट पर खर्च करेंगे। विरोधी भी आपकी सराहना करने पर मजबूर होंगे।
♏ वृश्चिक (Scorpio Horoscope Today)
अपने लक्ष्यों को लेकर योजनाएं बनाने का सही समय है। व्यापार में सुधार की आवश्यकता होगी। मन की परेशानियां कम होंगी। रुके हुए कार्य पूरे होने के आसार हैं। हर कार्य को सावधानीपूर्वक पूरा करें। दुश्मनों को हल्के में न लें।
♐ धनु (Sagittarius Horoscope Today)
किसी नकारात्मक बात से मन विचलित हो सकता है। आपकी उदारता का लोग फायदा उठा सकते हैं। प्रेम संबंधों की दिक्कतें कम होंगी। विरोधी दूरियां बनाकर रहेंगे। धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में तत्पर रहेंगे।
♑ मकर (Capricorn Horoscope Today)
करियर में उत्साह रहेगा, लेकिन मन में असमंजस भी होगा। प्रेम संबंधों में धोखे की संभावना है। रचनात्मकता और कार्यकुशलता पर असर पड़ सकता है। घरेलू विवाद की स्थिति बन सकती है। धैर्य और संयम से हालात संभालें।
♒ कुंभ (Aquarius Horoscope Today)
आज आपके सभी कार्य सुगमता से पूरे होंगे। छोटी यात्रा की संभावना है। पड़ोसियों के साथ मधुर संबंध बनेंगे। बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी।
♓ मीन (Pisces Horoscope Today)
दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। कामकाज के दबाव से लापरवाही हो सकती है। महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है। दिनचर्या में संतुलन बनाए रखें। वैवाहिक जीवन को पर्याप्त समय देना जरूरी है।