Saturday, March 07, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

सोशल वेलफेयर

सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान परिवर्तन का शक्तिशाली उत्प्रेरक बन गया है, समुदायों को कुपोषण के विरूद्ध स्थायी प्रथाओं और नवीन दृष्टिकोण अपनाने को प्रेरित करता है

February 05, 2026 09:12 AM

कुपोषण मुक्त भारत की दिशा में तेजी लाने के उद्देश्य से 26 दिसंबर, 2024 को सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान आरंभ किया गया है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने पोषण ट्रैकर एप्लिकेशन पर उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित प्रत्येक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में कुल ग्राम पंचायतों के 10 प्रतिशत की सीमा के भीतर शीर्ष प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायतों को नामित किया है।

जिसमें निम्‍नलिखित नामांकन पात्रता शर्तें रहीं 

  • पिछली तिमाही में आंगनवाड़ी केंद्र हर महीने कम से कम 21 दिन कार्य कर रहे हों
  • सभी श्रेणियों (गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और एक वर्ष से कम से लेकर 6 वर्ष की आयु के बच्चों) में प्रति ग्राम पंचायत न्यूनतम 50 पंजीकृत लाभार्थी हों
  • कम से कम 80 प्रतिशत आंगनवाड़ी केंद्र पेयजल सुविधा युक्‍त हों
  • कम से कम 70 प्रतिशत आंगनवाड़ी केंद्र शौचालय सुविधाओं से युक्‍त हों
  • ग्राम पंचायतों में सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में कम से कम 90 प्रतिशत विकास माप दक्षता हो

विस्तृत कार्यप्रणाली यहां उपलब्ध है:

https://wcd.gov.in/documents/uploaded/1735534720_aP3UWRtx9R.pdf

सुपोषित ग्राम पंचायत (जीपी) प्रोत्साहन के तौर पर इस राशि के उपयोग के लिए शीर्ष एक हजार योग्य ग्राम पंचायतों को प्रति ग्राम पंचायत एक लाख रुपये का अनुदान दिया गया है:

  1. आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को 25 प्रतिशत
  2. आंगनवाड़ी केंद्रों में सामुदायिक एकत्रिकरण और लाभार्थी नामांकन बढ़ाने के लिए ग्राम पंचायत को 25 प्रतिशत
  3. पोषण वाटिकाओं के विकास, पूरक पोषण कार्यक्रम के मूल्यवर्धन आदि सहित आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण संबंधी गतिविधियों के लिए 50 प्रतिशत

सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान के दिशानिर्देशों के तहत मूल्यांकन ढांचा पोषण ट्रैकर एप्लिकेशन में संकेतकों के इस्‍तेमाल परिणामोन्मुखी और डेटा-संचालित है। निम्नलिखित मापन योग्य सुधारों का आकलन किया गया:

  • गंभीर तीव्र कुपोषण (एसएएम), मध्यम तीव्र कुपोषण (एमएएम), गंभीर स्टंटिंग (उम्र के हिसाब से कम लंबाई/बौनापन) और बच्चों में गंभीर रूप से कम वजन
  • गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं की पोषण स्थिति में सुधार
  • गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और 6 महीने से 6 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए पूरक पोषण नियमितता में वृद्धि
  • आंगनवाड़ी केंद्रों में क्रियाशील शौचालयों, पेयजल और बिजली सहित बुनियादी ढांचे की उपलब्धता में सुधार
  • आंगनवाड़ी लाभार्थियों की ऊंचाई और वजन माप दक्षता उन्‍नयन

 उपरोक्त संकेतकों में निरंतर सुधार प्रदर्शित करने वाली ग्राम पंचायतें प्रोत्साहन पुरस्कारों के लिए अर्हता प्राप्त करती हैं।

दिशानिर्देशों के अनुसार सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान का महत्व उपलब्धियों की मान्यता से कहीं आगे विस्‍तृत है। यह परिवर्तन के शक्तिशाली उत्प्रेरक का कार्य करता है और समुदायों को सकारात्मक प्रतिस्पर्धा द्वारा कुपोषण से निपटने में स्थायी प्रथाओं और नवीन दृष्टिकोण अपनाने को प्रेरित करता है। यह गर्म पके भोजन और टेक होम राशन में मोटे अनाज के उपयोग, आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका/पोषण-उद्यान विकसित करने लाभार्थियों के लिए गर्म पके भोजन तैयार करने के लिए इसकी उपज का उपयोग, आहार विविधता और स्थानीय भोजन के इस्‍तेमाल आदि प्रथाओं द्वारा पोषण परिणामों में सुधार करने पर केंद्रित है।

इसके अतिरिक्त, आंगनवाड़ी केन्द्रों की सर्वोत्तम पद्धतियों को व्यापक रूप से अपनाने के लिए नियमित रूप से प्रलेखित और प्रचारित किया जाता है।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी।

Have something to say? Post your comment

और सोशल वेलफेयर समाचार

“शिल्प समागम केवल मेला नहीं, आत्मनिर्भरता और सम्मान का सेतु है” – डॉ. वीरेंद्र कुमार ने ‘शिल्प समागम–2026’ का किया उद्घाटन

“शिल्प समागम केवल मेला नहीं, आत्मनिर्भरता और सम्मान का सेतु है” – डॉ. वीरेंद्र कुमार ने ‘शिल्प समागम–2026’ का किया उद्घाटन

पीलिभीत में नमस्ते योजना कार्यक्रम, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी. एल. वर्मा रहे उपस्थित

पीलिभीत में नमस्ते योजना कार्यक्रम, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी. एल. वर्मा रहे उपस्थित

श्री हरदीप सिंह गिल और श्री कर्म सिंह कर्मा ने 23.02.2026 (ए/एन) से राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग में पदभार ग्रहण किया

श्री हरदीप सिंह गिल और श्री कर्म सिंह कर्मा ने 23.02.2026 (ए/एन) से राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग में पदभार ग्रहण किया

‘नमस्ते’ योजना के अंतर्गत पिलिभीत में PPE किट, आयुष्मान कार्ड एवं सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम; सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा रहेंगे मुख्य अतिथि

‘नमस्ते’ योजना के अंतर्गत पिलिभीत में PPE किट, आयुष्मान कार्ड एवं सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम; सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा रहेंगे मुख्य अतिथि

गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार 27 फरवरी को गोवा में आयोजित नशा मुक्त भारत अभियान युवा रैली में शामिल होंगे

गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार 27 फरवरी को गोवा में आयोजित नशा मुक्त भारत अभियान युवा रैली में शामिल होंगे

 “दिव्यांगजन भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में निर्णायक शक्ति सिद्ध होंगे” — राज्यपाल (लेफ्टिनेंट जनरल), गुरमीत सिंह

“दिव्यांगजन भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में निर्णायक शक्ति सिद्ध होंगे” — राज्यपाल (लेफ्टिनेंट जनरल), गुरमीत सिंह

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, द्वारका, नई दिल्ली में विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, द्वारका, नई दिल्ली में विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने यूरोपीय संसद की एफईएमएम समिति के प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने यूरोपीय संसद की एफईएमएम समिति के प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लैंगिक बजट विवरण में महिलाओं और लड़कियों के कल्याण के लिए 5.01 लाख करोड़ रुपये का आवंटन, वित्तीय वर्ष 2025-26 के 4.49 लाख करोड़ रुपये के लैंगिक कल्याण आवंटन से 11.55 प्रतिशत अधिक है

“यह सिर्फ़ एक प्रदर्शनी नहीं है, यह इज्ज़त, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का उत्सव है” डॉ. वीरेंद्र कुमार ने चंडीगढ़ में 29वें दिव्य कला मेले का उद्घाटन किया

“यह सिर्फ़ एक प्रदर्शनी नहीं है, यह इज्ज़त, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का उत्सव है” डॉ. वीरेंद्र कुमार ने चंडीगढ़ में 29वें दिव्य कला मेले का उद्घाटन किया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss