Saturday, March 07, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

सोशल वेलफेयर

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने मिशन सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों में बुनियादी ढांचागत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न कदम उठाए

February 05, 2026 09:11 AM

मिशन सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों (एवीसी) में बुनियादी ढांचागत सुविधाओं में सुधार के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा विभिन्न कदम उठाए गए हैं, जिनमें अन्य बातों के अलावा, आंगनवाड़ी केंद्रों में पेयजल सुविधाओं और शौचालयों के लिए वित्‍त पोाषण को क्रमशः 10,000 रुपये से बढ़ाकर 17,000 रुपये और 12,000 रुपये से बढ़ाकर 36,000 रुपये करना शामिल है।

इसके अलावा, एमजीएनआरईजीएस के साथ तालमेल बिठाते हुए पांच वर्षों की अवधि में 50,000 एडब्ल्यूसी भवनों के निर्माण का प्रावधान किया गया है (प्रति वर्ष 10000 आंगनवाड़ी केन्‍द्र)। इसके तहत प्रत्‍येक आंगनवाड़ी केन्‍द्र 8 लाख रुपये एमजीएनआरईजीएस, 2 लाख रुपये 15वें वित्त आयोग (या किसी अन्य अनटाइड फंड) से और 2 लाख रुपये एमडब्ल्यूसीडी द्वारा प्रदान किए जाते हैं, जिसे केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के बीच निर्धारित लागत साझाकरण अनुपात में बांटा जाता है।

साथ ही, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी गई है कि वे आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण के लिए विभिन्‍न योजनाओं जैसे सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीएलएडीएस), ग्रामीण अवसंरचना विकास कोष (आरआईडीएफ), पंचायती राज संस्थाओं को वित्त आयोग अनुदान, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के बहु-क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम (एमएसडीपी) आदि से धनराशि प्राप्‍त करना जारी रखें।

मिशन पोषण 2.0 के तहत 15वें वित्‍त आयोग के चक्र में बेहतर पोषण और प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के लिए ‍सरकारी भवनों में स्थित दो लाख आंगनवाड़ी केंद्रों (प्रति वर्ष 40,000 आंगनवाड़ी केंद्र) को सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों के रूप में मजबूत किया जा रहा है। सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों को पारंपरिक आंगनवाड़ी केंद्रों की तुलना में बेहतर बुनियादी ढांचा प्रदान किया जाता है, जिसमें एलईडी स्क्रीन, जल शोधन प्रणाली, ईसीसीई सामग्री और बाला (बीएएलए) पेंटिंग शामिल हैं।

प्रधानमंत्री जनमन योजना (पीएम जेएएनएमएएन)के तहत 75 विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के लक्षित विकास के लिए देश भर में कुल 2,500 आंगनवाड़ी केंद्रों (एडब्ल्यूसी) के निर्माण की स्‍वीकृति दी गई है।

धरती आभा जनजाति ग्राम उन्नत अभियान के तहत जनजातीय समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थितियों में सुधार लाने के लिए देश भर में 875 आंगनवाड़ी केन्‍द्रों के निर्माण की मंजूरी दी गई है।

जीवन ग्राम कार्यक्रम (वीवीपी) के पहले चरण के तहत उत्तरी सीमावर्ती क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 101 आंगनवाड़ी केन्‍द्रों के निर्माण की भी स्‍वीकृति दी गई है।

विद्यालय शिक्षा और साक्षरता विभाग तथा शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से ईसीसीई और मूलभूत साक्षरता एवं संख्‍यात्‍म कौशल सेवाओं को मजबूत करने के लिए 3 सितंबर, 2025 को सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के भीतर आंगनवाड़ी केन्‍द्रों की स्‍थापना करने के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिन स्थानों पर भौतिक रूप से एक ही स्‍थान पर होना संभव नहीं है, वहां आंगनवाड़ी केन्‍द्रों को निकटतम प्राथमिक विद्यालय से जोड़ा जाएगा।

मिशन सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 एक केंद्र प्रायोजित योजना है। इस योजना का कार्यान्वयन राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन के दायरे में आता है। लाभार्थियों को सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर रिक्त पदों को भरने के संबंध में उनसे नियमित रूप से बातचीत और वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चर्चा की जाती है।

बुनियादी ढांचे और कर्मचारियों की रिक्तियों का राज्य और केंद्र शासित प्रदेश-वार विवरण इस लिंक https://www.poshantracker.in/statistics पर उपलब्ध है।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने यह जानकारी आज राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में दी।

Have something to say? Post your comment

और सोशल वेलफेयर समाचार

“शिल्प समागम केवल मेला नहीं, आत्मनिर्भरता और सम्मान का सेतु है” – डॉ. वीरेंद्र कुमार ने ‘शिल्प समागम–2026’ का किया उद्घाटन

“शिल्प समागम केवल मेला नहीं, आत्मनिर्भरता और सम्मान का सेतु है” – डॉ. वीरेंद्र कुमार ने ‘शिल्प समागम–2026’ का किया उद्घाटन

पीलिभीत में नमस्ते योजना कार्यक्रम, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी. एल. वर्मा रहे उपस्थित

पीलिभीत में नमस्ते योजना कार्यक्रम, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी. एल. वर्मा रहे उपस्थित

श्री हरदीप सिंह गिल और श्री कर्म सिंह कर्मा ने 23.02.2026 (ए/एन) से राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग में पदभार ग्रहण किया

श्री हरदीप सिंह गिल और श्री कर्म सिंह कर्मा ने 23.02.2026 (ए/एन) से राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग में पदभार ग्रहण किया

‘नमस्ते’ योजना के अंतर्गत पिलिभीत में PPE किट, आयुष्मान कार्ड एवं सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम; सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा रहेंगे मुख्य अतिथि

‘नमस्ते’ योजना के अंतर्गत पिलिभीत में PPE किट, आयुष्मान कार्ड एवं सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम; सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा रहेंगे मुख्य अतिथि

गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार 27 फरवरी को गोवा में आयोजित नशा मुक्त भारत अभियान युवा रैली में शामिल होंगे

गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार 27 फरवरी को गोवा में आयोजित नशा मुक्त भारत अभियान युवा रैली में शामिल होंगे

 “दिव्यांगजन भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में निर्णायक शक्ति सिद्ध होंगे” — राज्यपाल (लेफ्टिनेंट जनरल), गुरमीत सिंह

“दिव्यांगजन भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में निर्णायक शक्ति सिद्ध होंगे” — राज्यपाल (लेफ्टिनेंट जनरल), गुरमीत सिंह

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, द्वारका, नई दिल्ली में विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, द्वारका, नई दिल्ली में विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने यूरोपीय संसद की एफईएमएम समिति के प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने यूरोपीय संसद की एफईएमएम समिति के प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लैंगिक बजट विवरण में महिलाओं और लड़कियों के कल्याण के लिए 5.01 लाख करोड़ रुपये का आवंटन, वित्तीय वर्ष 2025-26 के 4.49 लाख करोड़ रुपये के लैंगिक कल्याण आवंटन से 11.55 प्रतिशत अधिक है

“यह सिर्फ़ एक प्रदर्शनी नहीं है, यह इज्ज़त, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का उत्सव है” डॉ. वीरेंद्र कुमार ने चंडीगढ़ में 29वें दिव्य कला मेले का उद्घाटन किया

“यह सिर्फ़ एक प्रदर्शनी नहीं है, यह इज्ज़त, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का उत्सव है” डॉ. वीरेंद्र कुमार ने चंडीगढ़ में 29वें दिव्य कला मेले का उद्घाटन किया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss