Saturday, September 13, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 10 सितंबर, 2025

September 09, 2025 06:12 AM

मेष (Aries Horoscope Today)
सुबह की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी। अधूरे कार्य पूरे करने के लिए यह दिन उत्तम है। कामकाज की उलझनों से तनाव हो सकता है। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें। बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है। परिवार से मनोबल बढ़ेगा।

वृषभ (Taurus Horoscope Today)
कार्यकुशलता में निखार आएगा। हालांकि सरकारी काम अटक सकते हैं। दिनभर की व्यस्तता से थकान महसूस होगी। जरूरी कार्य शाम से पहले निपटाएं। रिश्तों में भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।

मिथुन (Gemini Horoscope Today)
वरिष्ठ अधिकारी आपका हौसला बढ़ाएंगे। पिता के प्रति आदर भाव प्रबल रहेगा। दिखावे पर खर्च की संभावना है। जरूरतमंदों की मदद करेंगे। कुछ अव्यवहारिक लक्ष्य भी साधने की कोशिश करेंगे। समय आपके पक्ष में है।

कर्क (Cancer Horoscope Today)
नयी नौकरी शुरू करने वालों के लिए समय शुभ है। प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कारोबार में अपेक्षित लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी।

सिंह (Leo Horoscope Today)
आपके गुणों की तारीफ होगी। बड़ों को उपहार देने की सोच सकते हैं। जल्दबाजी और गुस्सा काम बिगाड़ सकता है। नए विचारों से मन उत्साहित रहेगा। दृष्टिकोण सकारात्मक रखें।

कन्या (Virgo Horoscope Today)
आज यात्रा की संभावना है। खर्चों को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। नकारात्मकता को ज्यादा महत्व न दें। कर्मचारियों पर अत्यधिक भरोसा न करें। छोटी बातों पर गुस्सा न करें। जीवनसाथी संग अच्छा समय बिताएंगे।

तुला (Libra Horoscope Today)
कार्यक्षेत्र में अनुशासन रहेगा। अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है। शुभ समाचार मिलने की संभावना है। परिजनों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। राजनीतिक संपर्क से लाभ होगा।

वृश्चिक (Scorpio Horoscope Today)
मनोस्थिति अस्थिर हो सकती है। स्वार्थी रवैया रिश्तों में दूरी ला सकता है। खानपान संतुलित रखें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा। किसी शुभ कार्य की तैयारी करेंगे।

धनु (Sagittarius Horoscope Today)
अपनी रुचि के काम करने का अवसर मिलेगा। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में अधिकारों में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। महिलाओं का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लोग आपके प्रति सहानुभूति रखेंगे।

मकर (Capricorn Horoscope Today)
जोड़ों में दर्द परेशान कर सकता है। अनैतिक कार्यों से दूरी बनाए रखें। आज कर्ज लेने से बचें। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। व्यापार में नए मौके हाथ आएंगे।

कुंभ (Aquarius Horoscope Today)
दिनचर्या में बदलाव करेंगे। प्रॉपर्टी सेक्टर से जुड़े लोगों की आमदनी बढ़ सकती है। विदेश यात्रा में आ रही रुकावट दूर होगी। मानसिक बेचैनी महसूस होगी। दूसरों से अधिक अपेक्षा न करें।

मीन (Pisces Horoscope Today)
वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। पुराने मामलों का समाधान होगा। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आय के स्रोत बढ़ेंगे। कामकाज में लापरवाही से बचें। घरेलू कार्यों में मन कम लगेगा।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss