Sunday, September 27, 2026
BREAKING
• Latest News from Punjab September 2026 • Latest News from Haryana September 2026 • उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 27 सितंबर को केरल का दौरा करेंगे • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए • गुंटूर और नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चार लेन के ओवरब्रिज की आधारशिला रखी गई। • केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने संयुक्त राष्ट्र की उच्च स्तरीय बैठक में वैश्विक महामारी की तैयारियों और उससे निपटने की क्षमता को मजबूत करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 27 सितंबर, 2026 • महाराष्ट्र पर सूखे का साया: 265 तालुके संकट में, सरकार का 12-सूत्री राहत पैकेज बचा पाएगा किसानों की उम्मीदें? • प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विकास और समृद्धि को गति देने में ‘मेक इन इंडिया’ की भूमिका को रेखांकित किया • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया

उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh Latest News

September 25, 2025 06:32 AM
मुख्यमंत्री ने गौतमबुद्धनगर में 25 से 29 सितम्बर, 2025 तक आयोजित होने वाले यू0पी0 इण्टरनेशनल ट्रेड शो-2025 की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया
 
यह कार्यक्रम प्रदेश के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण, जिसमें
देश-विदेश से उद्यमी एवं आगंतुक भागीदारी करेंगे : मुख्यमंत्री
 
सभी आगंतुकों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए समुचित प्रबन्ध किए जाएं
 
लखनऊ : 24 सितम्बर, 2025:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा स्थित इण्डिया एक्सपो सेण्टर एवं मार्ट में 25 से 29 सितम्बर, 2025 तक आयोजित होने वाले यू0पी0 इण्टरनेशनल ट्रेड शो-2025 की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टॉल व प्रदर्शनी से लेकर देशी-विदेशी आगन्तुकों के लिए की गई व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सहभागिता के दृष्टिगत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम प्रदेश के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है, जिसमें देश-विदेश से उद्यमी एवं आगंतुक भागीदारी करेंगे। अतः सभी आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समुचित प्रबन्ध किए जाएं, ताकि उत्तर प्रदेश की सकारात्मक और सशक्त छवि प्रस्तुत हो सके।
ज्ञातव्य है कि यू0पी0 इण्टरनेशनल ट्रेड शो के तृतीय संस्करण में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्योगपतियों, उद्यमियों एवं बायर्स की व्यापक भागीदारी होगी।
इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, एम0एस0एम0ई0 मंत्री श्री राकेश सचान, लोक निर्माण राज्य मंत्री श्री बृजेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अपर मुख्य सचिव एम0एस0एम0ई0 श्री आलोक कुमार तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
---------
 

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss